Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-जनजीवन कोहरा व शीतलहर से अस्त व्यस्त

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सुबह का तापमान ३ डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार मौसम का सर्वाधिक ठंडा दिन माना जा रहा है। शीतलहर के कारण लोग घरों में सीमित रहने को मजबूर हैं। कोहरे के चलते सड़क पर हादसों की आशंका बढ़ गई है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है।

शीतलहर ने लोगों की परेशानियों में बढ़ोतरी की हुई है। शुक्रवार को पड़ोसी जनपद शामली का न्यूनतम तापमान ३ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। लेकिन शनिवार को मुजफ्फरनगर भी उसी पायदान पर आ गया। न्यूनतम तापमान ३ डिग्री पर जाने के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। रूम हीटर और अलाव पर हाथ सेक राहत महसूस की।

पारा नीचे जाने के साथ-साथ वातावरण में कोहरा भी आ रहा है। सुबह और शाम सड़कों पर कोहरे की आमद वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है। दिन छिपते ही जिले को कोहरे की चादर अपने आगोश में ले लेती है। रात भर सड़कों पर वाहन रेंगकर चलते हैं। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन संचालन में परेशानी हुई। कोहरे के चलते सड़क हादसों की आशंका बनी हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =