वैश्विक

दक्षिणी चीन सागर चीन का समुद्री साम्राज्य नहीं- माइक पॉम्पियो

विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति स्पष्ट है। दक्षिणी चीन सागर चीन का समुद्री साम्राज्य नहीं है।

यदि बीजिंग अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और स्वतंत्र राष्ट्र कुछ नहीं करते हैं, तो इतिहास से पता चलेगा कि सीसीपी अधिक क्षेत्र ले लेगा। चीन सागर विवादों को आंतरिक कानून के जरिए हल किया जाना चाहिए।

दक्षिण चीन सागर में दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। दरअसल, इस क्षेत्र में अमेरिकी जहाज को पीछे खदेड़ने से तिलमिलाए अमेरिका ने अपने स्ट्रैटेजिक बॉम्बर एयरक्राफ्ट की गश्त बढ़ा दी है। 

रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, गुरुवार को गश्ती पर निकला अमेरिकी विमान उड़ान भरते हुए चीन के क्षेत्र के पास पहुंच गया, जिससे चीन तिलमिला गया और उसकी नेवल वायुसेना ने अमेरिकी विमान को वायरलैस के जरिए चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर वह पीछे नहीं लौटता है तो मजबूरन उसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। 

इस घटना के बाद अमेरिका चीन पर आग बबूला हो गया और उसने प्रशांत महासागर के एक नेवल बेस पर तैनात अपने बी-1 स्ट्रैटेजिक बॉम्बर को इस क्षेत्र में गश्ती के लिए तैनात कर दिया।

वहीं, इस विमान ने यूएसएस रोनाल्ड रिगन एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ मिलकर चीन के नजदीक और दक्षिण चीन सागर में गश्त किया। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 8 =