उत्तर प्रदेश

Lucknow News: बंधक बनाकर जबरन शादी कराने का था प्लान,मतांतरण कराने का भी प्रयास

Lucknow News: ठाकुरगंज इलाके में पड़ोसी महिला ने किशोरी की जबरन शादी कराने के लिए न केवल उसे बंधक बनाया बल्कि उसका मतांतरण कराने का भी प्रयास किया. किशोरी के पिता की शिकायत पर युवक और पड़ोसी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थीं. ठाकुरगंज पुलिस ने युवक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि पड़ोसी महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय के मुताबिक 26 मई 2022 को डीपी बोरा प्लाट मोहनी का पुरवा ठाकुरगंज निवासी सुंदर लाल यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था. सुंदर लाल के मुताबिक मुख्य आरोपी जीनत पड़ोस में रहती थी. आमिर व अन्य सात लोगों के साथ मिलकर मेरी बेटी को घर में बंधक बना लिया. जीनत बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर आमिर से शादी का कराने का दबाब बना रही थीं.

बेटी को आरोपी ने धमका भी रही थी कि अगर बात नहीं मानोंगी तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मरवा दूंगी. पुलिस के मुताबिक आमिर व उसके अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. मुख्य आरोपी जीनत फरार चल रही थीं. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी जीनत गुलालाघाट के पास से गिरफ्तार किया गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − six =