वैश्विक

America: वर्जीनिया में 6 साल के बच्चे ने स्कूल में टीचर को मारी गोली,घटना की जांच में जुटी पुलिस

America: Virginia में छह साल के एक छात्र ने अपने स्कूल में एक शिक्षिका को गोली मार दी. न्यूपोर्ट न्यूज शहर की पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को कक्षा एक में पढ़ने वाले इस छात्र का शिक्षिका के साथ विवाद हुआ था. पुलिस ने कहा कि रिचनेक एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की घटना में हालांकि कोई छात्र जख्मी नहीं हुआ.

न्यूपोर्ट न्यूज के पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रीयू ने बताया कि शिक्षिका की उम्र लगभग 30 वर्ष है और गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. हालांकि, दोपहर बाद तक उसकी स्थिति में सुधार आया.

ड्रीयू ने पत्रकारों से कहा कि गोली चलने की घटना कोई दुर्घटना नहीं थी. छात्र और शिक्षिका एक-दूसरे को जानते थे तथा दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उन्होंने बताया कि बच्चा कक्षा में हथियार लेकर आया था और जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे यह हथियार कहां से मिला. पुलिस प्रमुख ने हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी.

स्कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाले एक छात्र की मां जोसलिन ग्लोवर ने वर्जीनिया-पायलट अखबार को बताया कि उसे स्कूल से संदेश मिला था कि एक व्यक्ति को गोली लगी है और एक अन्य को हिरासत में लिया गया है. जोसलिन ग्लोवर ने कहा कि इस संदेश से मेरा दिल बैठ गया.

मैं यह सोचकर घबरा गई कि कहीं वह व्यक्ति मेरा बेटा तो नहीं है. हालांकि, ग्लोवर का नौ वर्षीय बेटा कार्लोस उस समय भोजन अवकाश पर था. उसने बताया कि घटना के बाद स्कूल के बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे. उधर, पुलिस प्रमुख ने इस बारे में नहीं बताया कि क्या अधिकारी बच्चे के माता-पिता के संपर्क में हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग घटना की जांच कर रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 15 =