Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भेड/बकरी लूट के आरोपी को दबोचा

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना खतौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर भेड/बकरी लुटेरे अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए भेड/बकरी लूट की घटना का किया खुलासा किया पकडे गये शातिरों के कब्जे से ०४ भेड व ०२ बकरी, घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर बरामद की।

जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खतौली व थाना प्रभारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा ०१ शातिर भेड/बकरी लुटेरे अभियुक्त को नावला रोड अमरूद के बाग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे ०४ भेड व ०२ बकरी, घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी, ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा आावश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २१ जनवरी को वादी मनीष पुत्र धनीराम निवासी वेदविहार कालौनी थाना सदरबाजार जिला सहारनपुर द्वारा लिखित तहरीर देते हुये अवगत कराया कि थाना खतौली क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा वादी की ०६ भेड व बकरी लूट ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गई थी।

पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त अय्यूब द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर भेड/बकरी चराने वालो की रैकी करते है और फिर भेडध्बकरी को लूट लेते है। २०/२१ जनवरी की रात्रि को थाना क्षेत्र खतौली से तथा थाना दिनांक २५/२६ जनवरी की रात्रि को थाना क्षेत्र मन्सूरपुर से भेडध्बकरी लूटने की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त को थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० जितेन्द्र सिंह, है०का० अनुज कुमार, का० राहुल नागर, शिवम यादव, सुधीर, थाना खतौली शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 11 =