Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में आज शहर से लेकर गांव तक मिले कोरोना के मरीज

मुजफ्फरनगर। जनपद में आज कोरोना के 12 नए मामले मिलने से हड़कंप मच गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 172 हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 44 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जनपद में आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए 12 मरीजों में 11 की रिपोर्ट रैपिड टेस्ट जबकि एक मरीज की रिपोर्ट प्राइवेट लैब के जरिए पॉजिटिव आई है।

जनपद में आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव फलौदा, दो कस्बा खतौली, दो चरथावल क्षेत्र, एक शहर की जानसठ रोड, एक नई मंडी, एक साउथ सिविल लाइन, एक शहर के मोहल्ला आर्यपुरी तथा दो कंबलवाला बाग के निवासी है।

जनपद में आज कोरोना के 35 और मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 172 हो गई है। जनपद में अब तक कोरोना के कुल 730 मरीजों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपचार किया जा चुका है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 3 =