वैश्विक

Joshimath पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,शंकराचार्य ने जोशीमठ के लोगों के लिए मांगा राहत पैकेज

Joshimath: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ का स्थलीय सर्वेक्षण करने के लिए पहुंचे। सीएम धामी ने जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रभावित क्षेत्रों का जायजा भी लिया है। सीएम जोशीमठ पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। जोशीमठ के हिमालयी शहर के सिंगधार वार्ड में शुक्रवार शाम को भगवती मंदिर ढह गया था वहां जाकर भी स्थिति का निरीक्षण किया।

पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के करीब 600 परिवारों से तुरंत उन घरों को खाली कराने का आदेश दिया है, जिनमें बड़ी दरारें आ गई हैं और जो डूब के खतरे में हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोशीमठ में स्थिति से निपटने के लिए कम और लंबे समय की योजनाओं पर भी काम चल रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि पानी के रिसाव के कारण घरों में दरारें आई हैं। हमारा प्रयास यही है कि सभी को सुरक्षित किया जाए, इसके अलावा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का भी काम किया जा रहा है। इसके साथ ही जमीन धंसने और दरार आने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। जो भी जरुरत की चीजें हैं सभी की जा रही हैं।

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से जोशीमठ के लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ शहर में बड़े पैमाने पर जमीन धंसने और मकानों में दरार पड़ने से स्थानीय लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − six =