Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्राम दूधली के काॅमन सर्विस सेन्टर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर | आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा के कुशल निर्देशन में ग्राम दूधली के काॅमन सर्विस सेन्टर, दूधली, जनपद मुजफ्फरनगर में ‘‘द्वेष से पहले से देश को रखें’’ लोक सम्पत्ति की सुरक्षा’’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें ऋषभ बंसल जिला समन्वयक, वी0एल0ई0 श्री धर्मपाल सिंह ग्राम प्रधान श्रीमति मधु तथा अन्य ग्रामवासी सोनू, राहुल, सुमित तथा गांव के मौजिज व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया तथा ग्राम के नागरिकां के मौलिक कर्तव्यो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

संविधान का सम्मान आपसी भाई चारा, देश की सुरक्षा, राष्ट्रीय सम्पत्ति की सुरक्षा तथा पर्यावरण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। इसी के साथ साथ कोविड-19 (कोरोना वाॅयरस) से बचाव के तरीके बताये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 4 =