Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वृक्षारोपण व पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के प्रांगण में वृक्षारोपण व पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सभी को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल, प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल, मि० राजीव पाल सिंह, उमेश मलिक व पी०टी०आई० डा० रूपम सक्सेना ने वृक्षारोपण करके किया। सभी शिक्षकगणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया व पौधे रोपित कियें। जिनमें कुछ फलो के वृक्ष व कुछ फूलो के पौधे भी थे।

इस अवसर पर प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। एक स्वच्छ एवं स्वस्थ देश की कल्पना प्रत्येक व्यक्ति करता है, जोकि वृक्षारोपण द्वारा ही सम्भव है, अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।

गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता देश के विकास के लिये जरूरी है उन्होने कहा कि सबसे पहले मै स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूँगा। मै यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते है उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और पर्यावरण को शुद्ध रखते है।

विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है व स्वच्छ पर्यावरण को बताते हुये यह भी बताया कि यदि हम अपने आस-पडोंस मे वृक्षारोपण करते है तो इससे वातावरण में ऑक्सीजन की पूर्ति होती रहती है जो मानव या समस्त जैविक प्राणी के लिये महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में पौधारोपण, प्रदूषण, बीट दॉ प्लास्टिक पॉल्यूशन, पर्यावरण जागरूकता, पौधो के महत्व आदि विषय पर शिक्षकों ने पर्यावरण के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किये तथा भविष्य मे आने वाले संकट से जागरूक किया व सभी शिक्षकों ने शपथ ली कि हम स्वयं पर्यावरण स्वच्छता के प्रति सजग रहेगें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =