Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजी में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की सख्ती से २१ प्वाइंट पर चेकिंग :कांवड़ यात्रा पर रोक

मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व के नजदीक आने पर पुलिस ने हरिद्वार जाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। जिले की सीमाओं पर बनाए गए २१ प्वाइंट पर चेकिंग की जा रही है, ताकि कोई भी श्रद्धालु हरिद्वार कांवड़ लेने न जा सके।

इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई गई है। जिले की पुलिस को भी हरिद्वार जाने वालों की रोकथाम के आदेश मिले हैं। इसके लिए जिले की सीमाओं पर २१ प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर चेकिंग की जा रही है। कांवड़ लेने जाने वालों को वापस भेजा जा रहा है।

यदि किसी को उत्तराखंड जाना है तो अनुमति पत्र दिखाना पड़ रहा है। साथ ही आईडी भी देखी जा रही है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लालूखेड़ी चेकपोस्ट, भंगेला चेकपोस्ट, भूराहेड़ी चेकपोस्ट आदि पर गहन चेकिंग की जा रही है।

वहीं पुरकाजी में हरिद्वार उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों की पुलिस सख्ती से चेकिंग कर रही है। यही हाल उत्तराखंड की सीमा पर बनी चेक पोस्ट का है।

वहां पर भी उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर भगवत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस के साथ ही सिटी पेट्रोल यूनिट व पीएसी के जवान बेहद सख्ती के साथ चेकिंग करने के बाद ही उत्तराखंड में प्रवेश करने की अनुमति दे रहे हैं। कांवड़ लेने जाने का शक होने पर ऐसे लोगों को पुलिस लौटा रही है।

प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम का कहना है कि सरकार के निर्देशों का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। कांवड़ लेकर आने वाले लोगों को प्रदेश सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 3 =