News
खबरें अब तक...

समाचार

घर-घर जाकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण किया जायेगा
मुजफ्फरगनर। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणा वर्मा ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित समस्त २२७४ आंगनबाडी केन्द्रो पर ०६ माह से ०३ वर्ष एवं ०३ वर्ष से ०६ वर्ष के बच्चो, गर्भवती एवं धात्री महिलाओ तथा ११ से १४ वर्ष की विद्यालय न जाने वाली किशोरी बालिकाओ को घर-घर जाकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण किया जायेगा। आंगनबाडी द्वारा घर-घर जाकर पोषाहार वितरण करने के पीछे सरकार का उद्देश्य लाभार्थियों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखना है। उन्होने बताया कि जानसठ में २५५, पुरकाजी में १८४, सदर में २६४, बघरा में २१५, मोरना में २१९ तथा शाहपुर में १८४ आंगनबाडी केन्द्रो पर ०४ अगस्त से ०६ अगस्त तक पोषाहार का वितरण किया जायेगा एवं चरथावल में २०३, खतौली में २६८, बुढाना में २४६ तथा शहर में २३६ आंगनवाडी केन्द्रो पर ०५ अगस्त से ०७ अगस्त तक पोषाहार का वितरण किया जायेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषाहार वितरण रोस्टर जारी करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओ को इस सम्बंध मे आदेष जारी किये जा चुके है। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओ एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को यह दायित्व सौंपा गया है कि वह अपने स्तर से समस्त क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख एवं सभासद को रोस्टर की सूचना देते हुए पोषाहार वितरण करना सुनिष्चित करेगें। आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो पर पोषाहार प्राप्त होने के पश्चात जारी रोस्टर के अनुसार निर्धारित तिथि को वितरण व्यवस्था से सम्बंधित सभी गाइड लाईन्स जैसे-सोषल डिस्टेंन्सिग (जिसमें लाभार्थियों के बीच में कम से कम एक मीटर की दूरी अवष्य रहे) का पालन सुनिष्चित किया जायेगा। अांगनबाडी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों द्वारा मुंह ढंकने हेतु मास्क/दुपट्टे/गमछे का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा। प्रत्येक घण्टे मे कम से कम २० सेकेण्ड तक साबुन से हाथ धोया जायेगा। इस दौरान, आंख, नाक व मुंह को नही छुआ जाएगा। अनावष्यक भीड एकत्रित नही की जाएगी। आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार वितरण के दौरान लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों को आरोग्य सेतु एप के बारे में अवगत कराया जाये एवं अपनी उपस्थिति मे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की षिथिलता/लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान यदि बाहर से कोई व्यक्ति आये या कोई व्यक्ति खांसी एवं जुकाम से बीमार हो तो उसकी सूचना से भी अवगत कराना सुनिष्चित करेंगी।

विकास कार्यो मे शिथिलता ना बरती जाएः नोडल अधिकारी1 Min 19 |
मुजफ्फरनगर। वैश्विक संकट कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए की रही व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। कोरोना से जुडी सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त रखा जाए। विकास कार्यो मे शिथिलता ना बरती जाए।
कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे अधिकारियो के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही जनपद की नोडल अधिकारी एवं गाजियाबाद विकास प्राद्यिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमति कंचन वर्मा का बैठक मे पहुंचने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे. द्वारा स्वागत किया गया। जनपद की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने बैठक के दौरान जनपद मे हो रहे विकास कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की। नोडल अधिकारी एवं जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बैठक मे मौजूद अधीनस्थ अधिकारियो को कोविड-19 व संचारी रोगो के सम्बन्ध मे भी दिशा-निर्देश दिए। इस मीटिंग में नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जनपद में कोरोना से सम्बंधित सभी जानकारी ली। गहनता से कोरोना पर जनपद का मंथन किया, इसके अलावा संचारी रोगों से सम्बंधित सभी जानकारी ली। महिला अस्पताल की सीएमएस से नोडल अधिकारी ने महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों, उन्हें मिल रही सुविधाओं और टीकाकरण के विषय मे जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने सभी स्थानीय निकाय प्रभारी अजय अम्बष्ट से जनपद की सभी दस नगरपालिका और नगर पंचायतो में साफ सफाई, निर्माण कार्य और अन्य कार्या का विश्लेषण किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि कोविड-19 के कारण सभी लोग परेशान है। सावधानी ही इसका एक मुख्य समाधान है। अतः मास्क एवं सेनैटाइज का प्रयोग कोरोना से बचाव के लिए नितान्त आवश्यक है। उन्होने कहा कि सभी नागरिको को भीड से बचना चाहिए। तथा जब तक कोई जरूरी कार्य ना हो। तब तक अपने घर से बाहर ना निकलें। नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि घर मे रहकर ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होने बैठक के दौरान संचारी रोग के सम्बन्ध मे भी अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत दिए गए निर्देशो का अनुपालन कराने की बात कही। उन्होने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। अतः कोरोना से बचाव के उपायो के लिए जनजागरूकता अभियान जरूरी है। इसके लिए पम्पलेट वितरण व अन्य सूचना जरूरी हैं। ताकि आमजन को कोरोना से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले माध्यमो की उति जानकारी मिल सके। मंडलायुक्त ने ईद एवं रक्षा बन्धन के त्यौहार के मददेनजर उचित साफ-सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा, सीएमएस डा.पंकज त्यागी, जिला परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

त्यौहारों पर रहेगी साफ-सफाई व्यवस्थाः अंजु अग्रवाल2 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। ईद और रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर पालिकाध्यक्ष ने आयोजित बैठक के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर आगामी पर्व ईद और रक्षाबंधन को लेकर आयोजित बैठक मे मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने बैठक के दौरान कहा कि त्यौहारो के दृष्टिगत बिजली, पानी, साफ-सफाई से सम्बन्धित कोई समस्या आमजन को ना हो। इस दौरान स्टैनो गोपाल त्यागी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कोरोना टेस्ट किया
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के उददेश्य से जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा नागरिको से मास्क एवं सेनैटाइज के प्रयोग की अपील की गई है तथा भीड वाले क्षेत्र मे बचकर रहने की सलाह दी गई है। इसी संदर्भ मे आज कच्ची सडक पुलिस चौकी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोविड टेस्ट किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य जांच टीम ने कई लोगो का कोरोना टेस्ट किया। इस दौरान वार्ड सभासद पूनम शर्मा, कच्ची सडक पुलिस चौकी प्रभारी तथा पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

फरियादियो की समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। अधिकारियो ने फरियादियो की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के पश्चात अधिकतर समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष समस्याओ के लिए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे जनपद की नोडल अधिकारी एवं मेरठ मण्डलायुक्त श्रीमति कंचन वर्मा द्वारा कोविड-19 तथा संचारी रोग आदि के सम्बन्ध मे अधिकारियो के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की समाप्ति के पश्चात डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एडीएम प्रशासन अमित कुमार तथा नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार आदि अधिकारियो ने डीएम कार्यालय के समीप खडे विभिन्न फरियादियो को बुलाकर उनकी समस्याओ को सुना एवं समस्याओ का निस्तारण कराया।

वाहन चेकिंग अभियान चलाया
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के आदेशों के अनुपालन में कोरोना कोविड-१९ महामारी व आगामी त्यौहार को मद्देनजर रखते हुवे नागरिकों की सुरक्षा,कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर व भोपा थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में गंग नहर कांवड पटरी मार्ग पर पुलिस द्वारा जारी वाहन चेकिंग अभियान उपनिरीक्षक संजय राणा व हमराह कॉन्स्टेबल जसपाल सिंह,अमित यादव,तरुण कुमार,अमित कुमार द्वारा चौपहिया,दुपहिया हैवी व लाइट वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत वाहनों की तलाशी की जा रही है तथा बिना मास्क पहने व्यक्तियों का ५०० रुपये का चालान काटा गया व मास्क लगाने अनावश्यक रूप से घर बाहर न निकलने की सख्त हिदायत की गयी

बाजारों में रही रौनक
खतौली। बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के मुरझाए चेहरे खिलने लगे हैं। भाइयों के लिए राखी खरीदने के लिए बहनें दुकानों पर पहुंच रही हैं। बकरीद के त्योहार पर बाजारों में महिलाएं कपड़े, जूते, चप्पल आदि की खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा महिलाएं क्रॉकरी का भी सामान खरीद रही हैं। मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि इन त्योहारों पर मिठाई की बिक्री होती थी, लेकिन कोरोना के कारण दुकानों पर इसका असर पड़ रहा है। रक्षाबंधन से ठीक पहले दो दिन लॉकडाउन होने के कारण मिठाई बनाकर भी नहीं रखी जा सकती। यदि सोमवार को मिठाई का उठान नहीं हो पाया तो मिठाई खराब हो जाएगी।

भेजी जा सकेगी जिला कारागार में राखियां
मुज़फ्फरनगर। कारागार मुख्यालय द्वारा जारी किये गये आदेश पत्रद्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत कारागार में निरूद्ध बंदीगण के परिजनों की आगामी दिनांक-०३.०८.२०२० को रक्षाबंधन पर्व पर पिछले सालों की भाँति मुलाकात नही होगी। रक्षाबंधन के पर्व पर कारागार में निरूद्ध बंदीगण को उनकी बहनों द्वारा अनुमन्य राखी, चन्दन, चावल आदि को एक लिफाफे में बंद कर लिफाफे पर बंदी का नाम/पिता का नाम, सामग्री देने वाले परिजन का नाम एवं पता अंकित कर दिनांक-०१.०८.२०२० को सांयकाल ०४ः०० बजे तक कारागार के बाहर मुख्य द्वार पर जमा किया जायेगा, साथ में कोई भी खाद्य सामग्री/मिठाई इत्यादि को जमा नही किया जायेगा। जमा की गयी सामग्री को सेनेटाईज करने के उपरान्त कारागार में निरूद्ध बंदीगण को दिनांक-०३.०८.२०२० को वितरित किया जायेगा।

मुठभेड में 25 का ईनामी दबौचा9 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी थाना क्षेत्र में बीती रात बागोवाली पुलिस चौकी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से २५ हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना नई मंडी क्षेत्र में बागोवाली पुलिस चौकी के पास जब पुलिस ने एक बाइक पर सवार होकर जा रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग करते हुए बदमाशों का पीछा किया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश की पहचान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी नरेंद्र पुत्र ज्ञानेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस तथा एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश कई गंभीर मामलों में वांछित था तथा उस पर २५ हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

सोशल डिस्टेन्स के साथ हुई समीक्षा बैठक10 Min 10 |
मुज़फ्फरनगर। रामपुर तिराहे के निकट सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सम्पन्न हुई हिन्दू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ-सहारनपुर सम्भाग प्रभारी डॉ.योगेन्द्र राणा ने जनपद मुज़फ्फरनगर में वाहिनी की गतिविधियों की समीक्षा की और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  रामपुर तिराहे के निकट जिला महामंत्री विनोद पुंडीर के आवास पर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.योगेन्द्र राणा ने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री योगी जी के सैनिकों के रूप में हिंदुत्व के लिये कार्य कर रहे हैं। इसलिये कोई भी कार्यकर्ता ऐसा कोई कार्य न करे जिससे योगी जी अथवा उनकी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचे। कोरोना संक्रमण के कारण शारीरिक दूरी के नियमों का पालन अति आवश्यक है।अतः कार्यकर्ताओ  के सम्पर्क में रहने के लिये वर्चुअल सभाओं का आयोजन करें और उनकी समस्याओं का यथासम्भव निस्तारण करायें।डॉ.राणा ने कहा कि प्रशासन के सम्पर्क और सहयोग से योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। कहा कि जो पदाधिकारी वाहिनी में लंबे समय से निष्क्रिय हैं उनकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भेजी जायेगी।इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी मुज़फ्फरनगर के जिला उपाध्यक्ष पं.दीपक कृष्णात्रेय,जिला मंत्री रूपेश शर्मा,नगर अध्यक्ष अजय त्यागी,यश वर्मा,नरेश कश्यप,शिवम पुंडीर,अजय पुंडीर,अमित त्यागी,नीटू त्यागी,जितेंद्र कश्यप आदि वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन11 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर संस्कृति के द्वारा भोपा रोड मुजफ्फरनगर पर एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत क्लब के सभी सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के तकरीबन ४० पौधे रोपित किए गए जिसमें नीम पीपल शहतूत जामुन वह बेल पत्थर इत्यादि के पौधे लगाए गए साथ ही साथ क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा सभी सदस्यों को वृक्षारोपण की महत्ता व जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन प्रदीप कुमार शर्मा अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीण गुप्ता सचिव रोटेरियन शुभम गोयल कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ गौरव पाठक रोटेरियन संदीप मित्तल रोटेरियन अक्षय मित्तल रोटेरियन संजीव मित्तल रोटेरियन सुधीर मित्तल रोटेरियन अनिरुद्ध मित्तल रोटेरियन डॉक्टर वैभव सिंह सभी का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम के उपरांत सभी साथी सदस्यों द्वारा आम जनता को भी वृक्षारोपण व जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया
रोहाना। मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव के आदेश अनुसार शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान के क्षेत्र में रोहाना पुलिस ने रोहाना चरथावल रोड पर गुरु कृपा गैस एजेंसी पर चेकिंग अभियान चलाया। आगामी त्यौहार(ईद, रक्षाबन्धन) को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु रोहाना पुलिस ने आज रोहाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया वाहन चालकों में मचा हड़कंप रोहाना पुलिस ने आज गुरु कृपा गैस एजेंसी व क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक सभी के कैमरे चेक किए . कि आसपास किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति देखने पर डायल ११२ या रोहाना पुलिस को इसकी सूचना दे।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन15 Min |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश मे ब्राह्मण समाज के लोगो की निर्मम हत्याओं के विरोध मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम मांग पत्र मुज़फ्फरनगर के एडीएम आलोक कुमार दिया गया है जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश मे हो रहे ब्राम्हणो की हत्याओं की जांच हो और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा हो और पीड़ित परिवार को २०लाख रु की आर्थिक सहायता और आजीविका चलाने हेतु परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाये। ज्ञापन देने वालों मे जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ मुज़फ्फरनगर शैलेन्द्र गौतम. सहारनपुर मेरठ मण्डल प्रवहरी सुबोध शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा जी जिला मिडिया परवहारी सतीश कौशिक जिला युवा अध्यक्ष अखिल वत्स जी जिला अध्यक्ष सनातन धर्म परकोस्ट प्रहलाद शर्मा नगर परवहारी अनुपम शर्मा शुक्रताल से मोरना अध्यक्ष मुकेश गौतम. शरद शर्मा अमित शर्मा शुभम शर्मा आकाश शर्मा शिवकुमार शर्मा अरुण शर्मा विवेक शर्मा सुधांशु शर्मा सागर शर्मा अजय पूर्वांचल जी हिमांशु शर्मा नितिन शर्मा गौरव रामपुरी आयुष वशिष्ठ रामानन्द दुवे वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि उपस्थिति रहे।

नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया
तितावी। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर व्यक्ति को 100-100 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते तितावी पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव अलीपुर के गेट के समीप से एक व्यक्ति को 100-100 के 212 नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पकडे गये आरोपी ने अपना नाम अजय पुत्र यशपाल निवासी गांव कसेरवा जिला शामली बताया। इस मामले में आरोपी अजय का एक अन्य साथी फरार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।

कुर्बानी खुले स्थान पर ना करें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें
पुरकाजी। पुरकाजी ईद उल अजहा का त्यौहार सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मनाएं कहीं पर भी कुर्बानी खुले स्थान पर ना करें और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  शहर काजी सैय्यद मुफ्ती तनमीक अहमद  ने कहा कि  सभी मुसलमान मर्द औरत जो साहिबे निसाब हो यानी  साडे 52 तोले चांदी  का मालिक  हो उस पर  कुर्बानी करना  वाजिब है साहिबे निसाब का मतलब है की जिस शख्स के पास साडे 52 तोले चांदी या उसकी कीमत से ज्यादा जरूरत से ज्यादा सामान चाहे वह किसी भी  शक्ल में हो उस पर  कुर्बानी  वाजिब है  अगर एक ही परिवार के सभी सदस्यों कि इतनी हैसियत है तो कुर्बानी सभी पर वाजिब बैठती है  कुर्बानी पर्दे में करें और  बचे हुए अवशेषों को गड्ढा खोदकर उसमें दफनाए  शहर काजी सैयद मुफ्ती तनमीक अहमद ने कहा कि  कुर्बानी करते वक्त अपने  पड़ोसियों की भावनाओं की कदर करें उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो  नमाज के बारे में बताते हुए कहा कि  ईद उल फितर की तरह ही  ईद उल अजहा की नमाज भी  घरों पर ही  अदा करें  उन्होंने  मुस्लिम अकीदत मनदो से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी  गाइडलाइन  का पालन करते हुए  इस्लाम के बताए हुए तरीके से  ईद उल अजहा का त्योहार मनाए और  कोविड-19 का  ध्यान रखें ।

स्वास्थ विभाग के टेस्ट सैंपलिंग में निकले दो पॉजिटिव
पुरकाजी। पुरकाजी ब्लाक के गांव नगला दुहेली में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट सैंपलिंग के लिए कैंप लगाया, कैंप में 79 टेस्ट हुए जिसमें से दो युवकों के पॉजिटिव टेस्ट है। स्वास्थ विभाग ने दोनों युवकों को उन्हीं के घर पर 7 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चोपड़ा के निर्देशन में पुरकाजी पीएचसी प्रभारी डॉक्टर पूनम लता के नेतृत्व में ब्लॉक के गांव नगला दुहेली में कोरोना टेस्ट सैंपलिंग के लिए कैंप लगाया गया । सुबह से चले कैंप में ग्राम प्रधान लाल बहादुर शास्त्री के सहयोग से गांव के 79 लोगों ने टेस्ट कराएं । जिसमें दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । पॉजिटिव आए युवको को स्वास्थ विभाग ने उन्हीं के घर में 7 दिन के लिए उपचार देकर क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है । बता दें कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तरह से सजग है और गांव दर गांव कोरोना टेस्ट सैंपल इन कैंप लगाकर कर रहा है। ग्राम प्रधान लाल बहादुर शास्त्री ने बताया कि कैंप मे सोशल डिस्टेंसिंग पर पूर्ण तरीके से पालन किया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम में डॉक्टर तैय्यब सिकंदर, नीतू आदि शामिल रहे है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fifteen =