Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पूर्व विधायक के ड्राईवर की 12 साल की बेटी के साथ बलात्कार,छानबीन शुरु

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजडू में पूर्व विधायक के ड्राईवर की 12 साल की बेटी के साथ एक कामांध युवक द्वारा घर में घुसकर बलात्कार किए जाने से हडकंप मच गया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

घटना के संबंध में शहर कोतवाली में दी गई तहरीद में बलात्कार की शिकार पीडित बच्ची के पिता मूल रूप से जनपद सोनभद्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि करीब 20 साल से वह जनपद में रह रहा है।

काफी समय से वह ग्राम सुजडू में रहते हुए एक पूर्व विधायक की गाड़ी चलाता है, जबकि उसकी पत्नी भी पूर्व विधायक की कोठी में घर का काम करती है।

पीड़ित के अनुसार, सोमवार सुबह वह और पत्नी पूर्व विधायक के यहां ड्यूटी पर चले गए थे, जिसके बाद उसकी 12 साल की बेटी अपनी चार व पांच साल की दो बहनों के साथ घर पर थी।

करीब 11.30 पर पीड़ित घर पहुंचा तो वहां उसकी नाबालिग बेटी बदहवास हालत में पड़ी रो रही थी। पूछे जाने पर किशोरी ने गांव सुजड़ू के कूंगर पट्टी निवासी करीम पुत्र आरिफ उर्फ पप्पू पर दीवार फांदकर घर में घुसने और उसे कमरे में खींचकर दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी।

बेटी के साथ हुई वारदात के बारे में जानकारी लगते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल पूर्व विधायक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद देर शाम शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई।

मामला पूर्व विधायक के चालक से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने तत्काल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी करीम की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़िता का पिता पूर्व विधायक के यहां चालक है। उसकी बेटी के साथ घटना हुई है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =