समाचार (Muzaffarnagar News)
चोरी की घटना का ४८ घण्टे में खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की थाना शहर कोतवाली पुलिस ने मात्र ४८ घंटे में ही क्षेत्र में हुई एक अध्यापिका के घर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी किए गए आभूषणों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पकड़े गए दोनों आरोपियों का कहना है कि वह ऑनलाइन सट्टे में अपना काफी रुपया गवा चुके थे जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने पड़ोसी अध्यापिका के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था लेकिन पुलिस द्वारा दोनों पकड़े गए है अब उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। दरअसल पूरा मामला थाना शहर कोतवाली अंतर्गत भाटिया कॉलोनी मिमलाना रोड का है जहां की अध्यापिका के घर अज्ञात चोरों द्वारा उस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया था जब वह स्कूल गई हुई थी यहां अज्ञात चोरो द्वारा घर में चोरी की घटना कार्य करते हुए घर में रखे लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे जिसके चलते लक्ष्मी रानी पत्नी रमाकान्त निवासी म०न०-९३५/२ मौ० भाटिया कालौनी मिमलाना रोड थाना को०नगर, मु०नगर द्वारा कोतवाली नगर पर मु०अ०स०-९०/२३ धारा-४५४/३८० भादवि० बनाम् अज्ञात पंजीकृत कराया गया था । मामले के खुलासे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजय वर्गी के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में उ०नि० मनोज कुमार शर्मा व हेड कांस्टेबिल अशोक खारी,रोहताश कुमार, अनिल चौधरी, कांस्टेबिल दीपक कुमार , सचिन तेवतिया, शिवओम भाटी की एक टीम का गठन किया गया। जिसमे दिनांक १२ फरवरी को मुखबिर खास की सूचना पर चौकिंग के दौरान दो युवको को चुंगी न०-०२ से गिरफ्तार किया गया जिन्होंने पुलिस पूछ ताछ में अपने नाम अमित कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी रामलीला टीला, थाना को०नगर मु०नगर, रोहन पुत्र चन्द्रपाल निवासी भाटिया कलोनी, रामलीला टीला, थाना को०नगर, पकड़े गए दोनों युवको के पास से भारी मात्रा में चोरी किये गये आभूषण व् एक स्कूटी लाल रंग बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया की हमारे द्वारा ऑनलाईन जुआ में काफी रुपये हार जाने पर अपनी पडोसी शिक्षिका श्रीमति लक्ष्मी के घर से चोरी की योजना बनाई और शिक्षिका के द्वारा स्कूल जाने व घर में कोई भी व्यक्ति के न होने पर हमारे द्वारा मौके का फायदा उठाकर मकान में छत के रास्ते से प्रवेश कर ग्रह चोरी की घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देना व बरादम आभूषणो को बाजार में बेचकर पैसे हासिल करना था । फिल्मी स्टाईल में सोने की चैन को एक आरोपी ने निगला एक्सरे में हुआ खुलासा बता दे पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक ने फिल्मी स्टाइल में सोने की चौन को अपने मुंह में लेकर निगल लिया था जिसके बाद जब पुलिस ने आरोपी का एक्सरा कराया तो एक्सरे में सोने की चेन बकायदा उसके पेट में नजर आ रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की निशादेही शेष आभूषण ,तीन सिक्के लक्ष्मी गणेश, ०४ जोड़ी पाजेब, ०४ जोड़ी बिछुए ,मोती, दो नाक की लोग, एक स्कूटी लाल रंग सीज शुदा बरामद की गई है। पुलिस पूछ ताछ में दोनों आरोपियों ने बताया की वे छात्र है और मैडीकल की पढ़ाई कर रहे है। रोहन एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है और अमित कुमार डी फार्म द्वितीय वर्ष का छात्र है दोनों के द्वारा गलत शोहबत व दुर्व्यसनों व शौक मौज में धन का व्यय हो जाने कारण चोरी की घटना करना कबूल किया है। चोरी की घटना का खुलासा व् आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण। .उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा हैड कांस्टेबिल अशोक खारी,रोहताश कुमार,अनिल चौधरी कांस्टेबिल दीपक कुमार, सचिन तेवतिया, शिवओम भाटी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।।
डीजे रात दस बजे के बाद बजाने वालों की करे शिकायत, तत्काल ११२ पर कॉल करेंः अपर जिलाधिकारी प्रशासन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत सभागार में यूपी बोर्ड की कक्षा १०वी एवं १२वी की परीक्षा दिनांक १६ फरवरी से प्रारम्भ होकर माह फरवरी-मार्च में आयोजित की जायेगी। बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत समस्त मैरिज हॉल/बैंकट हॉल/बारात घरो मे आयोजित होने वाली शादी समारोह के सम्बन्ध में समस्त संचालको को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये जाने हेतु एक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि दिनांक १६ फरवरी २०२३ से जनपद में बोर्ड परीक्षा आरम्भ हो रही है ओर इसी समय शादी समारोह का सीजन चल रहा है जिसमें प्रायः देखने मे आया है कि डीजे संचालको द्वारा देर रात्रि तक तेज आवाज में डीजे, लाउडस्पीकर चलाकर अनावश्यक रुप से ध्वनि प्रदूषण किया जाता है जो कि अत्यन्त ही गम्भीर एवं संवेदनशील प्रकरण है बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत शासन ऐसे आयोजन के विरुद्व सख्त है एवं तत्काल कानूनी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होनें बताया कि इस प्रतिबन्ध के सम्बन्ध मे समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को नियमों का पालन कराये जाने का निर्देश दिये गये है उन्होनें कहा कि तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारीध्थाना प्रभारी तथा शहरी क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट रात्रि भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगें।
उन्होनें बताया कि सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि सभी डीजे संचालकोंध्बैंडदृबाजा एव आतिशबाजी कर्ता को लिस्ट बनाकर सूचित करें कि रात्रि १० बजे के बाद यदि उनके द्वारा डीजे संचालन या किसी भी प्रकार का शोरदृगुल किया गया तो ध्वनि प्रदूषण से संबंधित कानून के तहत उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही यंत्र को भी जब्त कर लिया जाएगा। इसी तरह मैरिज हॉल संचालकों को भी सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि रात्रि १० बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होनें इस प्रतिबन्ध के संबंध में सभी बैंड बाजे एवं आतिशबाजी करने वालों को भी चेताया कि यदि १० बजे के बाद किसी भी बैंड बाजे या आतिशबाजी करते पाये गये तो उनके विरुद्व कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ लाईसेंस भी निरस्त किये जायेंगें।
उक्त बैठक में सचिव, एमडीए श्री आदित्य प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट श्री अनुप कुमार तथा समस्त मैरिज हॉलध्बैंकट हॉलध्बारात घर के संचालक उपस्थित रहें।
ग्रेन चैम्बर क्रिकेट एकेडमी टीम ने जनपद को किया गौरवान्वित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल की क्रिकेट एकेडमी टीम का मैच देवबंद में हुआ। जिसमें ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल की क्रिकेट टीम के निदेशक मयंक शर्मा स्टेट लेवल प्लेयर ने बताया कि इस टीम के देव कौशिक ने १०७ रन, फैसल ने ९८ रनों कीशानदार पारी खेली और अपनी टीम को विजय दिलाई। इस टीम का सहयोग करते हुए उनके अन्य खिलाड़ी सुफियान ने २ विकेट, अभिजीत ने २ विकेट, प्रणव ने २विकेट एवं मनस्वी ने भी २ विकेट लेकर अपना महत्वपूर्ण सहयोग देकर टीम एवं ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया।
ें कांवड सेवा शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बझेडी फाटक पर एक बैठक कर 23 वें कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ किया गया। बैठक की अध्यक्षता नन्दकिशोर वर्मा ने की तथा संचालन सुदेश गर्ग ने किया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे विजय वर्मा सोनी ने किया। मुख्य अतिथि विजय वर्मा सोनी ने कहा कि मानवता की सेवा करना सबसे बडा धर्म है। ज्ञात हो कि बझेडी फाटक पर पिछले 22 वर्षो से कांवड सेवा शिविर लगातार जारी है। शिविर में चिकित्सा सुविधा भी है। शिवभक्तों की शिविर में सेवा की जा रही है। शुभारम्भ के अवसर पर विजय वर्मा सोनी, गोपाल दास वर्मा, गोपीचन्द वर्मा, नन्दकिशोर वर्मा , अरविन्द वर्मा, डा0 कृष्ण कुमार, तुषार वर्मा, मयूर गोयल, राधेश्याम वर्मा, आंचल, भाविका, संध्या, हिमानी आदि मौजूद थे।
पट्टे की चपेट में आने से मौत
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोल्हू के पटटे की चपेट मे आकर हादसे के तहत एक युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा ग्रामीणो मे शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव टाण्डा में हादसे के तहत कोल्हू के पटटे की चपेट मे आ जाने से करीब 35 वर्षीय टीकाराम पुत्र पहल सिंह की मौत हो गई। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी जानकारी परिजनो को दी। युवक की मौत की खबर से परिवारजनो मे कोहमराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। वहीं दूसरी और हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
शातिर को पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर अभियुक्त की मय नाजायज छुरे सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहै अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर शामली रोड वहलना कट के पास से अभि०- तसव्वर उर्फ भूरा पुत्र अंसार निवासी मुगल गार्डन के सामने नई आबादी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मय एक अदद नाजायज छुरे सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त तसव्वर उर्फ भूरा पुत्र अंसार निवासी मुगल गार्डन के सामने नई आबादी दक्षिणी खालापार थाना कोतवालीनगर जिसके कब्जे से एक अदद नाजायज छुरा बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० अखिल चौधरी, का० सचिन कुमार शामिल रहे।
हत्या का भौराकलां पुलिस ने किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना भौराकलां पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया जहां उनके कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल को किया गया बरामद। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना देववृत वाजवेई के नेतृत्व में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर अभियुक्तों सुनील को ग्राम बामनहेडी थाना को०नगर व सुधीर को किनौनी गेट थाना शाहपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वादी अब्दुल गफ्फार निवासी हुरमजपुर थाना काँधला जनपद शामली द्वारा थाना भौराकलां पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि दिनांक ०९ फरवरी को वह अपने पुत्र इरफान हाल निवासी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर उम्र करीब ४२ वर्ष से मिलकर आये थे, वापस जाते समय मैने अपने पुत्र इरफान को अनवर पुत्र साकिर निवासी पिन्ना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर तथा सुनील पुत्र हरपाल निवासी ग्राम बामनहेड़ी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा था जो वापस नही आया। इस सम्बन्ध में दिनांक थाना भौराकलां पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तत्काल कार्यवाही करते हुए ०२ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनकी निशादेही से इरफान उपरोक्त का शव ग्राम किनोनी स्थित खेत से बरामद किया गया तथा मृतक इरफान की मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त सुनील उपरोक्त द्वारा बताया गया कि अभियुक्त अनवर के मृतक इरफान उपरोक्त की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध थे जिनका इरफान विरोध करता था। इरफान को पैसों की जरुरत थी इसलिए पैसा दिलाने के बहाने सुधीर उपरोक्त के खेत पर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। अभियुक्त सुधीर खेत पर निगरानी करने लगा तथा इरफान को नशा होने पर अभियुक्तगण सुनील व अनवर ने इरफान उपरोक्त की गला दबाकर हत्या कर दी तथा अनवर ने बलकटी से उसका गला काट दिया तथा शव को सुधीर के खेत में डाल दिया था। गिरफ्तार अभियुक्तगण सुनील पुत्र हरपाल निवासी ग्राम बेहडा सादात थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर, सुधीर पुत्र जल सिंह निवासी ग्राम किनौनी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, व०उ०नि० जयप्रकाश भास्कर, उ०नि० सुधीर कुमार, का० सन्दीप डागुर, मौ० अलीम, नवीन, करनवीर, अकरम मंसूरी थाना भौराकलां शामिल रहे। फरार अभियुक्त अनवर पुत्र साकिर निवासी ग्राम पिन्ना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किये जा रहे है, शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
मोबाइल व नकदी सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात उप निरीक्षक मोहित कुमार थाना भोपा मु०नगर, उप निरीक्षक रईस खान, हे०का० हाशिम रजा, का० शैलेन्द्र कुमार के द्वारा दौराने गस्त व चैकिंग व देखरेख शान्ति व्यवस्था तलाश वांछित अपराधी/वारण्टी, चौकी मोरना क्षेत्र के ग्राम मोरना में मुखबिर खास की सूचना पर सट्टे की खाई बाडी करने से सम्बन्धित अभियुक्त मोहित पुत्र अरविन्द, रोहित पुत्र अरविन्द नि०गण ग्राम मोरना थाना भोपा मु०नगर को मय ०२ मोबाईल सैमसंग रंग नीला व काला (अभि० मोहित से ) व एक मोबाईल सैमसंग रंग बादामी(अभि० रोहित से) व ३०६० रूपये अभि० रोहित से (५०० रूपये के ६ नोट,५० रूपये के १ नोट,१० रूपये का १ नोट) व ४४९० रूपये अभियुक्त मोहित से (५०० रूपये का ८ नोट ,१०० रूपये का ४ नोट ,५० रूपये का १ नोट ,२०रूपये का १ नोट ,१० रूपये का २ नोट) बरामद कर समय करीब ०१.१० बजे गिरफ्तार किया गया तथा थाना हाजा मु.अ.सं. ४२/२०२३ धारा ३/४ सार्वजनिक जुआ अधि० पंजीकृत किया गया । अभियुक्त मोहित, रोहित, उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
जनसमस्याओ को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ओबीसी महासभा ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना दिया तथा ज्ञापन सौंपा। ओबीसी महासभा के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिसमे मांग की गई कि बेरोजगार युवक-युवतियों के समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए मासिक बेरोजगारी भत्ता,न्यूनतम आवेदन शुल्क किससाया भत्ता जैसी सुविधाओं के साथ रोजगार गारंटी बिल लाया जाए। केन्द्र/राज्य सरकार में ओबीसी के रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरा जाए। ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियो को शासकीय नौकरियों से वंचित रखने की जातिवादी अधिकारियो की साजिशन मुहिम पर रोक लगाई जाए। केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय समकक्ष देशभरा के विकासखण्ड में प्रस्तावित हजारो मॉडल स्कूल को बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए। ओबीसी समाज के विरूद्ध हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने हेतु कानून बनाकर प्रभावी कदम उठाये जायें। ओबीसी महासभा स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरित मानस की विवादित चौपाई पर दिये गए बयान का समर्थन करती है तथा अमर्यादित चौपाई को हटाने की मांग करती है।
राष्ट्रीय कला उत्सव जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कालिज में राष्ट्रीय कला उत्सव जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 6 से कक्षा 8 व कक्षा 9 से 11 दो वर्गो में प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभागी छात्राओं की प्रधानाचार्या द्वारा घोषणा करते हुए उनकी हौसला अफजाई की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार द्वारा जारी 10 फरवरी 2023 के पत्रांक के निर्देशानुसार विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.राजेश कुमारी के निर्देशन में राष्ट्रीय कला उत्सव जी-20 शिखर सम्मेलन के अर्न्तगत कक्षा 6 से कक्षा 8 व कक्षा 9 से कक्षा 11 दो वर्गो में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत रहे। कला प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा कु.कोशिका पुत्री मोहन पाल सिंह कक्षा 11,प्रथम स्थान पर , कु.ज्योति पुत्री विरेन्द्र कक्षा 11 द्वितिय स्थान पर, कु.निधि पुत्री राजेन्द्र कक्षा 9 तृतीय स्थान पर रही। लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 11 की कु.दिव्या पुत्री शिवकुमार धीमान प्रथम स्थान पर,कु.ईशिका पुत्री लोकेश सैनी कक्षा 11 द्वितिय स्थान पर, कु.खुशी पुत्री मनोज कुमार कक्षा 10 तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कु.खुशी पुत्री मनोज कुमार कक्षा 10, कु.खुशी यादव पुत्री हीरा यादव कक्षा 12, कु.भूमिका पुत्री विष्णु गौतम कक्षा 12, कु.हिमांशी पुत्री राजकुमार कक्षा 12, कु.एकता पुत्री प्रदीप कुमार कक्षा 12, कु.दीक्षा वर्मा पुत्री नीरज कुमार कक्षा 8, कु.चीनू कक्षा 11, कु.ज्योति कक्षा 12, कु.किरन कक्षा 12 के अलावा इस प्रतियोगिता के तहत समूह गान में कु.शिवानी पुत्री राजपाल कक्षा 9, कु.पायल पुत्री राजू कक्षा 9, कु.राधिका पुत्री बालेन्द्र कक्षा 9, कु.साधना राज पुत्री महेश राज कक्षा 9, कु.रश्मि पुत्री विकास कक्षा 9, कु.खुशी पुत्री हीरालाल कक्षा 11, कु.श्रृद्धा पुत्री दीपक शर्मा कक्षा 9, कु.वंशिका पुत्री अजय कुमार कक्षा 9 आदि छात्राएं सम्मलित रही। उक्त सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रधानाचार्या डा.राजेश कुमारी सम्मानित किया गया।
कई को अलग अलग स्थानों से दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पर नियुक्त उप निरीक्षक अनवर अब्बास द्वारा वारंटी अभियुक्त मोनू उर्फ अरविन्द पुत्र बाबूराम निवासी रायपुर नंगली थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उप निरीक्षक श्री लोकेश कुमार गौतम द्वारा वारंटी अभियुक्त सुनील पुत्र गंगा निवासी ग्राम फहीमपुर थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उप निरीक्षक लोकेश कुमार गौतम द्वारा वारंटी अभियुक्त मोन्टी पुत्र मैमपाल, रोहित पुत्र दीनचन्द निवासीगण ग्राम दौलतपुर थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना सिखेडा पर नियुक्त उप निरीक्षक लोकेश कुमार गौतम द्वारा वारंटी अभियुक्त दीपू पुत्र सतपाल व प्रमोद पुत्र जगदीश निवासीगण ग्राम सिखेडा थाना सिखेडा गिरफ्तार किया। वहीं, थाना सिखेडा पर नियुक्त उप निरीक्षक आशुतोष कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त मुन्तयाज पुत्र अलीमुददीन उर्फ अल्मू निवासी रामलीला टीला मिमलाना रोड थाना को0नगर मुजफ्फरनगर को धन्धेडा पुलिया से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उप निरीक्षक सुभाष चन्द द्वारा वारंटी अभियुक्तगण दिनेश पुत्र रूपराम व विरेन्द्र पुत्र रूपराम निवासीगण ग्राम चौरावाला थाना ककरौली गिरफ्तार किया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उप निरीक्षक सर्वेश कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त शौकत पुत्र अब्दुल्ला निवासी ग्राम सांझक थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीं चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए , दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी लाईन्स व स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वॉड एवं एएस चेक टीम ने जनपदीय कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा परिसर में खड़े वाहनों एवं मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी तथा सभी से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।
यज्ञ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आधुनिक भारत के निर्माता, वेदों के पुर्नउद्धारक, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की २०० वीं जयंती पर जिले में आर्य समाज द्वारा यज्ञ और प्रवचन आयोजित किये गए। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद के सिद्धांतों और आदर्शो से हिंदुत्व की रक्षा होगी।
संतोष विहार स्थित वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आयोजित समारोह का शुभारंभ देव यज्ञ से हुआ। ब्रह्म डॉ. नीरज शास्त्री एवं यज्ञमान अथर्व और लक्ष्य देव रहे। प्रवचन में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद ने वेदों के सत्य ज्ञान, यज्ञ और योग से राष्ट्र को जोड़कर हिंदुओं की रक्षा की। उनकी राष्ट्रभक्ति और सदाचरण अतुलनीय है। शुकतीर्थ से पधारे स्वामी ऋतानन्द सरस्वती ने कहा कि महर्षि ने पाखंड, अंधविश्वास और कुरीतियों में घिरे देश में सनातन वैदिक धर्म की अलख जगाई थी। स्वामी योगानन्द ने कहा कि वेदों की वाणी घर-घर गूंजेगी, तभी धर्म और संस्कृति की रक्षा संभव है। ऋषि ग्रन्थों को युवा पढ़े।
खतौली से आए राजपाल आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद और गुरु विरजानन्द ने १८५७ की प्रथम क्रांति की नींव रखी थी। आरपी शर्मा ने कहा कि ऋषि संयमी, तपस्वी महापुरुष थे, जिन्होंने लोकोपकार को जीवन बलिदान किया। वैध मोहर सिंह आर्य तथा गजेंद्र राणा ने महर्षि की महिमा के भजन प्रस्तुत किये। विनीत आर्य, स्वामी धर्ममुनि, मुकेश आर्य, आंनद पाल सिंह आर्य, जनेश्वर प्रसाद आर्य ने विचार रखे।
आचार्य गुरुदत्त आर्य ने स्वामी ऋतानन्द जी को वस्त्र और सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया। अनूप सिंह, पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह, आत्मा राम धीमान, देवेंद्र राणा, दीपक कुमार, ओम प्रकाश धीमान, सुघोष आर्य, डॉ. प्रदीप आर्य, सोम पाल आर्य, योगेश्वर दयाल, डॉ. जीत सिंह तोमर, शिव कुमार शर्मा, वेदपाल सिंह, पूर्व एबीएसए सहदेव सिंह, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, पुरोहित सत्यव्रत आर्य, पूर्व प्रधानाचार्य विजय कुश, पुष्पेंद्र, विदुषी आर्य, रेणु शर्मा, सुनीता शर्मा आदि ने यज्ञ में आहुति दी। संचालन यज्ञदत्त और ओमदत्त आर्य ने किया।
भागवंती में छात्राओं को दी विदाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में कक्षा ११ की बहनों द्वारा कक्षा १२ की बहनों की विदाई समारोह तथा विद्यालय की पुरातन छात्रा मनी त्यागी एसडीएम हरियाणा राज्य में चयन होने के अवसर पर भव्य स्वागत का आयोजन किया गया । विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सुधा मजूमदार, कोषाध्यक्ष श्रीमान रविंद्र बंसल जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने बहन मनी त्यागी एवं उनके माता-पिता के विद्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत विदाई समारोह जिसमें कक्षा ११ की बहनों ने मनमोहक प्रस्तुति दी जिससे कि वहां पर सभी मन मुक्त हो गए। अंत में विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती सुधा मजूमदार कोषाध्यक्ष श्रीमान रविंद्र बंसल जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी एवं सभी आचार्य बंधु भगिनीयो ने सभी छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभ आशीष दिया।
भारतीय कम्यूनिट पार्टी ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शाहनवाज खान के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोपित किया गया कि केन्द्रीय बजट के जनविरोधी प्राविधानो को बदले जाने और अडानी के घपलों की संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की। ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा 2023 और 2024 के लिए संसद मे पेश किया गया बजट पूरी तरह से भाजपा के आका कारपोरेटो के पक्ष में और किसानो, कामगारों, युवाओं और मध्य वर्ग के हितों के विरूद्ध है। बजट मे बढती बेरोजगारी को कम करने, अमीरो और गरीबों के बीच दिन-प्रतिदिन गहरी हो रही खाई को पाटने व मंहगाई को नीचे लाने व मुद्रास्फिती को काबू करने तथा ग्रामीण क्षेत्र की चौतरफा बढ रही समस्याओं को काबू मे लाने का कोई प्रयास नही किया गया है। जमीनी वास्तविकताओं पर ठोस काम करने के बजाय बजट मे यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा है और दुनियां में भारत का डंका बज रहा है। बजट मे शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा तथा समाज कल्याण के लिए आवंटित धन बेहद कम कर दिया गया है जिससे आम जनता की मुसीबतों और बढेंगी और पुनः भूख व तबाही की और धकेलेगी। किसान जब बढी लागतों, फसलों के न्यूनतम मूल्य, प्राकृतिक आपदाओं और सरकारी भ्रष्टाचार को झेल रहे हैं, बजट में कृषि के लिए आवंटनो को घटाकर मात्र 8500 करोड कर दिया गया है। उनकी मदद के लिए कोई कदम नही उठाया गया है। कर्ज हेतु राशि बढाना उन्हे कर्ज के जाल मे फंसाना है। ज्ञापन मे विभिन्न जनसमस्याओ का उल्लेख किया गया। इस दौरान सुभाष चन्द शर्मा, सईद हसन, मदन सैन, अकरम अंसारी,कामरेड छोटे खां, निजामुददीन, वेद अरोडा, मौ.सगीर, शाहनवाज खान आदि मौजूद रहे।
दो वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तमंचा फैक्ट्री और गोकशी के वारण्टी चढ़े चरथावल पुलिस के हत्थे, एसएसपी संजीव सुमन के अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी मुखबिर की सूचना पर कुटेसरा चौकी प्रभारी वरूण तेवतिया ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार। चरथावल पुलिस ने वारण्टी यामीन पुत्र वहीद,जुल्फकार पुत्र इकबाल कुटेसरा को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
राष्ट्रीय कला उत्सव हुआ आयेजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी की रानी व राजकीय हाई स्कूल कुटबी मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस.डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी की रानी व राजकीय हाई स्कूल कुटबी मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय कला उत्सव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत व भविष्य की असीमित संभावनाएं विषय पर पेंटिंग व लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।प्रतियोगिता में कक्षा ६ ,७ ,८ , ९ व ११ के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव टढेंडा में आयोजित जाट महासभा के तत्वाधान में मेधावी छात्र छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को जागरूक करते हुए शिक्षा के प्रति अग्रसर होने का आह्वान किया।
ग्राम टढेंडा में जडवड मार्ग पर स्थित चौधरी यशपाल सिंह व दीपक एडवोकेट के आवास हरियाली फार्म हाऊस पर जाट महासभा विकास खंड जानसठ द्वारा एक मेधावी छात्र छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विकास खंड जानसठ के हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले 33 मेधावी छात्र छात्राओं और इंटरमीडिएट के 23 मेधावी छात्र छात्राओं को विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा समाज की बुराई से हमें बचना होगा। एकता ही हमारी ताकत है। हमें अपने बच्चों को अच्छी, गुणवत्तापूर्ण व संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। शिक्षा के बिना कोई देश तरक्की नहीं कर सकता। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन दिल्ली से चौधरी मंगूसिंह डबास ने कहा कि सफलता के लिए हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। सफलता ही हमारा मात्र एक लक्ष्य है। जहां भी कुछ सीखने का मौका मिले सीखने का प्रयास करें। शिक्षा, माता-पिता व समाज से हमेशा अच्छी सीख प्राप्त होती है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए। जीवन में बदलाव व उन्नति लाने को सुदृढ़ व्यवस्था निर्धारित करें। कार्यक्रम में सत्येंद्र दलाल दिल्ली, मनोज चौधरी सदस्य भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, दीपक चौधरी, यशपाल सिंह, डॉ. एस.के. काकरान, राजवीर चौधरी, अंकुर काकरान, चौधरी सतीश, नरेश चौधरी, पूर्व प्रधान पवन चौधरी आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष वर्मा व अध्यक्षता जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी ने किया।
भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक ज्ञापन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम अपर जिलाधिकारी राजस्व को सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की है कि कृषि यंत्रों पर लगाई गई जीएसटी को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पुंडीर ने अवगत कराया कि भारतीय किसान संघ ने सभी जिला मुख्यालयों पर वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कृषि यंत्रों पर लगाई गई जीएसटी का विरोध प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि पहले कृषि यंत्रों पर टैक्स नहीं लगाया था लेकिन जब से जीएसटी लागू हुई है उसी के बाद से कृषि यंत्रों पर भी जीएसटी वसूली जा रही है। जिलाध्यक्ष अशोक पुंडीर ने बताया की कृषि यंत्रों पर ५ फीसदी से लेकर १८ फीसदी तक जीएसटी वसूली जा रही है। जिसको किसान हित में वापस लिया जाए।
मौहल्लावासियो ने प्लाट पर अवैध कब्जे का आरोप लगा की जांच की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अबुपुरा पचदरा सादात के मौहल्लावासियो ने जनपद के जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र देकर आरोपित किया है कि उनके क्षेत्र में प्लॉट नम्बर 44 जो खाली पडा है। उक्त प्लाट को कुछ लोग कथित नाजायत रूप से हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे सार्वजनिक हित मे रोका जाना आवश्यक है। रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता में रूबिना प्रवीन, हसन रजा जैदी आदि ने आरोप लगाया कि प्लाट नम्बर 44 जो बन्दा पुत्र जाफर हसन के नाम से पिछले 70 सालों से नगरपालिका रिकार्ड मे विस्मार के रूप मे दर्ज चला आ रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्लाट पर कब्जे की नियत से रातोरात उक्त प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। क्षेत्र के लोगो ने जब इस पर अपना विरोध प्रकट किया तो प्लाट पर कब्जा करने वाले लोग झगडे पर उतारू हो गए। इससे पहले भी तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को इस सारे मामले की शिकायत की गई थी। जिन्होने हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रूकवा दिया था। दोनो अधिकारियों के स्थानान्तरण के बाद नए आए हुए दोनो अधिकारियों ने अभी इस और कोई संज्ञान नही लिया है। मौहल्लावासियो ने आरोप लगाया कि प्लॉट पर कब्जा करने वाले लोगों को खालापार पुलिस चौकी का संरक्षण मिल रहा है। मौहल्लावासियों ने चौकी इंचार्ज के सम्मुख प्लाट पर कब्जा करने वाले पक्ष से कागजों की मांग की तो वे कोई भी ना कोई कागज दिखा पाए और ना ही यथोचित जवाब दे पाए। मौहल्लावासियों का आरोप है कि जब कभी वे इस सम्बन्ध मे शासन-प्रशासन को शिकायत करते हैं तो कब्जे का प्रयास करने वाले गुमराह कर कह देते हैं कि वे तो 45 और 46 नम्बर प्लाट पर कार्य करा रहे हैं। जिसका उन्हे अधिकार है। लेकिन व्यवहारिक रूप से ये लोग प्लाट नम्बर 44 पर कार्य करा रहे हैं। जो कि गलत है। बताया जाता है कि 120 गज का प्लाट इस समय नगरपालिका के स्वामित्व मे है। और प्रशासन चाहे तो वहां पर पार्क बनवा सकता है। जो जनहित मे होगा। प्रेसवार्ता के दौरान इन्तजार हुसैन, कंवरपाल शर्मा, बाबर जैदी, मौ.अली जैदी, हसन रजा जैदी आदि मौहल्लावासी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जिला पुलिस प्रशासन से इस मामले मे जांच की मांग की।


