Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar रालोद छात्रसभा ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रालोद छात्र सभा के बैनर तले एकत्रित छात्रो ने सरकूलर रोड स्थित चौधरी छोटूराम कॉलेज पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान के नेतृत्व में कॉलेज परिसर मे एकत्रित छात्रों का आरोप है कि बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष के 90 प्रतिशत छात्र फेल दर्शाये गए हैं। कॉपी रिचैक की मांग को लेकर छात्रो ने प्रदर्शन किया। उक्त मामले मे कॉलेज वालो का कहना है कि जिन छात्रो के नम्बर 55 प्रतिशत से अधिक है

 वे सभी छात्र उत्तीर्ण हैं। विश्वविद्यालय की और से ही तकनीकि समस्या से उक्त छात्र फेल दर्शाये गए है। अतः दो तीन-दिन में ही यूनिवर्सिटी द्वारा कॉपी रिचैक के बाद पुनः रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।

उक्त आश्वासन के बाद सभी छात्र धरना-प्रदर्शन समाप्त कर वापिस लौट गए। इस दौरान रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान,रालोद नेता सुधीर भारती, नोनू बालियान, काजी फैज, मयंक बालियान आदि दर्जनो छात्र मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 4 =