Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: मिमलाना रोड भाटिया कॉलोनी मकान में हुई चोरी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर में अज्ञात चोरों ने एक डायट कर्मी के घर में चोरी कर ली। शिक्षिका के अनुसार, वह डाइट कार्यालय गई हुई थीं। वापस लौटकर आकर देखा तो गेट का कुंडा टूटा हुआ था। पहली मंजिल पर गई तो सेफ का ताला तोड़कर उसमें से करीब ४०-५० हजार नगद और सोने चांदी के जेवरात चुरा लिये गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड भाटिया कॉलोनी निवासी लक्ष्मी रानी ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, लक्ष्मी रानी घर के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर डायट कार्यालय गई थी। जब वह वापस लौटी तो देखा कि मुख्य द्वार का कुंडा टूटा हुआ था।

उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में प्रवेश कर सामान खुर्दबुर्द कर दिया था। घर की पहली मंजिल पर रखी सेफ का ताला भी टूटा हुआ था। जिसके लाकर से करीब ४०-५० हजार रुपए नगद और उस में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी कर लिए गए। शहर कोतवाली पुलिस ने लक्ष्मी रानी के घर हुई चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक टीम ने घर पर पहुंच कर शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने पीड़िता के घर पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्नफ्फिंग डॉग को भी चोरों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस के अनुसार घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 5 =