Muzaffarnagar News- शातिर इनामी को भोपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना भोपा पुलिस द्वारा फरार/वांछित व १५ हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किया। शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी भोपा व थाना प्रभारी भोपा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को ग्राम सिकरी तिराहा कस्बा भोकरहेडी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोपा पर वांछित व १५ हजार का ईनामी अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किए गए। अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर करीब ०१ वर्ष से फरार/वांछित चल रहा था
जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा १५ हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार शातिर भूपेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा जिसके कब्जे से ०१ तंमचा मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक रामवीर सिंह, उ०नि० ललित कुमार, का० अमित कुमार, राम प्रकाश कुन्तल थाना भोपा शामिल रहे।

