मंत्री Satyendra Jain ने जेल के नियम तोड़े और धमकी दी-जेल अधिकारियों ने 8 दिसंबर को दाखिल की रिपोर्ट
जेल में बंद आम आदमी पार्टी के Satyendra Jain गंभीर आरोप लगा है. जेल के अधिकारियों ने जेल के डायरेक्टर जनरल को रिपोर्ट में कहा है कि मंत्री सत्येंद्र जैन ने उन्हें ‘परिणाम भुगतने’ की धमकी दी है. जेल अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ जेल के एडीशनल इंस्पेक्टर जनरल, जेल नं-7 के सुपरिंटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट और कानून अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जैन ने उन्हें गाली दी और धमकी दी कि ‘जेल से बाहर निकलकर उन्हें देख लेंगे.’
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मंत्री Satyendra Jain मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले साल के मई महीने से ही जेल में हैं. इसके अलावा पिछले साल उन्होंन उस वक्त सुर्खियां बटोरी थीं, जब बीजेपी नेताओं ने उनका जेल में मसाज कराते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जयदेव और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट 8 दिसंबर को दाखिल की गई. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल के नियम तोड़े और 30 नवंबर को जेल अधिकारियों को धमकी दी.
इस घटना के बाद Satyendra Jainको कारण-बताओ नोटिस जारी किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, Satyendra Jain ने अधिकारियों से कहा, ‘मुझे पता है यह सब मोटे कानून अधिकारी ने करवाया है. मैं जेल से बाहर निकलने के बाद इस जेल से सीसीटीवी फूटेज मांगूंगा और जेल-नंबर 7 के सुपरिंटेंडेंट राजेश चौधरी को बाहर निकलने के बाद देख लूंगा और इसे नौकरी करना सिखा दूंगा.’
रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर को केस से जुड़े मामले को लेकर चौधरी ने Satyendra Jain को चैंबर में बुलाया था. इस दौरान जेन ने कहा, ये सारा मामला राजनीतिक है और जब भी मैं बाहर निकलूंगा जिन भी सरकारी अधिकारियों ने मेरे खिलाफ कुछ किया है उन सब को देख लूंगा.
चाहे वह रिटायर क्यों न हो गए हों. अपनी शिकायत में चौधरी ने दावा किया, पहले उन्हें लगा कि Satyendra Jain ने यह सब फ्रस्ट्रेशन में कहा है, लेकिन उसके बाद उन्होंने कथित तौर पर बाकी अधिकारियों भी धमकी दी. चौधरी ने आशंका जताई कि जैन जब भी जेल से बाहर निकलेंगे वह उनके और बाकी अधिकारियों के खिलाफ जरूर एक्शन लेंगे.

