Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzzafarnagar News: लाइट ठीक कराने को लेकर हुआ बवाल, युवकों ने नगरपालिका के जेई को पीटा

Muzzafarnagar News:  नगर पालिका में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब दो युवकों ने कार्यालय में बैठे नगरपालिका के जेई के साथ मार पिटाई की घटना को अंजाम दे डाला। मार पिटाई की ये पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस घटना को लेकर पीड़ित जेई ने नगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल आपको बता दें कि मंगलवार को नगर में स्थित नगर पालिका में दो युवकों ने नगरपालिका के जेई धर्मेंद्र सिंह की उस समय पिटाई कर दी जब वह अपने कार्यालय में बैठे अपना काम कर रहे थे शोर-शराबे की आवाज सुनकर नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों ने बमुश्किल मामले को शांत कराया इस दौरान आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गए

मार पिटाई की ये घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पीड़ित जेई धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि आबकारी मोहल्ला निवासी सागर कश्यप नाम के युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उनके कार्यालय में जबरन घुसकर उनके साथ मार पिटाई की है।

पीड़ित जेई धर्मवीर सिंह की माने तो सागर कश्यप नाम के युवक का कल मेरे पास फोन आया कि मेरी कुछ लाइट खराब है उन्हें सही करा दीजिए मैंने इसके लिए आज कर्मचारी भेजें उनमें से दो-तीन लाइट आज सही भी हुई है लाइट ठीक होने के बाद कहने लगा कि पूरे वर्ल्ड में आपको घूमना है

मैं प्रत्याशी का चुनाव लड़ लूंगा मैंने उससे कहा कि रोज 12 लाइट सही कराई जा सकती हैं पूरे वार्ड में साथ नहीं कराई जा सकती उसके बाद वह गाली देता हुआ आया और आकर उसने मारपीट आएगी जो सीसीटीवी रिकॉर्ड है मैंने कोतवाली में शिकायत की है सागर यह आबकारी का निवासी है मैं चाहता हूं कि उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =