वैश्विक

सचिन पायलट ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया-अशोक गहलोत

राजस्थान  के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस ने हमेशा सचिन पायलट का साथ दिया। लेकिन उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया।

गहलोत ने कहा, ‘पायलट को कम उम्र में सुबकुछ मिल गया। पायलट ने बहुत गंदा खेला। पायलट लोगों को लड़वाने का काम करते थे, हमने साजिश का पर्दाफाश किया।

वे (सचिन पायलट) भाजपा के समर्थन से पिछले छह महीनों से साजिश रच रहे थे। किसी ने भी मुझ पर तब विश्वास नहीं किया जब मैं कहता था कि सरकार को गिराने की साजिश चल रही है।

कोई नहीं जानता था कि इतने निर्दोष चेहरे वाला व्यक्ति ऐसा काम करेगा। मैं यहां सब्जी बेचने के लिए नहीं आया हूं, मैं मुख्यमंत्री हूं।’

एक छोटी खबर भी नहीं पढ़ी होगी किसी ने की पायलट साहब को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाना चाहिए। हम जानते थे कि वो (सचिन पायलट) निकम्मा है, नाकारा है, कुछ काम नहीं कर रहा है खाली लोगों को लड़वा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कभी सचिन पायलट पर सवाल नहीं किया.  सात साल के अंदर राजस्थान ही एक ऐसा राज्य है जहां प्रदेशाध्यक्ष बदलने की मांग नहीं की गई।

हम नहीं चाहते हैं कि कोई उनके (पायलट) खिलाफ कुछ बोले, सभी ने उनको सम्मान दिया है। ये जो खेल अभी हुआ है, वो दस मार्च को होना था।

10 मार्च को गाड़ी मानेसर के लिए रवाना हुई थी लेकिन हम इसे सबके सामने ले आए। गहलोत ने कहा कि पायलट कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते थे। बड़े-बड़े कॉरपोरेट उनकी फंडिंग कर रहे हैं। भाजपा की तरफ से भी उनकी फंडिंग की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + fourteen =