Muzaffarnagar-नगर पुलिस द्वारा चोरी का 12 घंटे में किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा १२ घण्टे के अन्दर चोरी के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०१ चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर व अवैध शस्त्र बरामद किया।
शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर आयुश विक्रम सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना कोतवाली नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मलीरा काली नदी पुल के पास से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का १२ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया ०१ ट्रेक्टर आयशर व तमंचा बरामद किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १९ जनवरी को अवनीश कुमार पुत्र बादाम सिंह निवासी ग्राम नगला प्रान ताल जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश के द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि ग्राम कल्लरपुर रेलवे कॉरीडोर के पास से ट्रेक्टर चोरी किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० ज्ञानेन्द्र सिरोही, है०का० योगेन्द्र सिंह, का० धवेन्द्र सिंह, अनुज पचौरी थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

