Balochistan में गहरे खाई में गिरी बस, 39 की मौत कई घायल
Balochistan में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि, कई बुरी तरह से घायल हो गए हैं. यह हादसा तब हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी. राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है और काम पर लग गयी है.
खबरों की अगर माने तो एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था कि खाई में गिरते साथ ही बस में आग लग गयी. जिस समय यह हादसा हुआ यह बस कराची से क्वेटा जा रही थी. कराची से क्वेटा जाने के रस्ते में इस बस का एक्सीडेंट लासबेला इलाके में हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में कुल 48 यात्री सवार थे. लासबेला के पास यू टर्न लेते समय बस पुल के खम्भे से जा टकराई और उसके बाद खाई में जाकर गिर गयी. इस हादसे की पुष्टि लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने की है.

