Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में दिल्ली की प्रतिश्ठित बहुराश्ट्रीय पैन इण्डिया कम्पनी लर्निंगशाला एजुकेशनल प्रा0 लि0 को मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के चयन हेतु आंमत्रित किया।लर्निंगशाला शिक्षा उद्योग के पेशेवरों के लिये एक दूरस्थ शिक्षा पोर्टल है जो भारत और विदेशों में कई सर्वश्रेश्ठ विश्वविद्यालयों में प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न दूरस्थ पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रही है।

यह कम्पनी दिल्ली, नोएडा, हैदराबाद, चण्डीगढ़ आदि स्थानों में अपनी सेल्स एवं मार्केटिंग टीम के लिये युवा एवं सहासी विद्यार्थियों को हायर करने की इच्छुक है।
कम्पनी प्रतिनिधि आकाश जोशी, एच0आर0 रिक्रूटर लर्निंगशाला एजुकेशनल प्रा0 लि0 का श्री राम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, मुजफ्फरनगर के डीन डॉ0 सौरव मित्तल और चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, आशीष चौहान ने पुश्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि आकाश जोशी ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियांे को कम्पनी के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को 2 चरणों मे विभाजित किया गया प्रथम चरण में संचार कौशल परीक्षा एवम् द्वितीय चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार रहा। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 109 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। जिसमें से 36 छात्र/छात्राऐं द्वितीय चरण के लिए चयनित हुये। चयनित हुये छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आंमत्रित किया गया। साक्षात्कार के उपरांत 11 विद्याथियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों को रु0 5.56-6 लाख प्रतिवर्श के पैकेज पर नियुक्त कर कम्पनी द्वारा ऑफर लैटर दिया गया। चयनित हुए छात्रों में एम0बी0ए0 के वेदांश अग्रवाल, प्रज्ञा कुच्छल, कृतिका शर्मा एवं बी0बी0ए0 के सौम्या अरौरा व हर्श सैनी आदि रहे।

चयनित विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशन डॉ0 आलोक गुप्ता, डीन मैनेजमेंट डॉ0 सौरव मित्तल व ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट चीफ कोर्डिनेटर आशीश चौहान ने शुभकामनाएं दीं। चयनित छात्रों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को जाता है।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेश्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविश्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उनके अनुसार मैनेजमेंट के क्षेत्र में रोजगार के कई साधन विकसित किये हैं अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।

इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर आशीश चौहान ने कहा कि प्लेसमैन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैनेजमेंट के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न है तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने जनपद एवम् देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वेणी भारद्वाज ने किया। चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर आशीश चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल रघुवंशी, सागर शुक्ला एवं गरिमा सिंह आदि सभी प्रवक्ताओं का विशेश योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =