Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए ही जलाभिषेक करे-मनोज सैनी

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना की क्षेत्रीय कार्यालय पर पदाधिकारियो की बैठक में महासचिव मनोज सैनी ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए श्रद्धालुओ से आह्वान किया कि वे किसी भी शिवालय में अधिक भीड़ न होने दे और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए ही जलाभिषेक करे।

गौरतलब है कि सावन के पहले सोमवार को पुलिस प्रशासन ने शिव चोक, सम्भल हेड़ा सहित मुख्य शिवालयों पर जलाभिषेक पर रोक लगा दी थी 

जिसके विरोध में क्रांति सेना ने दो दिन पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जलाभिषेक की अनुमति देने के लिये ज्ञापन दिया था और चेतावनी दी थी

कि अगर इस सोमवार को जलाभिषेक की अनुमति न दी गई तो क्रांति सेना के पदाधिकारी जबरन जलाभिषेक करेंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगें ।

बैठक में मुख्य रूप से – जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ,जिला महासचिव देवेंद्र चौहान , नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला अध्यक्ष आई टी सेल ,राजेश शर्मा , नगर महासचिव आशीष मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष अखिलेश पूरी, नगर संगठन मंत्री जॉनी पंडित,मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी,सतीश कुमार,सत्य प्रकाश,संजय कुमार ,पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 1 =