Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

स्वर्गीय नेकीराम गर्ग की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक व्यापारियों के हृदय सम्राट स्वर्गीय नेकीराम गर्ग की १२ वीं पुण्यतिथि पर मुज़फ्फरनगर पटेल नगर स्थित ताराचंद वेदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसमें व्यापारियों द्वारा स्वर्गीय नेकी राम की मूर्ति पर फूल मालाएं पहनाकर व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए, अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि नेकीराम गर्ग ने हमेशा व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने का काम क्या है

और व्यापारियों के शोषण के लिए मुजफ्फरनगर से लेकर लखनऊ तक कई बार आंदोलन किया है, नेकीराम जैसा व्यापारी नेता हमारे बीच से चले जाने पर बहुत बड़ी हानि हुई है

श्रद्धांजलि सभा में काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मूलचन्द सर्राफ ने तथा सांल पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश युवा महामन्त्री जयवीर सिह ने किया।

श्रृद्धाजलि सभा मे मुख्य रूप से नगर पालिका चेयरनमैन श्रीमति अन्जु अग्रवाल, युवा उद्यमी अमित गर्ग, अंकुर गर्ग, ओमकार अहलावत, संजीव अग्रवाल, शिवनाराण अग्रवाल, इं.अशोक अग्रवाल,अमरीश गर्ग, नरेन्द्र मित्तल, हर्ष वर्धन जैन, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, रामकुमार तायल, सुमित गर्ग, शिवकुमार, कमल किशोर, प्रमोद, अजय आदि अनेक व्यापारी नेता एवं गणामन्रू लोग मौजूदरहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ख्याल रखा गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =