वैश्विक

Indira Gandhi International Airport: रंगे हाथों चोरी करते पकड़ा गया इंडिगो एयरलाइन का लोडर

Indira Gandhi International Airport पर इंडिगो एयरलाइन के एक लोडर को रंगे हाथों चोरी करते पकड़ा गया है. आरोपी की पहचान दीपक पाल के तौर पर हुंई है. दीपक पाल दिल्‍ली से जयपुर जा रही फ्लाइट के एक यात्री के बैग से सामान चोरी कर रहा था. आरोपी को एयरलाइन सिक्‍योरिटी ने एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है. 

 आरोपी दीपक पाल मूल रूप से मैसर्स एजाइल एयरपोर्ट सर्विसेज प्रा. लिमिटेड का कर्मचारी है. यह कंपनी इंडिगो एयरलाइंस को ग्राउंड हैंडलिंग स्‍टाफ मुहैया कराती है. इसी कंपनी के ग्राउंड हैंडलिंग स्‍टाफ इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों का रजिस्‍टर्ड बैगेज एयरपोर्ट टर्मिनल से एयर साइट तक पहुंचाते हैं और उसे विमान में अपलोड करते हैं.

Indira Gandhi International Airport  पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि दिल्‍ली से जयपुर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6ई 5345 में मुसाफिरों के सामान को लोड किया जा रहा था. दीपक पाल यात्रियों का सामान विमान के भीतर लगा रहा था. तभी एक सुरक्षा अधिकारी ने देखा कि दीपक एक यात्री के रजिस्‍टर्ड बैग से कुछ निकालने की कोशिश कर रहा है.

सुरक्षा अधिकारी ने आरोपी दीपक को यात्री के रजिस्‍टर्ड बैगेज से चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया. जिसके बाद, आरोपी को टर्मिनल बिल्डिंग में लाकर पूछताछ शुरू की गई. पूछताछ में आरोपी ने बैग से सामान चोरी करने की बात स्‍वीकार ली. इस दौरान, उसने पूर्व में यात्रियों के बैगेज से की गई कीमती सामान की कई चोरियों का खुलाया भी किया है.

शिकायत में यह भी बताया गया है कि पूछताछ में आरोपी ने माना है कि वह पहले भी चोरी की तीन वारदातों को अंजाम दे चुका है. पहली वारदात में उसने एक यात्री के बैगेज से चांदी की चूड़ी चोरी की थी. वहीं, दूसरी वारदात में उसने एक यात्री के बैग में रखे डॉलर चोरी किए थे. तीसरी वारदात में उसने यात्री की एपल स्‍मार्ट वाच पर हाथ साफ किया था. 

आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि यात्रियों के बैग से चोरी की गई चांदी की चूड़ी और विदेशी करेंसी तो उसके पास नहीं है, पर एपल वॉच अभी भी उसके घर में मौजूद है. आरोपी के कबूलनामे के बाद एयरलाइन सुरक्षा अधिकारियों ने उसे आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया है. वहीं, एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 3 =