Muzaffarnagar News- थाना नई मंडी पुलिस ने लूट का किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मात्र ०८ घण्टे के अन्दर मोबाईल लूट की घटना का खुलासा किया जहां पुलिस ने ०१ बाल अपचारी व ०२ लुटेरे अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद किया।
जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्रधिकारी नई मण्डी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थान नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मात्र ०८ घण्टे के अन्दर मोबाईल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर लुटेरे अभियुक्तगण को माता मन्दिर के सामने अमित विहार कूकड़ा नाले से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से लूटा गया ०१ मोबाईल व घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ०८ जनवरी को वादी अंकित कुमार द्वारा डायल-११२ पर सूचना दी गयी कि ०१ एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार ०३ अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाँजे से उसका मोबाईल लूटने की घटना कारित की गयी है। डायल-११२ पर सूचना प्राप्त होते ही थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल सतर्कतापूर्वक थाना क्षेत्र में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरु कर दी गयी तथा वादी द्वारा दी गयी
लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विशाल पुत्र ऋषिपाल निवासी हरिपुरम, कूकड़ा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, अनिकेत पुत्र बालिन्द्र ठाकुर निवासी उपरोक्त, बाल अपचारी जिनके कब्जे से ०१ मोबाईल ओप्पो कम्पनी(लूटा गया), ०१ एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिंह नागर, रामवीर सिंह, है०का० पुष्पेन्द्र, का० चेतन कुमार, लोकेन्द्र, सोनवीर, अजय कुमार, रविश कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

