समाचार
महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने गांव बागोवाली निवासी महिला के हत्यारोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए अभियुक्तो ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपना गुनाह स्वीकार किया।
पुलिस लाईन स्थित मनोरंजन कक्ष मे आयोजित प्रेसवार्ता मे एसएसपी सुध्ीर कुमार सिह ने पत्राकारो से बात करते हुए बताया कि 30 अगस्त 2018 को नई मन्डी कोतवाली के गांव बागोवाली निवासी जाहिदा पत्नि मोहर्रम की कुद अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई मुन्नवर हुसैन पुत्रा अकरम ने उक्त मामले मे अज्ञात लोगो के खिलापफ नई मन्डी कोतवाली मे हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। एसएसपी सुध्ीर कुमार सिह ने आगे बताया कि नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। सीओ नई मन्डी योगेन्द्र सिह के निर्देशन मे नई मन्डी पुलिस ने उक्त मामले मे छानबीन के तहत नई मन्डी कोतवाली प्रभारी हरसरन शर्मा, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट एवं उप निरीक्षक करण नागर आदि ने क्षेत्रा मे शान्ति व्यवस्था व चैकिंग तथा तलाशी अभियान व वांछित अपराध्यि की गिरफ्रतारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर खास से मिली सूचना के आधर पर अभियुक्त मुन्नवर हुसैन पुत्रा अकरम निवासी बागोवाली जो इस अभियोग का वादी है और मृतका श्रीमति जाहिदा का भाई है। उक्त दोनो अभियुक्तो को जानसठ रोड फ्रलाई ओवर के पास से गिरफ्रतार कर लिया। अभियुक्तो ने पूछताछ पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ मे बताया कि मृतका श्रीमति जाहिदा उसकी बहन थी ओर उसका भान्जा शाकिर सउफदी मे काम करता है। उसकी पत्नि इमराना अपनी लडकी मरियम के साा अकेली गांव बागोवाली मे रहती है। इमराना की अपनी सास मृतका जाहिदा व अपने देवर पफैसल से नही बनती थी। उसका इमराना के घर आना जाना था। पहले वह छिप-छिप कर मिलता था। बाद मे वह खुलेआम इमराना से लिने लगा। क्योंकि इमराना का कोई लडका नही था। वह लडका चाहती थी। किसी तरह उसका लडका हो जाए। परन्तु इमराना स ेमिलने व दोस्ती की बात उसके पति शाकिर , मृतका जाहिदा को हो गई थी बात-बात पर उनका आपस मे झगडा रहता था। इस सम्बन्ध् का मृतका जाहिदा घोर विरोध् करती थी। कभी भी इमराना के घर चैकिंग के लिए चली जाती थी। एसएसपी ने बताया कि घटनाक्र्रम के अनुसार 28 अगस्त 2018 को अभियुक्त मुन्नवर शाम करीब 8 बजे इमराना के घर मे गया तो पीछे से जाहिदा भी उसके घर चली गई थी। अभि0मुन्नवर को देखकर आग बबूला हो गई थी। इमराना ने मेन गेट बंद कर दिया था। अभि0मुन्नवर ने इमराना की मददद से मृतक जाहिदा का गला पकड कर दबा दिया था। जिससे उसकी हत्या हो गई। मुन्नवर ने इमराना की मदद से मृतका जाहिदा की लाश कोएक चादर म ेबांध्कर निर्माणाध्ीन मकान मे पफेंक दिया था और चादर को गन्ने के खेत मे डाल दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चादर बरामद की। अभियुक्तो को गिरफ्रतार करने वाली टीम मे नई मन्डी इंस्पैक्टर हरसरन शर्मा, एसएसआई मदर सिह बिष्ट, सब इंस्पैक्टर करण नागर व का00सचिन तथा का.कृष्णवीर आदि शामिल रहे। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ नई मन्डी योगेन्द्र सिह व इंस्पैक्टर नई मन्डी हरसरन शर्मा आदि मौजूद रहे।
जी० डी० गोयनका पब्लिक स्कूल में सी० बी० एस० ई० योग्यता वर्धक कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जी० डी० गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती हरजिंदर कौर ने को गार्गी गर्ल्स स्कूल मेरठ के प्रांगण में आयोजित सीबीएसई च्भौतिकी कौशल संवर्धनज् कार्यशाला में च्रिसोर्स पर्सनज् (ज्ञान वर्धक व्यक्ति) के रूप में भाग लेकर कार्यशाला में आए ९० से भी अधिक प्रशिक्षु अध्यापकों को भौतिकी के क्षेत्र में हुए नवाचार तथा नवीन अनुसंधानों से अवगत कराते हुए भौतिकी अध्यापन कौशल क्षमता में वृध्दि के उपायों का ज्ञान प्रदान किया। इस अवसर पर भौतिकी के क्षेत्र के जाने-माने डी०पी०एस बुलंदशहर के प्रधानाचार्य च्डॉ.अनुपम जग्गा जीज् भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में च्गार्गी गर्ल्स स्कूल मेरठज् की प्रधानाचार्या च्श्रीमती अनुपमा सक्सेना जीज् ने च्श्रीमती हरजिंदर कौर जीज् तथा च्डॉ.अनुपम जग्गा जीज् का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नव चेतना का संचार करते हैं।
पॉलीथिन के खिलाफ चलाया अभियान
जानसठ। कस्बे में नगर पंचायत ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर दर्जनों दुकानदारों के चालान काटे। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने छोटे दुकानदारों की पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान को भी जब्त किया।१स्वच्छ भारत अभियान के डीपीएम सरदार बलजीत सिंह ने नगर पंचायत में पहुंचकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान जब्त करने को कहा। तुरंत ही नगर पंचायत की टीम लेकर वह बाजार पहुंचे और अभियान के तहत पॉलीथिन व थर्माकोल से बने सामान जब्त करने शुरू कर दिए। उन्होंने छोटे दुकानदारों से केवल पॉलीथिन जब्त की और बड़े दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया। बलजीत सिंह ने बताया कि वह जानसठ पहली बार आए हैं, इसलिए छोटे दुकानदारों से पॉलीथिन व थर्माकोल के सामान जब्त कर छोड़ रहे हैं। शीघ्र ही इस अभियान को व्यापक तरीके से चलाया जाएगा। जो भी दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करता हुआ पाया गया, उस पर पांच हजार तक का जुर्माना किया जाएगा। नगर पंचायत के लिपिक इरफान ने बताया कि शनिवार को चले अभियान में व्यापारियों पर पॉलीथिन के उपयोग करने के लिए २७०० रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही करीब २५ किग्रा पॉलीथिन व बड़ी मात्र में थर्माकोल का सामान जब्त किया गया।
मई 2019 से नगर की जनता को पाइप लाइन से गैस मिलनी होगी शुरू
मुजफ्फरनगर। शहर में वर्षो से चिर प्रतिक्षित पाइप लाइन गैस योजना सिरे चढने जा रहीहै देश में पाइप लाइन गैस आपूर्ति करने वाली सबसे बड़ी कम्पनी इन्द्रप्रथ गैस लिमिटेड ने आज एक समारोह में इस प्रोजैक्ट के शुरू करने की विधिवत घोषणा की। भोपा रोड पर आयेजित एक बड़े कार्यक्रम में इन्द्रप्रस्थ गैस लि. के प्रबंध निदेशक ई.एस.रंगनाथन ने बताया किइन्द्रप्रथ गैस लि. वर्ष 1958 में शुरू हुई और इसने सीएनजी क्रांति के तहत दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरूग्राम, करनाल, फरीदाबाद जैसे शहरों में गैस की आपूर्ति कर घरेलू उपभेक्तओं, औद्योगिक स्थानों के अलावा बस सेवाओं एवं टैक्सी सहित रेलों को भी गैस की आपूर्ति देकर एक कीर्तिन मान स्थापित किया है उन्होंने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में शामली की ओर से गैस पाइप लाइन नगर में प्रवेश करेगी और मेरठ जनपद के सरधना विधानसभा क्षेत्र और मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र को भी टच करती हुई यह परियोजना आगे बढ़ेगी। रंगरनाथन ने आगे कहा कि इस परियोजना की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सड़क किनारे और सड़कों के साथ यह पाइप लाइन डाल दी जायेगी। आगामी छह माह में पहला सीएनजी स्टेशन स्थापित किया जायेगा और अगले दो वर्षो में पूरे क्षेत्र में पांच सीएनची स्टेशन कार्यरत होंगे जिनसे दस हजार घरों कोसप्लाई की जायेगी। कम्पनी से जुडे अकील गुप्ता ने बताया कि रिवाडी और करनाल में भी नेटवर्क तैयार हो गया है और कम्पनी अब डीजल केजैनरेटर सैट को भी सीएनजी में परिवर्तित करने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर जनपद के जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर के इतिहास मेंजनपदवासियों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है कि जब यहां सीएनजी कीशुरूआत होने जा रही है अभी तक उत्तर प्रदेश में कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा और फिरोजाबाद में यह सुविधा मौजूद है और अब यह सुविधा प्राप्त करने वाला मुजफ्फरनगर जनपद पूरे उत्तर प्रदेश में बड़े औद्योगिक शहरों में शुमार होने लगेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके कारण सिलेण्डर की समस्या खत्म हो जायेगी और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले यह परियोजना मई 2018 में शुरू होनी थी जो तकनीकि कारणों से अब विलम्ब से शुरू होरही है उन्होंने कम्पनी के अफसरों से कहा कि वेशामली से पहले मुजफ्फरनगर में पाइपलाइन डाले और अगले पन्द्रह दिनों में कार्य की शुरूआत कर दे। उन्होंने जिला प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया कि किसी भी स्तर पर कम्पनी के प्रोजैक्ट को कोई कठिनाई नहीं आने दी जायेगी। इस अवसर पर बोलते हुए नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नगर में विकास की गंगा बहने की दशा में गैस की आपूर्ति एक मिल का पत्थर है शीघ्र ही सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी जनपद में आने वाले है जो ो बडी परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। जिसके तहत मुजफ्फरनगर शहर के चारों ओर रिंग रोड कानिर्माण बनने से शहर में भी भाड खत्म हो जायेगी। .कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद संजीव बालियान ने कहा कि उनके स्वंय के अथक प्रयासासों से यह परियोजना जनपद को मिल गयी है इसे लाने के लिए वे पिछले साढे तीन वर्षो से प्रयासरत थे। चुनावों को नजदीक आता देख अपनी प्रगति का रिपोर्टकार्ड प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जहां रेलवे की दोहरी लाइन का मामला प्रगति पर है वहीं पर मेरठ से सहारनपुर तक रेल मार्ग का इलैक्ट्रीफिकेशन पूर्ण हो चुका है और अब ट्रेने बिजलीसे दौड रही है। उन्होंने सभा स्थल पर मौजूद नगर के गणमान्य व्यक्तियों से कहा कि लोकतंत्र में सांसद, विधायक, ग्राम प्रधान, सभासद, चेयरमैन सभी तरह के जनप्रतिनिधियों के अपने अपने क्षेत्राधिकार है लोग अपनी अपनी समस्याओं के लिए उनसे सम्पर्क कर सकते है होता यह है कि हर केई उन लोगों से सम्पर्क न कर सीधे उनसे सम्पर्क करना चाहता है ऐसे मेंउनके लिए मजबूरी है कि वे किस किसका काम करेंगे। उन्होंने बताया कि मेरठ, करनाल रोड का प्रोजेक्ट 2020 तक और पानीपत खटीमा का प्रोजेक्ट 2021 तक पूर्ण हो जायेगा। इसके लिए सड़क परिवहन मंत्रालय से पैसा स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में मुजफ्फरनगर में 18 नये बिजलीघर बने है और साढे पांच सौ करोड रूपया बिजली विभाग को केंद्र सरकार की ओर से निर्माण कार्यो के लिए मिला है जो अपने आप में पर्याप्त है इसके अतिरिक्त 52 करोड रूपये पार्को के निर्माण, सीवरेज पाइप लाइन के लिए यहां आवंटित किये गये है जिन पर काम चल रहा है। उन्होंने बेबाकी से माना कि वास्तव मेंशहर खुदा पड़ा है लेकिन जल्द ही लोगों को इससे राहत मिल जायेगी। उन्होंने नेशनल हाईवे और सीआरएफ की सड़के मंजूर होने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक से मुजफ्फरनगर बडौत मार्ग को बनवाने की स्वीकृति मिल चुकी है यह मार्ग ऐसा होगा कि लोग अभी तक के सड़क निर्माण को भूल जायेंगे। उन्होंने लोगों से आगृह किया कि केंद्रीय सड़क अनुदान से बनी बुढ़ाना खतौली रोड का अवलोकन करे तो उन्हे पता चलेगा कि सड़के कैसे बनती है? अपने कार्यकाल की समाप्ति पर उन्होंने दो बकाया कामों को भी शीघ्र ही निपटाने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जनपदीय चैप्टर के चेयरमैन कुशपुरी ने सभी अतिथियों का स्वागत पौधे दिलाकर किया और बताया कि मुजफ्फरनगर के उद्योगपतियों के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है जब उद्योगों को भी गैस की सप्लाई शुरू होने जा रही है। इस अवसर पर डायरेक्टर कार्मिशियल राजीव सिक्का ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में भाजपा नेता डाक्टर सुभाषचंद शर्मा, स. सुखदर्शन सिंह बेदी, अखिलेश गुप्ता, भीमसैन कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, रूपेंद्र सैनी, राजेश जैन, नरेंद्र गोयल, सतीश गोयल टिहरी, श्रीमोहन तायल, रूपेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, विपुल भटनागर, हरीश अहलावत, सुनील तायल, अनिरूद्ध गोयल, आशु गुप्ता, अचिन्त मित्तल, राजीव गर्ग, जगदीश पांचाल, देवव्रत त्यागी, नरेंद्र गोयल, संजय अरोरा, सरिता अरोरा सहित सत्तारूढ़ दल के अनेक नेता मौजूद थे। इसके अतिरिक्त उद्योग जगत की जानी मानी हस्तियां भी इस कार्यक्रम में मौजूद रही।
अधिकारीयों ने सुनी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं 
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के दिशानिर्देशनो के अनुपालन में पूरे उत्तर प्रदेश के साथ ही जनपद मुज़फ्फरनगर में तहसील में लगने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस एवम् प्रशासनिक अधिकारीयों ने लोगों की समस्याएं सुन उनका मोके पर ही निस्तारण किया गया’। जानकारी के अनुसार जनपद मुज़फ्फरनगर के सदर तहसील में लगने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सदर क्षेत्र के साथ ही जनपद स्तर से आने वाले फर्यादियों , पीड़ितों की समस्या के समाधान हेतु पुलिस एवम् प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां लोगों की समस्याओं को बखूबी सूना वहीं उनकी समस्या का मोके पर ही निस्तारण कराया गया । थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम पीपल हेडा के दर्जनों ग्रामीण भी आज सदर तहसील पहुंचे और अधिकारीयों से मिल अपनी समस्या उनके सामने रखी। ग्रामीणों ने अधिकारीयों को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया की गांव में वे लोग कई वर्षों से अपना खाद व् कुड़ी आदि सड़क पर डालते चले आ रहे है जिन्हें ग्राम प्रधान ने अब सड़क पर खाद कुड़ी डालने से जहां मना कर दिया है वहीँ उनके खाद को उठवाकर बेच दिया गया है जिसके रुपये भी पीड़ितों को नही दिए गए । साथ ही साथ ग्रामीणों ने बताया की गांव में काफी समय से बंजर जमीन पड़ी थी जिसपर दबंग लोगों ने कब्ज़ा करते हुए उसमे फसल लगा दी ग्रामीणों ने कहा की जब प्रदेश सरकार सरकारी जमीनों पर भू माफियों से अवैध कब्जे हटवा रही है तो आखिर इस गांव से बंजर एवम् सरकारी जमीन सेअवैध कब्ज़ा क्यों नही हटाया गया । उन्होंने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा की प्रधान दबंगों से मिला हुआ है और सरकारी जमीन के सम्बन्ध में अधिकारीयों से भी मामला छिपा रखा है । ग्रामीणों का आरोप है की वे प्रधान मंत्री के स्वछ भारत अभियान में अहम भूमिका निभा रहे है और उन्होंने अपने गांव को साफ सुथरा बनाने में ग्राम प्रधान की हर सम्भव मदद भी की है लेकिन अधिकारी बताएं की वे अपना कूड़ा और खाद कहा डालें। जिस पर प्रशासनिक अधिकारीयों ने उसने शिकायत पत्र लेकर अपने स्तर से जाँच पड़ताल कराए जाने का आश्वासन दिया है।। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मोके पर ऐ डी एम अमित कुमार सिंह , एस डी एम सादर कुमार धर्मेन्द्र , तहसीलदार सदर सहित आबकारी इंस्पेक्टर त्रिभुवन सिंह ह्यांकि , विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी कर्मचारी सहित पुलिस अधिकारी एवम् कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
स्वच्छता अभियान के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। प्रधनमन्त्रा नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर विधयक ने क्षेत्रा ने अध्किरियो के साथ क्षेत्रा मे भ्रमण चल रही सपफाई व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रधनमन्त्रा नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता के प्रति देश की जनता को जागरूक करने के उददेश्य से राष्ट्र व्यापी स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान शुरू कराया गया है। जिसके तहत सरकार द्वारा इस दिशा मे विभिन्न व्यवस्थाओ के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। ताकि आमजन सपफाई के प्रति जागरूक हो। सरकार द्वारा स्वच्छता के प्रति चलाई गई इस मुहिम के तहत आज सुबह सदर विधयक कपिलदेव अग्रवाल ने नगर नई मन्डी क्षेत्रा व जानसठ रोड स्थित लक्ष्मण विहार आदि कालोनियो का भ्रमण किया तथा अनेक स्थानो पर सपफाई उचित सपफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई। विधयक कपिलदेव अग्रवाल ने नई मन्डी क्षेत्रा के वार्ड 24 नई मन्डी कोतवाली व नई मन्डी श्री रामलीला भवन के आसपास व माल गोदाम रोड आदि स्थानो का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अध्किरियो ने नई मन्डी कोतवाली के सामने अपनी दुकान से आगे तक सामान रख कर अतिक्रमण करने वाले पफूल विक्रेताओ को जमकर हडकाया तथा हिदायत दी कि यदि उन्होने पिफर से दुकान से आगे तक सामान रखा तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा व जुर्माना भी वसूला जाएगा। उल्लेखनीय है कि नई मन्डी कोतवाली के पुराने गेट के सामने दुकानदारो ने अपनी दुकान से आगे तक सामान रख रखा है। जिससे अतिक्रमण होने पर उक्त मार्ग की आवाजाही प्रभावित हो रही है। विधयक कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त दुकानदारो को हिदायत दी कि वे अपनी दुकान से ज्यादा आगे तक सामान ना रखें। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अध्किरी श्री राठी, समाज सेवी इजि.अशोक अग्रवाल, ईओ पालिका, सपफाई निरीक्षक व वार्ड सभासद विकास गुप्ता,पूर्व सभासद सुशील सिंघल आदि मौजूद रहे।
सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मंडी के गांव अलमासपुर निवासी ब्रजमोहन सैनी पुत्रा स्व.रामस्वरूप आज सुबह अपने छोटे भाई मनेज के साथ बाईक द्वारा जानसठ रोड पर किसी काम जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो भाई जैसे ही सहावली की पुलिया के समीप पहुंचे कि इसी बीच पीछे की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आ जाने से ये दोनो घायल हो गए। जिन्हे आसपास के लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे मे नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वासू पुत्रा संजीव बाईक द्वारा चरथावल रोड स्थित शनिधम पर जाते वक्त चरथावल की और से आ रहे डग्गामार वाहन की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया गया। गांध्ी कालोनी वर्मा पार्क निवासी अंकित पंवार बाईक द्वारा सरवट पफाटक की और जाते वक्त बाईक पिफसल जाने से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगो ने निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। मन्सूरपुर के गांव जौहरा निवासी दिनेश शर्मा पुत्रा शिवनारायण शर्मा अपने छोटे भाई मुकेश के साथ मिल मन्सूरपुर मे जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। जिसे कुछ ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल कॉलेज भिजवाया। नई मन्डी की भरतिया कालोनी निवासी अखिलेश यादव पुत्रा किशोरी लाल यादव जो कि कूकडा ब्लॉक के समीप सब्जी का ठेला लगाता है। कूकडा मन्डी से लौटते वक्त सडक हादसे मे घायल हो गया। जिसे कुछ दुकानदारो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा -अर्चना की
भोपा। चौधरी कदम सिह मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान-ककराला में भगवान श्रीविश्वकर्माजी का पूजन किया गया। सिद्धपीठ मां पूर्णागिरी मंदिर के महामंडलेश्वर गोपाल महाराज, प्रबंधक सचिन सरोहा, प्रधानाचार्य विशाल कुमार, शिवम, सूरजमल, प्रमोद, योगेश, फूल ङ्क्षसह, पूजा, अजय व अनिल आदि मौजूद रहे। कस्बा मोरना में भोपा रोड पर विश्वकर्मा समाज तिरंगा कमेटी की ओर से हवन-यज्ञ के बाद विधि-विधान से भगवान विश्वकर्माजी का पूजन किया गया। इसके बाद बैंडबाजे के बीच विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चौधरी चरण ङ्क्षसह चौक, बस स्टैंड, नई बस्ती, मेन बाजार, शिक्षक कालोनी से होती हुई लौटी। भगवान विश्वकर्मा, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण व हनुमानजी आदि की सुंदर झांकी सजाई गई। कमेटी के सुभाष चंद धीमान, अशोक धीमान, सुनील, सुधीर, टीटू, कपिल धीमान, हरीश, बिल्लू, सतपाल, सुशील व सोहनवीर आदि मौजूद रहे। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के वर्कशॉप में श्रीविश्वकर्मा जयंती पर विधि विधान से मशीनों का पूजन किया गया। मुख्य अभियंता एसएस ङ्क्षसह, सीओ अवधेश कुमार, अशोक शर्मा, ऋषिपाल, सीपी सिह, श्रमिक नेता चंद्रपाल मलिक, लज्जाराम, कालूराम, प्रमोद शुक्ला व सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के चलते स्कूली छात्रों और एनसीसी कैडेट ने शहर में जनजागरूकता रैली निकाली। गंदगी से फैलने वाली घातक बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत किया। शिक्षकों ने स्वच्छता का महत्व बताया। एसडी डिग्री कॉलेज से सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजयपाल सिह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली भोपा रोड व नई मंडी समेत विभिन्न मार्गा से निकाली गई। कैडेट्स ने बैनर, पंफलेट, तख्तियां व पोस्टर के माध्मय से स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. एसएन ङ्क्षसह, डॉ. कुलदीप मलिक, विपिन कुमार, संदीप कुमार, अंशुल शर्मा, कमरजीत कौर, रवि कुमार, अरुण कुमार शर्मा, नितिन कुमार व आयुषी आदि उपस्थित रहे। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे श्स्वच्छता ही सेवाश् अभियान के तहत गोष्ठी हुई। शिक्षकों और छात्रों ने अपने विचार रखे। एनसीसी ट्रेनर जगत ङ्क्षसह ने कैडेट्स को अनुशासन और अच्छा नागरिक बनकर देश और समाज की सेवा करने का पाठ पढ़ाया। छात्रों से विद्यालय और सार्वजनिक क्षेत्र को भी गंदगी से मुक्त रखने की बात कही। इस दौरान हर्षित आर्य व आरके वर्मा ने विचार रखे।
मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुजफ्फरनग। डीएवी इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन से खेलने के लिए प्रेरित किया। सीनियर बालक वर्ग की १०० मीटर दौड़ में मुजम्मिल, रवि और रवींद्र ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। २०० मीटर में मुजम्मिल, प्रियांश और अंकुर, लंबी कूद में शाहरुख, सागर व तालिब, भाला फेंक में विक्रांत, ङ्क्षप्रस व उज्ज्वल ने बाजी मारी। जूनियर बालक वर्ग की १०० मीटर में सागर, आरिस, अभिषेक, २०० मीटर में सागर, अभिषेक, केतन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में शिव कृष्ण व सनी अव्वल रहे। सब-जूनियर वर्ग के १०० मीटर में आस मोहम्मद, अरमान अली, मीनू कुमार, २०० मीटर में अरमान अली, समीर और विक्रांत ने बाजी मारी। सीनियर बालिका वर्ग की १०० मीटर में आयशा, सीमा रानी, चक्षु, २०० मीटर में सीमा रानी, हिना, गुलफ्शा, लंबी कूद में अफीफा, आयशा, निशा और उछलकूद में निशा, शालिनी और श्वेता ने बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग की १०० मीटर में शाहरून्निशा, दीपा चौधरी, दीपा, २०० मीटर में पूजा, मुस्कान, साक्षी, लंबी कूद में शाहरून्निशा, दीपा, चंचल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में सब-जूनियर बालिका वर्ग की १०० मीटर में सोनम, उर्वी चौधरी, सबीना, २०० मीटर में सोनम, चेतना, सबीना, लंबी कूद में फराना, सबीना, लक्ष्मी ने बाजी मारी। इस दौरान इच्छाराम, राहुल कुशवाह, स्त्यकाम, प्रमोद कुमार व गया प्रसाद आदि मौजूद रहे।
स्वस्थ्य रहना है तो स्वच्छ रहेः जिलाधिकारी
चलाओ जोरो से स्वच्छता अभियान तभी बनेगा भारत महानः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीवशर्मा ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर दिसम्बर 2017 में 53 हजार 185शौचालय निर्मित कराते हुए ओडीएफ कराया जा चुका है। उन्होने कहा कि जनपद के ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों ने अपने विशेष प्रयास से इस अभियान को त्वरित गति दी और जनपद खुले मेशौच ने मुक्त हुआ। उन्होने कहा कि निर्मित कराये गये शौचालयों का नियमित रूप से प्रयोग करे। उन्होने कहा कि जनपद में स्वच्छता के कारण रोगो से मुक्ति मिली और जनता की गाढी कमाई के पैसे की बचत हुई। उन्होने कहा कि इस अभियान में खण्ड प्रेरकों एवं स्वच्छागृहियों ने भी अपनी महती भूमिका निभाई। ट्रगरिंग एवं फॉलोअप के कार्यक्रम चलाये गये। जनपदीय अधिकारियो की ड्यूटी लगायी गयी और जनपद को ओडीएफ किया गया। उन्होने कहा कि यदि स्वस्थ्य रहना है तो स्वच्छ रहना होगा तथा अपने आस पास के वातावरण को भी स्वच्छ करना होगा। बीमारियों को दूर रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रम अभियान के रूप में चलाये गये। स्कूलों मे भी बच्चो को खाने से पहले हाथ धुलने, प्रसाधन का उपयोग करने के बाद अच्छी तरह हाथ धुलने की प्रक्रिया बतायी गयी। उन्हेने कहा कि अब आवश्यकता इस बात की है इसकी निरंतरता बनायी रखी जाये। उन्होने कहा कि ‘‘स्वच्छता सर्वेक्षण 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर’’ पूरे भारत में जनपद मुजफ्फरनगर टॉप 10 में रहा। जिलाधिकारी राजीवशर्मा आज यहां विकास भवन सभागार में आकाशवाणी नजीबाबाद में कार्यक्रम (आओ देखो मेरा गांव) कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होने कहा कि चलाओ जोरो से स्वच्छता अभियान तभी बनेगा भारत महान। उन्होने कहा कि इस बार जनपद में 21 लाख लोगो को एण्टी वायरल होम्योपैथिक दवाई पिलायी गयी और इन स्वच्छता अभियानों के कारण बुखार के एक तिहाई लोग ही पीडित हुए। उन्होने कहा कि हमारे जनपद मेंशत प्रतिशत लोगशौचालयों का प्रयोग कर रहे है। उन्हेने इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों की इच्छा थी कि उनके गांव और क्षे़त्र साफ सुथरे हो और अल्प समय में भी 1 लाख 17 हजार 406शौचालय बनाकर जनपद को ओडीएफ कराया। उन्हेने कहा कि यह भी जनता जागरूक है और जनता ने प्रशासन का साथ दिया नियमित रूप सेशौचालयों का उपयोग किया और स्वच्छता के कारण आधी से अधिक बीमारियों को दूर भगाने में कामयाब हुई। उन्होने कहा कि अधिकारियों स्वच्छागृहियों और कार्य करने वाले राज मिस्त्रियों ने भी एक मिशन मोड में काम करके समस्तशौचालयों का कार्य पूर्ण कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा है कि भविष्य में भी नागरिक स्वयं स्वच्छ रहेगे और अपने आस पास पानी का जमाव नही होने देगे जिससे मच्छर पनपे और बीमारियों फैले। इस स्वच्छता को निरंतर बनाये रखेगे। कूडे का निस्तारण ठीक ढंग से करेगे और गन्दगी न करेगे न दूसरों को करने देगे का संकल्प लेकर लोग यहां से जाये। उन्होने कहा कि विचार परिवर्तन और व्यवहार परिवर्तन के कारण जनपद स्वच्छ हुआ, रोग मुक्त हुआ। उन्होने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता और व्यवहार से भारत स्वस्थ बनेगा, महान बनेगा। उन्होने कहा कि हमे यह संकल्प लेकर जाना है कि गांधी जी के सपनों का भारत बनायेगे और चारो तरफ स्वच्छता फैलायेगे। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवो में 2013 से पूर्व जो संक्रामक रोग फैलते थे उसके कारण काफी जन क्षति उठानी पडती थी किन्तु ग्रामीण औरशहरी क्षेत्रो मेंशौचालय बनने और उनका उपयोग होने के बाद संक्रामक रोग होने में कमी आयी। उन्होने कहा कि स्कूलों में प्रार्थना के बाद बच्चों को अनिवार्य रूप से यह भी बनाया जाये कि स्वच्छ रहे। उनके नाखूनो आदि का भी ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि हर भोजन से पहले बच्चे अनिवार्य रूप से हाथ धो ले, साफ कपडे पहने और अपने आस पास का वातावरण स्वच्छ रहे, नालियां आदि में एण्टी लारवा का छिडकाव कराते रहे पानी जमा न होने दे। उन्होने कहा कि स्वच्छता के कारण मुजफ्फरनगर के विकास के इण्डेक्स में इजाफा हुआ लोग स्वस्थ्य रहे और पूर्ण क्षमता के साथ उन्हेनें अपने कार्य किये। इसके पूर्व एसीएमओ बी0के0 ओझा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता के कारण ही विभिन्न रोगो में कमी आयी,शौचालयों का निर्मित प्रयोग करने के कारण जनपद में संक्रामक रोग अथवा कोई बुखार नही आया और एक तिहाई लोग ही बुखार से पीडित हुए। उन्हेने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में बढ चढकर हिस्सा ले, अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखे। इसके पूर्व डीपीआरओ ने बताया कि आकाशवाणी रेडियों नजीबाबाद की टीम जनपद के विभिन्न ग्रामों के जाकर लाईव कार्यक्रम आयोजित करेगे और ग्रामवासियों को जागरूक करेगी कि किस प्रकार वे स्वच्छ रहकर स्वस्थ्य भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकते है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ, नजीबाबाद रेडियों स्टेशन प्रभारी, ग्राम प्रधान, स्वच्छागृही आदि उपस्थित रहे।
