समाचार (Muzaffarnagar News)
श्मशान घाट के पास मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/रतनपुरी। जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर दिन निकलते ही श्मशान घाट के पास अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, शव की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई तो वही अज्ञात शव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स के साथ स्थानीय सीओ मौके पर पहुंचे जहां घण्टो शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित श्मशान घाट का बताया जा रहा है जहां दिन निकलते ही स्थानीय राहगीरों एवं ग्रामीणों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पता चला कि शमशान घाट के रास्ते पर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा है। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात शव की सूचना जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को मिली तो मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही थाना रतनपुरी पुलिस के साथ ही सीओ बुढ़ाना विनय गौतम भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे और शव की शिनाख्त के काफी प्रयास कराये। यहां घंटों प्रयास के बाद भी जब अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया और मामले की तहकीकात में जुट गई । मामले में जानकारी देते हुए सीओ बुढाना विनय गौतम ने बताया कि आज रतनपुरी थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है शव की शिनाख्त के मौके पर ही काफी प्रयास कराए गए लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है । शव् को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर मामला क्या है।।
मकान में हुई चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर में अज्ञात चोरों ने एक डायट कर्मी के घर में चोरी कर ली। शिक्षिका के अनुसार, वह डाइट कार्यालय गई हुई थीं। वापस लौटकर आकर देखा तो गेट का कुंडा टूटा हुआ था। पहली मंजिल पर गई तो सेफ का ताला तोड़कर उसमें से करीब ४०-५० हजार नगद और सोने चांदी के जेवरात चुरा लिये गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड भाटिया कॉलोनी निवासी लक्ष्मी रानी ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, लक्ष्मी रानी घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर डायट कार्यालय गई थी। जब वह वापस लौटी तो देखा कि मुख्य द्वार का कुंडा टूटा हुआ था।
उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में प्रवेश कर सामान खुर्दबुर्द कर दिया था। घर की पहली मंजिल पर रखी सेफ का ताला भी टूटा हुआ था। जिसके लाकर से करीब ४०-५० हजार रुपए नगद और उस में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी कर लिए गए। शहर कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मी रानी के घर हुई चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।
फॉरेंसिक टीम ने घर पर पहुंच कर शुरू की जांच
पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने पीड़िता के घर पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्नफ्फिंग डॉग को भी चोरों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस के अनुसार घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में आज प्रातः 10ः00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत के मुख्य आयोजन का शुभारंभ किया गया।
नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि विधिक सेवा प्राद्यिकरण के आदेशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, टै्रफिक, एमएसीटी, बैंक रिकवरी वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमणीय दंड वाद, वैवाहिक पारिवारिक वाद, भूमि अध्याप्ति वाद, सेवानिवृत्ति परिलाभों से संबंधित मामले, राजस्व वाद, अन्य वाद सिविल वाद आदि के विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे वादकारियो ने बढ-चढ कर अपनी सहभागिता दिखाते हुए सुलह समझौते के आधार पर मामले निस्तारित कराने मे अपना सहयोग प्रदान किया। नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने बताया कि यही मंशा है कि वर्षो से न्यायालयो में लंबित वादो का जल्द से जल्द निस्तारण हो। इसी कडी मे आज लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुडे अनेक मामलो का निस्तारण कराया गया है। लोक अदालत में मुख्यतः समस्त प्रकार के शमनीय आपराधिक मामले, चैक बाउंस से संबंधित धारा 138 एन आई एक्ट वाद, श्रम वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित शमणीय दंड वाद, सेवानिवृत्ति के परिलाभों संबंधी मामले, राजस्व वाद अन्य सिविल वाद आदि मामले निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राद्यिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राद्यिकरण लखनउ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारम्भ अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर चवन प्रकाश, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर अनिल कुमार, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अपर जिला जज शक्ति सिंह, जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी सहित न्यायिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य शिविर का आज होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर के सचिव प्रभात शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संस्था द्वारा मेदान्ता अस्पताल,गुरूग्राम के वरिष्ठ चिकित्सकों के सहयोग से रविवार दिनांक 12 फरवरी को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रो.डा.एम.एल.गर्ग की चेयरमैनशिप में रोटरी भवन सरकूलर रोड मुजफ्फरनगर पर प्रातः 10 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। जिसमें मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, सामान्य काय रोग विशेषज्ञ एवं हडडी रोग विशेषज्ञ उपस्थित मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में एक्स रे, ई.सी.जी.,बी.एम.डी., शुगर एवं फेफडो की कार्यक्षमता की जांच पीईटी एवं अन्य आवश्यक जॉच भी निशुल्क उपलब्ध होगी। परामर्श लेने के इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नम्बर 9359078915 एवं 9997012153 पर 11 फरवरी 2023 से पूर्व पंजीकरण कराकर शिविर स्थल पर पहुंचे।
पुण्यतिथि पर किया गया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय राजनीति के पुरोधा एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय का दर्शन देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज वरिष्ठ एवं प्रांतीय भाजपा नेता श्रीमोहन तायल जी के कैंप कार्यालय हनुमान चौक पर साथियों सहित पंडित जी को नमन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता श्रीमोहन तायल जी के अतिरिक्त मंडल महामंत्री श्री संजय मित्तल सेक्टर संयोजक श्री नरेंद्र प्रजापति मंडल उपाध्यक्ष श्री दीपक मित्तल सभासद श्री मोहित मलिक भाजपा नेता सागर बाल्मीकि देवेंद्र पाल मनोज लेमन विजय जोशी अभिषेक गोयल सनी वर्मा रवि पाल रित्विक मोहन रामपाल सैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जन जागरूकता कार्यक्रम का स्वच्छता अभियान के तहत हुआ आयोजन
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ में स्वच्छता अभियान के संबंध में जन जागरूक कार्यक्रम आयोजित किये गए। उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त दिशा निर्देश एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय नरेन्द्र बहादुर सिंह से प्राप्त आदेश के अनुपालन में नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य योजना बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। नगर के वार्ड नंबर ५ में नगर पंचायत की टीम द्वारा घर-घर भ्रमण करके पूर्ण रूप से डोर टू डोर कूड़ा संग्रह करने तथा घर से निकलने वाले कूड़े को गीले और सूखे को अलग-अलग करके नगर पंचायत के वाहन को देने के लिए जागरूक किया गया निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए नगर के हर घर पर संपर्क करके गीले कूड़े और सूखे कूड़ा के बारे में जागरूक किया जाएगा नगर को पूर्ण रूप से कूड़ा मुक्त बनाने के लिए जन जागरूकता के माध्यम से जन सामान्य का आह्वान किया जा रहा है।
श्रमिकों एंव क्षेत्रीय किसानो के लिए आँखों के निःशुल्क जाँच कैम्प का किया आयोजन
जनरल मैनेजर लोकेश कुमार ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तितावी। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित आई पी एल तितावी शुगर मिल में आज श्रमिकों एवं क्षेत्रीय किसानों की आंखों के चेकअप के लिए एक निशुल्क जांच कैंप का आयोजन किया गया जाँच कैम्प का शुभारम्भ जनरल मैनेजर लोकेश कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। यहां हरियाणा से आये डॉक्टरों की टीम ने मिल कर्मचारियों व किसानों की आंखों को चेक किया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी दी । यहां मिल के जनरल मैनेजर लोकेश कुमार ने बताया कि आँखों के इस कैम्प में जिन कर्मचारियों व किसानों की चेकअप के बाद ज्यादा आंखों में बीमारी पाई जाएंगी उनका निशुल्क ऑपरेशन हरियाणा में कराया जाएगा । इस जाँच कैम्प में खुद जनरल मैनेजर लोकेश कुमार व एचआर शशांक श्रीवास्तव ने भी अपनी आंखों की जांच कराई यहां मिल श्रमिकों एवं सैकड़ों की संख्या में आये क्षेत्रीय किसानों ने भी बारी-बारी से अपनी अपनी आँखे चौक कराई। चेकअप केम्प के दौरान ओमपाल सिंह राणा,राहुल एकाउंटेंट सहित सैंकड़ों श्रमिक एंव क्षेत्रिये किसान उपस्थित रहे ।।
सिटी मजिस्टै्रट ने सुनी समस्यायें
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धाना समाधान दिवस के अवसर नई मन्डी कोतवाली पहुंचे नगर मजिस्टै्रट अनूप कुमार ने थाने पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकांश समस्याआें का निस्तारण कराया तथा शेष रह गई समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नई मन्डी कोतवाली प्रभारी बिजेन्द्र सिंह रावत, एसएसआई राजकुमार राणा आदि मौजूद रहे।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत शोभायात्रा का हुआ आयोजन
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्री गौरी शंकर मंदिर, सैनी नगर, निकट रेलवे स्टेशन, खतौली जो कि एक विशाल मंदिर का रूप ले रहा है में आज मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह कार्यक्रम के अवसर पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों ने नगर यात्रा में उपस्थित होकर प्रभु के गुणगान का आनंद लिया एवं भजन कर पूण्य कमाया। शोभायात्रा में १०८ मातृशक्ति अपने सिर पर कलश रखकर सबसे आगे चल रही थी। यात्रा में विश्व हिन्दू परिषद की भजन मंडली अपने भजनों से शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहीं थी। यात्रा में मुख्य रूप से मनमोहन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सतीश नागपाल, दीपक चड्ढा, अंकित तायल, चंचल नागपाल, पूनम तायल, मनमोहन तनेजा, राकेश गुप्ता, मूल राज बैंक वाले व अन्य भक्त गण साथ रहे।
शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत फिटमेन्ट शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा द्वारा जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ/पैर/कैलीपर्स आदि सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु विकास खण्ड सदर में फिटमेन्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त शिविर में ४२८ दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना से लाभान्वित किया जायेगा।
थाना प्रभारी का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रान्ति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व मे सहारनपुर मंडल महासचिव शालू चौधरी,जिला महामंत्री अंजु त्यागी, जिला मंत्री शालिनी शर्मा, महानगर महासचिव जितेन्द्र गोस्वामी, महानगर सचिव हर्ष गुप्ता, युवा नेता शिवम पंडित ने नई मंडी अंशु व्यापारी की लूट खोलने व थाने में आने वाले पीड़ितों के प्रति मधुर व्यवहार के लिए नई मंडी थाना प्रभारी बिजेद्र रावत को तिरंगा पटका पहनाकर व महान देशभक्त योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि क्रान्ति सेना पुलिस के गलत व्यवहार पर विरोध भी करती है ओर अच्छे कार्यों पर सम्मानित भी , इसी कड़ी में नई मंडी थाना प्रभारी बिजेद्र रावत जी ने जब से मंडी थाने का चार्ज संभाला है उनके नेतृत्व मे अपराधियों पर नकेल कसने का काम किया , अभी कुछ दिन पहले नई मंडी अंशु व्यापारी के यहां हुई लूट को भी खोला , थाने मे आने वाले पीड़ितों के प्रति बिजेद्र रावत जी के मधुर व्यवहार की चारों ओर प्रशंसा हो रही है , इसी लिए आज क्रान्ति सेना प्रतिनिधिमंडल ने उनको सम्मानित किया एवं भगवान से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
थाने का किया निरीक्षण, सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना चरथावल पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सुमन द्वारा थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। थाना चरथावल पर आयोजित उक्त थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार सहित थाना चरथावल पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
साथ ही एसएसपी द्वारा थाना चरथावल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चेक किया गया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों मुख्यतः अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नए सिरे से टॉप-१० अपराधियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि महिला शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही थाने में मौजूद अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गई एवं उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिंह मार्किट में प्रकाश डेन्टल क्लीनिक के स्वामी डा.अखिल गोयल ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे के दौरान वितरण में चौधरी चरणसिंह मार्किट के समस्त व्यापारियां का सहयोग रहा। भंडारे के दौरान आसपास की मार्किट सहित सैकडो राहगीरों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। प्रसाद वितरण के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक अखिल गोयल,डा.एम.एल.गर्ग, रविन्द्र चौधरी, प्रेमपाल सिंह,डा.सौरभ जैन, डा.मुकेश अरोरा, डा.दीपक गोयल, दिनेश कुमार, प्रवेन्द्र धीमान,टीटू धीमान, विनोद धीमान, कमल किशोर राणा, अमरदीप वर्मा, विजय कैमरिक,बब्लू भाई,आशू भाई, सोनू कौशिक,निखिल जैन,रिषीपाल प्रधान जी,चौधरी विनोद कुमार, जिला पंचायत के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा सहित प्रकाश डेन्टल क्लीनिक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मकान पर चला बुल्डोजर
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में थाना चरथावल क्षेत्र के गांव निरधना में सरकारी भूमि पर बन रहे ग्राम प्रधान के मकान को प्रशासन के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध किया गया मगर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मकान को ध्वस्त कर दिया। जनपद मुजफ्फरनगर में थाना चरथावल क्षेत्र के गांव निर्धना ग्राम प्रधान आलम द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचकर। ग्राम प्रधान के निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार जैसे ही प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरु की, मौके पर हंगामा खडा हो गया। ग्राम प्रधान के परिवार की महिलाओं ने इसका विरोध किया। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद भी प्रशासनिक टीम टस से मस नहीं हुई और भारी फोर्स की मौजूदगी में ग्राम प्रधान के बन रहे मकान को आखिरकार बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान राजस्व अधिकारी हरेंद्र पाल ने बताया कि ग्राम प्रधान निर्धना आलम सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध मकान बना रहा था शासन के आदेशानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान का ध्वस्तीकरण किया गया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती पर होंगे अनेक आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) द्वारा एक बैठक एसडी कॉलेज मार्केट मुजफ्फरनगर में आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय सिंघल व संचालन नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा ने किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कंसल जी ने स्वर्ण जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में व्यापार मंडल २४ दिसंबर १९७३ को बनारस में लखनऊ के लाला विशंभर दयाल और कानपुर के पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में गठित हुआ था। इसके पूर्व कोई भी व्यापार मंडल देश अथवा प्रदेश में नहीं था। वर्तमान में यह संगठन ५० वर्ष में प्रवेश कर गया है और यह वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है जिसका शुभारंभ २४ दिसंबर २०२२ को बनारस में भव्य दीपोत्सव के साथ प्रारंभ हुआ था साथ ही प्रत्येक जिलों में भी भव्य दीपोत्सव मनाया गया था। २ फरवरी २०२३ को समन्वय समिति की बैठक चित्रकूट में आयोजित की गई थी। श्री कंसल जी ने वहां भाग लिया और बताया कि वर्तमान में संगठन ने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में कुछ कार्यक्रम घोषित किए हैं जिनके अंतर्गत ६ फरवरी से २८ फरवरी २०२३ तक शहर के हर व्यापारी को व्यापार मंडल की उपलब्धि से अवगत कराना है। उसी के साथ हर व्यापारी से मोबाइल नंबर ७०३०९३०३६१ पर मिस कॉल करके उन्हें अपने साथ भी जोड़ना है। १३ मार्च २०२२ से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत सहारनपुर से होगी तथा १४ मार्च २०२२ यात्रा मुजफ्फरनगर पहुंचेगी तथा यही पर रात्रि विश्राम होगा। यात्रा में एक डिजिटल रथ एवं शिकायत सुझाव पेटी भी रहेगी जिसमें कोई भी व्यापारी अपनी समस्या को प्रदेश एवं देश तक पहुंचा सकेंगे। यात्रा का समापन ८ मई २०२३ को श्रद्धा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती पर लखनऊ में होगा। सितंबर में कानपुर नगर में व्यापारियों का एक विशाल महासम्मेलन होगा जिसमें २५००० व्यापारियों को सम्मिलित करने का लक्ष्य रखा गया है एवं वहां देश तथा प्रदेश के सभी वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे। २३ एवं २४ दिसंबर २०२३ को स्वर्ण जयंती वर्ष पूर्ण होने पर बरेली में समापन कार्यक्रम होगा जिसमें रथ यात्रा एवं स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान करने वाले जिले को सम्मानित किया जाएगा।
जैन औषधालय में लगाया स्वास्थ्य शिविर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ईवान हॉस्पिटल द्वारा जैन औषधालय में अयोजित स्वास्थ्य शिविर में १५० लोगों ने लिया निःशुल्क परामर्श शिविर का लाभ ७० लोगों ने कराई शुगर की जांच।
जैन औषधालय प्रेमपुरी में ईवान हॉस्पिटल द्वारा आस पास के लोगो के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य आस पास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत करना था। स्वास्थ्य शिविर में इवान हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कोमल राठौर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शारीक गौर, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ.संयम, मैक्स हॉस्पिटल से आई ऑनकोलॉजिस्ट डॉ प्रेक्षी चौधरी व डायबिटीज एजुकेटर अरविन्द धीमान द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। शिविर में आस पास से आए सैकड़ों पुरुषों व महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए आवश्यक परामर्श देते हुए उन्हे भविष्य में होने वाली शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत किया। डॉ.कोमल राठौर ने कहा कि ये शिवीर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और पूरी तरह से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान करने के उद्देश्य से ये स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आजकल के खान-पान एवं रहन-सहन की वजह से किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। ऐसी महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर है. और जिनके पास बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने का भी साधन नहीं है। उनके लिए इस प्रकार के शिविर बहुत उपयोगी साबित होते है हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक डॉ.शारीक गौर ने कहा कि आज के समय में हड्डियों के दर्द को लेकर हर उम्र के लोग दुखी हैं और अच्छा इलाज चाहते हैं हमारी कोशिश है की हर वर्ग के लोगों को हम अच्छा इलाज दे सकें उन्होने कहा कि कहीं कहीं ना कहीं समाज में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं जिनके पास अच्छे डॉक्टर्स तक पहुंचने का भी साधन नहीं हैं उनके लिए इस तरह का निरूशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर बहुत उपयोगी होते हैं सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ.संयम ने कहा कि आज के समय के खानेपीने की वजह से करीब करीब हर इंसान के साथ कोई ना कोई बीमारी जुड़ी है लोगों को अच्छी स्वास्थ सेवाएं देने के लिए आज इस शिविर का आयोजन किया गया ताकि समाज के हर वर्ग के लोगों को निरूशुल्क स्वास्थ्य परामर्श मिल सके और हमारे द्वारा जिन मरीजों को देखा गया है उनमें कुछ लोगों को जांच भी लिखी गई है उसमें हमारी कोशिश है कि जिन लोगों को शिविर में देखा गया हैं उनकी जांच पर हॉस्पिटल द्वारा १५ से २०त्न की छूट दी जाएगी डायबिटीज एजुकेटर अरविन्द धीमान ने लोगों को डायबिटीज से जुड़ी जानकारी दी और बताया कि शुगर को कैसे कंट्रोल रखा जा सकता है निरूशुल्क स्वास्थ परामर्श शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक करना और लोगों को अच्छा स्वास्थ परामर्श देना था स्वास्थ शिविर को सफल बनाने में सौरभ, आकाश शर्मा,अरविंद धीमान, खुशीराम, सना,अवनी, आदि का अहम योगदान रहा
विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
रोहाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र के गांव बड़कली स्थित इंटर कॉलेज में अध्यात्म एव विज्ञान पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुति दी गई है। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे डॉ अनिल सिरोही, डॉ मुकेश चन्द त्यागी, डॉ डी.के. त्यागी, मुख्य वक्ता श्री सत्यप्रकाश त्यागी व समस्त स्टाप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी बुढ़ाना मोड उप निरीक्षक धर्मेंद्र श्योरान द्वारा वारंटी अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र आशाराम निवासी पिन्ना थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्त को उसके मस्कन पिन्ना से गिरफ्तार किया गया ।
एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री अरविंद इंटर कॉलेज पूरा मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्रधानाचार्य क्षितिज मिश्र द्वारा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई नोडल शिक्षक राजेश वर्मा ने दवा वितरण के साथ बच्चों को दवा खाने के नियम बताएं गणित- विज्ञान शिक्षक कपिल देव, गोपाल, विजय बालियान ने राष्ट्रीय कृमि दिवस के महत्व के विषय में विस्तार से बच्चों को बताया प्रधानाचार्य ने कहां की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वाश होता है सभी किशोर किशोरी अनिवार्य रूप से दवा का सेवन करें और अपने ग्राम नगर क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करें ताकि स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो सके कुल ७६० बच्चों ने गोलियां खाई। विद्यालय शिक्षक चांद वीर, वीरेंद्र कुमार ,कुमारी साधना निशा ,उमेश कुमार ,दिनेश कुमार विजय कुमार ,आकाश कुमार, विशेष कुमार, उपवन गुप्ता, उस्मान, अमित कुमार नवीन शर्मा और अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया
एसएसपी ने थाना छपार में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना छपार पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुमन द्वारा थाना छपार, मुजफ्फरनगर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। थाना छपार पर आयोजित उक्त थाना समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार सहित थाना छपार पर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। साथ ही एसएसपी द्वारा थाना छपार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चेक किया गया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों मुख्यतः अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण करते हुए टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नए सिरे से टॉप-१० अपराधियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि महिला शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही थाने में मौजूद अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसएसपी द्वारा थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गई एवं उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
करंट लगने से झुलसा लाइनमैन, जिला अस्पताल में भर्ती
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)न्यायालय परिसर में फीडर बदलने के दौरान लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया, जिसको जबरदस्त करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया।
काफी देर तक तारों पर लटका रहा लाइनमैन, लोगों द्वारा विद्युत विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद लाइन काटकर झुलसे लाइनमैन को नीचे उतारा गया एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जेई रविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन होने के कारण फीडर बदलना था, जिसके चलते प्रकाश चौक फीडर एवं रेलवे रोड फीडर का शटडाउन लिया गया था।
शटडाउन लेने के बाद लाइनमैन मुमताज फीडर बदलने के लिए ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि इस दौरान जनरेटर का करंट का बैक लगने से यह हादसा हुआ है, जिसकी चपेट में आकर लाइनमैन मुमताज बुरी तरह से झुलस गया है। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए मुमताज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेई रविंद्र का कहना है कि लाइनमैन मुमताज की हालत सही है और जल्द ही उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर वापस लौट आएंगे।
सपा नेता की माताजी का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सपा नेता की माताजी के निधन से शहर मे शोक की लहर दौड गई। विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शहर के मौहल्ला गंगारामपुरा कच्ची सडक निवासी सपा नेता पुष्पेन्द्र त्यागी उर्फ बोबी त्यागी की माताजी का बीमारी के चलते निधन हो गया। सपा नेता बोबी त्यागी की माताजी के निधन का समाचार मिलने पर कई गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त की। दोपहर के वक्त शहर शमशान घाट पर सपा नेता की माताजी का अंतिम संस्कार किया गया।
इस वर्ष सम्राट इंटर कॉलेज में मुफ्त हुई लड़कियों की शिक्षा
चैयरमैन डॉ सम्राट की इस पहल ने अन्य स्कूल संचालको को दिखाया आईना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)यदि सभी की सोच ऐसी हो, तो कोई बच्ची शिक्षा से अछूत न रहे। उसके मा-बाप फीस के बोझ के डर से अपनी बेटी को पढ़ाई से महरूम न रखे।
सम्राट इंटर कॉलेज के चैयरमैन डॉ सम्राट और प्रिंसिपल अरशद सम्राट को इस आर्टिकल के जरिये इसलिये दाद देना जरूरी समझा क्योकि लड़कियों की फीस पूरे साल की माफ कर देना, कोई छोटा फैसला नहीं है। बहुत स्कूलों ने तो कोरोना महामारी में भी बच्चो की फीस छोड़ना तो दूर छूट तक नहीं की, जबकि ’बहुत स्कूल संचालको की सिर्फ जुबां तक समाज सेवा दिखती है, वरना वह अपने स्कूल के ड्राइवर तक के बच्चो की फीस में भी कटौती तक नहीं करते।
समझ नहीं आता, लोग जुबा से कहने वाली कौन सी समाज सेवा जमीन पर करते है? क्या ८-९ हजार में स्कूल में गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर इस मदद के लायक भी नहीं कि उसके बच्चों की फीस में छूट तक की जाए।
बहरहाल मिमलाना रोड़ पर स्थित सम्राट इंटर कॉलेज के चेयरमैन डॉ सम्राट ने अपने विद्यालय में कक्षा ९ में प्रवेश लेने वाली समस्त बालिकाओं के पूरे वर्ष की फीस माफ करने का ऐलान किया है, तो आप सभी अपनी बालिकाओं को अच्छी तालीम हासिल कराने के लिए सम्राट इंटर कॉलेज में दाखिला अवश्य कराए,
आपके बता दे कि बढ़ती महंगाई में बच्चों की शिक्षा सर का दर्द अभिभावकों के लिए बना हुआ है, क्योकि स्कूलो में महंगी फीस और स्कूल की मन मर्जी जगहों से कोर्स लेना गरीबो के लिए बड़ी चुनौती है। हर साल कई हजार रुपये खर्च कर एक छोटे से बच्चे को स्कूल भेजा जाता है।
सम्राट इंटर कॉलेज की यह पहल सराहनीय है, जिससे इस वर्ष छात्राओं के माता-पिता को बहुत राहत मिलेगी। इसलिए एक सेल्यूट हमारी तरफ से भी कॉलेज को बनता है।


