उत्तर प्रदेश

Moradabad News: ‘जय श्री राम’ न बोलने पर ट्रेन में मुस्लिम कारोबारी आसिम को बेल्ट से पीटा

Moradabad News:  चलती ट्रेन में एक मुस्लिम कारोबारी यात्री की बड़ी बेदर्दी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ लोग एक व्यक्ति के कपड़े उतारकर बैल्ट से पिटाई करते नजर आ रहे है।

दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में एक मुस्लिम कारोबारी यात्री की कुछ लोगो ने पिटाई की और चोरी का आरोप लगाते हुए जय श्री राम ना बोलने पर यात्री को बुरी तरह बेल्टों से मारा। इस दौरान ट्रेन में सारे यात्री सिर्फ तमाशा देखते रहे। उन लोगों ने कारोबारी को इतना मारा की वो यात्री बेहोशी की स्थिति में आ गया। जिसके बाद एक अन्य यात्री की मदद से पीड़ित यात्री को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया।

आरोपी युवकों को जीआरपी एस्कॉर्ट ने बरेली रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और हिरासत में ले लिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जीआरपी पुलिस कार्यवाई की बात कह रही है।

पीड़ित आसिम का कहना है कि ट्रेन में हापुड़ से चढ़े कुछ लोगों ने भीड़ में उसको घेरा और उसको चोर बताते हुए पीटना चालू कर दिया, साथ ही साथ उससे कहा कि जय श्रीराम के नारे लगाओ। उसने नहीं लगाया तो उसको जमीन पर लिटा दिया और बुरी तरह से मारा ।

सीओ जीआरपी देवीदयाल का कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे ट्रेन में 2 लोग एक व्यक्ति को पीट रहे थे । उनको हमारी टीम ने तुरंत हिरासत में लेकर बैरली जनपद में उतर गए और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − four =