Muzaffarnagar News: सहायक उपकरणों का दिव्यांगजनों को किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज के मैदान में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत चिह्नित किए गए १०४१ लाभार्थीयों को लाभान्वित किया गया था। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप केंद्रीय डेयरी पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी लाभार्थीयों को लगभग १ करोड़ ६४ लाख के २५०० से अधिक सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया।
मुजफ्फरनगर मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार बालियान राज्य मंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन एंव डेयरी पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार , विशिष्ट अतिथि कपिल देव अग्रवाल माननीय व्यावसायिक, शिक्षा और कौशल विकास राज्य मंत्री भारत सरकार नरेंद्र कश्यप, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उ० प्र० सरकार एवं चंद्र भूषण सिंह, जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर, सहित जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। समारोह का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अधीन कार्यरत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरनगर के सहयोग से किया गया।
शिविर में गणमान्य अतिथियों के अतिरिक्त मिनाल कुमार उपप्रबंधक एलिम्को कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। शिविर में आये दिव्यांगजनों को मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों में माह मई और जून २०२२ में आयोजित किये गये परीक्षण शिविरों में चिन्हित किया गया था। इन पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को एडिप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जाएंगे।
साहयक उपकरणों का वितरण ब्लॉक वार आज दिनांक १४ जनवरी को किया गया। यह वितरण मुजफ्फरनगर के चारथावल, बघरा, सदर, खतौली, जानसठ, बुढाना, मोरना ब्लाकों का किया गया । विभिन्न तिथियों में प्रखंडवार दिये जाने वाले कुल सहायक उपकरणों में १०० मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल, ४७८ ट्राईसाइकिल, ६१० बैसाखी १०५ वॉकिंग स्टीक (छड़ी) ३० एम. एस.आई.डी किट (मानसिक दिव्यांग हेतु), ०१ स्मार्ट फोन, २६ रोलेटर, ५२ श्रवण यंत्र (कान की मशीन), २५ स्मार्ट केन, २४५ कृत्रिम अंग और कैलिपर्स शामिल हैं
इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि उनका दे जनपद मुजफ्फरनगर के सभी दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है और जल्द ही वे एक कार्यक्रम बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर कस्बा में करने जा रहे हैं जहां दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि जो दिव्यांग पढ़ाई करना चाहता है तो सरकार की योजना के तहत उसको यह सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

