संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: छूटी शीतलहर से कपकंपी, धूप की रही आंख मिचौली

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक सप्ताह के भीतर गुरुवार को सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सुबह का तापमान बुधवार के मुकाबले १.२ डिग्री नीचे गिरकर ५ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को सुबह का न्यूनतम तापमान ६.२ डिग्री दर्ज किया गया। एक सप्ताह के भीतर गुरुवार की सुबह सबसे ठंडी रही।

बादलों के पीछे छिपा सूरज, धूप नदारद

मुजफ्फरनगर में गुरुवार को ठंड ने लोगों की कपकंपी बढ़ा दी। कोहरा होने के चलते सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। तेज चल रही हवाओं से लोगों की मुश्किलों में बढ़ोतरी हुई। आद्रता भी ९७ प्रतिशत पर पहुंच गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गत गुरुवार से आज तक का तापमान लिया जाए तो सुबह का समय आज का दिन सबसे ठंडा रहा। गुरुवार सुबह का तापमान ५ डिग्री पर पहुंच गया।

गुरु गोविंद सिंह की जयंती होने के कारण स्कूलों में तो छुट्टी होने से बच्चों को राहत मिली।७ दिनों के दौरान यदि सुबह का तापमान देखा जाए तो गुरुवार को यह अपने न्यूनतम स्तर पर रहा। २३ दिसंबर को न्यूनतम तापमान ८.१ रहा था, जबकि २४ दिसंबर को ८.२ और २५ को ७.७ डिग्री दर्ज किया गया। २६ दिसंबर को न्यूनतम तापमान ६.४ और २७ दिसंबर को ७ डिग्री तथा २८ दिसंबर को ६.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पाला से गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका

तापमान में लगातार गिरावट आने और पाला पड़ने से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है। गन्ना शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. वीरेश सिंह किसानों को सलाह देते हैं कि गन्ने की फसल में पानी दें। ताकि उसे पाले से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 8 =