खेल जगत

IND vs NZ: पहले वनडे में जीत के बाद भी टीम इंडिया को तीन ओवर के लिए लगा मैच फीस का 60 फीसदी जुर्माना

IND vs NZ: भारतीय टीम पर हैदराबाद में पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. मैच रैफरियों के एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया क्योंकि भारत को बुधवार को श्रृंखला के शुरुआती वनडे में निर्धारित समय में फेंके जाने वाले ओवरों में तीन ओवर पीछे पाया गया. भारत ने पहला मुकाबला 12 रनों से जीता.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि न्यूनतम ओवर गति संबंधित उल्लंघन से संबंधित खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय में टीम के प्रत्येक ओवर विफल होने के लिये खिलाड़ियों की मैच फीस का 20 प्रतिशत (तीन ओवर में 60 प्रतिशत) जुर्माना लगाया गया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला मुकाबला काफी रोमांचक था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाये. लेकिन न्यूजीलैंड 12 रन पीछे रह गया.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उल्लंघन के लिये जुर्माना स्वीकार कर लिया है इसलिए आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर के एन अनंतपद्मनाभन और चौथे अंपायर जयरमन मदनगोपाल ने आरोप तय किये. शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारत ने 12 रन की जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी.

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 149 गेंद पर 208 रनों की शानदार पारी खेली और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब शुभमन गिल के पास है, जबकि वह दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गये हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21429 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =