Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-जैन औषधालय में लगाया स्वास्थ्य शिविर,७० लोगों ने कराई शुगर की जांच

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जैन औषधालय में अयोजित स्वास्थ्य शिविर में १५० लोगों ने लिया निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ ७० लोगों ने कराई शुगर की जांच।

जैन औषधालय प्रेमपुरी में ईवान हॉस्पिटल द्वारा आस पास के लोगो के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य आस पास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत करना था। स्वास्थ्य शिविर में इवान हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कोमल राठौर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शारीक गौर, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ.संयम, मैक्स हॉस्पिटल से आई ऑनकोलॉजिस्ट डॉ प्रेक्षी चौधरी व डायबिटीज एजुकेटर अरविन्द धीमान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।

शिविर में आस पास से आए सैकड़ों पुरुषों व महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक परामर्श देते हुए उन्हे भविष्य में होने वाली शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत किया। डॉ.कोमल राठौर ने कहा कि ये शिवीर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और पूरी तरह से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान करने के उद्देश्य से ये स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आजकल के खान-पान एवं रहन-सहन की वजह से किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड रहा है।

ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है. और जिनके पास बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने का भी साधन नहीं है। उनके लिए इस प्रकार के शिविर बहुत उपयोगी साबित होते है हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक डॉ.शारीक गौर ने कहा कि आज के समय में हड्डियों के दर्द को लेकर हर उम्र के लोग दुखी हैं और अच्छा इलाज चाहते हैं हमारी कोशिश है की हर वर्ग के लोगों को हम अच्छा इलाज दे सकें उन्होने कहा कि कहीं कहीं ना कहीं समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं जिनके पास अच्छे डॉक्टर्स तक पहुंचने का भी साधन नहीं हैं

उनके लिए इस तरह का निरूशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर बहुत उपयोगी होते हैं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ.संयम ने कहा कि आज के समय के खानेपीने की वजह से करीब करीब हर इंसान के साथ कोई ना कोई बीमारी जुड़ी है लोगों को अच्छी स्वास्थ सेवाएं देने के लिए आज इस शिविर का आयोजन किया गया ताकि समाज के हर वर्ग के लोगों को निरूशुल्क स्वास्थ्य परामर्श मिल सके 

हमारे द्वारा जिन मरीजों को देखा गया है उनमें कुछ लोगों को जांच भी लिखी गई है उसमें हमारी कोशिश है कि जिन लोगों को शिविर में देखा गया हैं उनकी जांच पर हॉस्पिटल द्वारा १५ से २०त्न की छूट दी जाएगी डायबिटीज एजुकेटर अरविन्द धीमान ने लोगों को डायबिटीज से जुड़ी जानकारी दी

बताया कि शुगर को कैसे कंट्रोल रखा जा सकता है निरूशुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करना और लोगों को अच्छा स्वास्थ परामर्श देना था स्वास्थ शिविर को सफल बनाने में सौरभ, आकाश शर्मा,अरविंद धीमान, खुशीराम, सना,अवनी, आदि का अहम योगदान रहा

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =