उत्तर प्रदेश

Chitrakoot News: जेल प्रसाशन की मिली भगत से निकहत पहुंची जेल, मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद

Chitrakoot News: जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से बेटे अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंची पत्नी निकहत अंसारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक निकहत अंसारी अपने पति अब्बास अंसारी से अवैध तरीके से मिलने गयी थीं। जिसकी जानकारी होने पर डीएम और एसपी ने चित्रकूट जेल पहुंच गये। उन्होने पाया कि डिप्टी जेलर के कमरे में निकहत अंसारी अपने पति से मुलाकात कर रही थी। ये पूरा मामला शुक्रवार 10 फरवरी देर शाम का बताया जा रहा है।

अधिकारियों ने तलाशी लेने पर मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत निकहत को हिरासत में ले लिया। पुलिस निकहत अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर भी जांच के आदेश दे दिये गए हैं। डीआईजी जेल प्रयागराज को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद चित्रकूट जेल में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निकहत अंसारी जेल प्रसाशन की मिलीभगत से अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने निकहत अंसारी के पास से मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की है। पुलिस ने निकहत अंसारी का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने निकहत अंसारी के हिरासत में लेने के बाद गोपनीय जगह पर रखा है, फिलहाल इस पूरे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

पूरे मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने डीआईजी जेल प्रयागराज को मामले की जांच सौंप दी है। डीआईजी जेल शनिवार को मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें कि अब्बास अंसारी मनी लांड्रिंग के मामले में चित्रकूट जेल में बंद हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 13 =