वैश्विक

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पीटीआई के अन्य शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी

Pakistan के चुनाव आयोग ने अवमानना के एक ​​मामले में पूर्व Pakistan प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी (पीटीआई) के अन्य शीर्ष नेताओं के खिलाफ मंगलवार को जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. यह मामला Pakistan तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के शीर्ष नेताओं द्वारा Pakistan के निर्वाचन आयोग (ECP) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा के खिलाफ दिए गए बयानों पर आधारित है.

निसार दुर्रानी की अध्यक्षता वाली ईसीपी की चार सदस्यीय पीठ ने इमरान खान और उनके करीबी सहयोगी फवाद चौधरी और असद उमर के खिलाफ वारंट जारी किया है. चुनाव निगरानीकर्ता ने अगस्त, 2022 और सितंबर में अवमानना ​​की अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए उनके खिलाफ नोटिस जारी किया था.

इससे पहले पीटीआई नेताओं ने बार-बार आयोग और सिकंदर सुल्तान राजा की उनकी कथित पक्षपातपूर्ण नीति और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के समर्थन के लिये आलोचना की थी.

पिछली सुनवाई के दौरान Pakistan ईसीपी ने पीटीआई नेताओं को उसके समक्ष पेश होने का आखिरी मौका दिया था. मंगलवार को सुनवाई के दौरान आयोग ने उनकी उपस्थिति से छूट के अनुरोध को खारिज कर दिया और प्रत्येक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. पीठ ने मामले में आगे की सुनवाई 17 जनवरी तक स्थगित कर दी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =