Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली: श्रद्धाभाव के साथ शांति विधान का आयोजन

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धर्म नगरी खतौली के काशीराम स्ट्रीट स्थित पिसनोपाड़ा जैन मंदिर में एक लघु शांति विधान का आयोजन श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया । इस अवसर पर मांगलिक क्रियाएं पंडित मधुबन शास्त्री जी ने कराई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन कल्पेंद्र जैन का रहा । संयोजन मुकेश आढती ने किया

उक्त पावन अवसर पर धर्म प्रेमी पीत व केसरिया वस्त्रों में एकत्रित हुए। जिनेंद्र भगवान का अभिषेक शांतिधारा व पूजा-अर्चना पवित्र मंत्रों के साथ की गई । शांति पाठ किया गया। इस मांगलिक अवसर पर आयोजित धर्म सभा में कल्पेंद्र जैन ने बताया धार्मिक अनुष्ठान हमारे जीवन में शांति के वाहक हैं । धार्मिक क्रियाओं के माध्यम से विचारों में पवित्रता आती है।

पवित्र विचार हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक बनाते हैं । अगले माह पिसनोपाड़ा जैन मंदिर कार्यकारिणी सकल जैन समाज खतौली के सहयोग से पंच दिवसीय रथयात्रा महोत्सव आयोजित कर रहा है । यह पावन अवसर हमारे लिए गौरव का विषय है । उत्सव के लिए मंदिर में सौंदर्य करण का कार्य निरंतर जारी है । हम सभी वीतरागी प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि उक्त कार्य को संजोने में हमसे किसी भीप्रकार की जाने अनजाने त्रुटि ना हो ।

समस्त कार्य पूर्ण धार्मिकता व शुद्धता से पूर्ण हो ऐसी भावना भाते हैं। अंतः करण में क्षमा का भाव रखें। इस मांगलिक कार्य में हितेश सर्राफ ,अंकित ,मनोज आढती, पवन तार ,अनंतवीर , राजकुमार जैन प्रवक्ता ,राहुल टिंबर, विकास रामकुमार ,मदन ,पंडित राजेंद्र कुलदीप प्रवक्ता ,शशांक सर्राफ मुकेश आढती , लवी जैन,अंजू ,माया, रजनी गौरव सर्राफ ,निर्मल ,शिल्पी ,निधि सुधांशु ,आयुषी ,सरला ,त्रिशला विनोद प्रवक्ता ,रीतु ,अजय प्रवक्ता अलका ,मोनिका ,राखी ,प्रियंका नवीन तार ,कविता ,कमल , शैलबाला, प्रगति, शशांक महलका सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + twelve =