Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंडी कोतवाल ने भाजपा नेताओं को दफ्तर से निकाला, कोतवाल को हटवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाने में आज भाजपा नेताओं व मंडी कोतवाल के बीच टकराव की स्थिति बन गई। मंडी कोतवाल ने भाजपा के बडे नेताओं को अपने दफ्तर से बाहर का रास्ता दिखा दिया, जिसके बाद भाजपाई जमकर उबले।

मामला भाजपा के बडे नेताओं तथा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल तक भी पहुंच गया है। भाजपा नेताओं ने मंडी कोतवाल को हटाने की जिद पकड ली है, अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिक गई है कि खादी और खाकी के बीच रुतबे की इस जंग में किसका पलडा भारी रहता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता वैभव त्यागी का आज सुबह किसी से विवाद हो गया था। इस मामले में स्थानीय चौकी में बात न बनने पर वैभव त्यागी मण्डी कोतवाली में तहरीर देने के लिए गए थे।

उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा पुण्डीर, जिलामंत्री सचिन सिंघल, अंचित मित्तल, प्रवीण शर्मा, डा. पुरूषोत्तम गौतम आदि भी कोतवाली पहुँचे। बताया जा रहा है कि लम्बे समय तक इंतजार कराने के बाद मंडी कोतवाली अपने दफ्तर पहुंचे।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस दौरान कोतवाल के कार्यालय में भीड ज्यादा होने पर भाजपाईयों को कोतवाल योगेश शर्मा ने अपने ऑफिस से बाहर जाने को कह दिया। एक भाजपा नेता के अनुसार मंडी कोतवाल ने यह कहते हुए भाजपा नेताओं को दफ्तर से बाहर निकाल दिया कि उनका कमरा इतना लोड नहीं ले सकता। कोतवाल द्वारा ऑफिस से बाहर चले जाने की बात कहने से गुस्साये भाजपाईयों की कोतवाल से जमकर बहस हुई।

अपनी ही सरकार में हुई अपनी बेईज्जती से गुस्साये भाजपाईयों ने कोतवाल को हटवाने की जिद पकड ली। सभी भाजपाई गांधीनगर स्थित कार्यालय पहुँचे और कोतवाल के व्यवहार की शिकायत केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला से की तथा कोतवाल को हटवाने की भी मांग की।

भाजपा नेताओं ने इस मामले पर बैठक बुलाने की तैयारी भी कर ली, लेकिन जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा कोतवाल को हटवाने के आश्वासन पर बैठक रद्द कर दी गई।

अब लोगों की नजरें इस बात पर टिक गई है कि खाकी और खादी की इस लडाई में किसका पलडा भारी रहता है। वैसे पिछले कुछ दिनों से भाजपाई भी सत्ता के रंग में दिख रहे हैं।

रविवार को प्रदेश सरकार के आदेशों की अनदेखी करते हुए महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवचौक पर भीड के बीच भाजपा नेताओं द्वारा की गई आरती को भी लोग इसी रूप में देख रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − two =