Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

इस बार बाजार पर छायी है मंदी, बकरीद के लिए जानवर भी नहीं बिक रहे है, परेशान है व्यापारी

मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने जहां पूरी दुनिया के व्यापार की कमर तोड़ दी है, वही जनपद मुजफ्फरनगर में भी वैश्विक महामारी का व्यापारियों पर दुष्प्रभाव पड रहा है

आपको बता दें कि आगामी त्यौहार बकरा ईद पर शहर में जगह-जगह जानवरों की पैठ लगती थी और लोग दिल खोलकर कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी करते थे

लेकिन इस बार कोरोना महामारी के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने जानवरो की पैठ लगाने की इजाजत नहीं दी और पशु व्यापारी इक्का-दुक्का जानवर ही भेज कर अपना गुजारा कर रहे हैं

और उस पर भी मंदी की मार पड़ रही है, क्योंकि लोगों के पास रोजगार नहीं हैं, इसीलिए पूर्व की भांति इस बार खरीदारी भी मात्र 30 प्रतिशत हो रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 15 =