उत्तर प्रदेश

Kanpur News: बर्रा थाने में बीजेपी कार्यकर्ता को दारोगा-सिपाही ने पीटा

kanpur News: बर्रा थाने में शिकायत लेकर पहुंचे बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की दारोगा और एक पुलिसकर्मी ने पिटाई कर दी। शिकायत कर्ता ने ऐसा आरोप लगाया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मारपीट के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा कर दिया। जिसके बाद में डीसीपी साउथ ने दारोगा और एक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया।

युवा मोर्चा कार्यकर्ता पुत्तू अवस्थी ने बताया कि बर्रा निवासी सचिन तिवारी की पेट्रोल लाइन डी ब्लॉक में चाय की दुकान है, जिससे अपना जीवन यापन करता है। सचिन का आरोप है कि शुक्रवार (5 जनवरी 2023) शाम 5 बजे एक दारोगा और सिपाही दुकान पहुंचे और गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे।

इसके बाद दुकान की तलाशी लेने लगे। कहने लगे की नीला वाला झोला कहां है जिसमें तुम गांजा रखते हो, और गांजा की सप्लाई करते हो। सचिन ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कांस्टेबल ने मारपीट की और जेल भेजने की धमकी देकर चले गए।

जिसके बाद सचिन ने पूरे मामले की जानकारी यशोदा नगर निवासी बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता पुत्तू अवस्थी को दी। पुत्तू का आरोप है कि प्रार्थना पत्र लेकर जब बर्रा चौकी गए तो वहां पर मौजूद चौकी इंचार्ज आनंद कुमार पांडेय और दारोगा आशीष कुमार ने भाजपा कार्यकर्ता को ही पीट दिया। इसके बाद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बर्रा थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =