Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzzafarnagar News: बाइक सवार दंपति को क्रेन ने मारी टक्कर, परिजनों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया

Muzzafarnagar News:  एक बाइक सवार दंपति को क्रेन ने टक्कर मार दी जिसमें महिला की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही घटना के बाद क्रेन का ड्राइवर क्रेन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके चलते गुसाए मृतका के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया।

दरअसल घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर शाहपुर रोड की है जहां शहर निवासी कैलाश चंद अपनी पत्नी रमतोष के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल पुरबालियान जा रहा था उसी दौरान एक अनियंत्रित क्रेन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी जिसमें तकरीबन 50 वर्षीय महिला रमतोष कि जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही क्रेन का ड्राइवर क्रेन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हंगामा करते हुए मंसूरपुर शाहपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर आला अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहां घंटो की मशक्कत के बाद आला अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीँ पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सीओ खतौली रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि अवगत कराना है मंसूरपुर से शाहपुर रोड पर बुपड़ा गाव में बुपडा गांव के सामने वाली रोड पर एक महिला की एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई मौके पर थाने की पुलिस पहुंचकर डेड बॉडी को उठवा कर मोर्चरी ले जाया जा रहा है अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =