समाचार
पालिका चेयरमैन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के द्वारा वार्ड नंबर ९ श्रीमती साक्षी चुग के वार्ड में जिला कारागार के पीछे संकीर्ण स्थल पर जहां पर नाले की पटरी पर जाना भी बड़ा मुश्किल है उसका निरीक्षण किया गया नाले की मैनुअली नाला गैंग के सफाई मित्रों द्वारा तली झाड़ सफाई की गई इसके पश्चात मान्य पालिका अध्यक्ष द्वारा फ्रेंडस कॉलोनी मैन रोड पर नाले की तली झाड़ सफाई व्यवस्था का प्रभावी पर्यवेक्षण किया गया बाद में पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा जन्माष्टमी पर्व से पूर्व प्रकाश व्यवस्था सुचारू करने हेतु कच्ची सड़क पर बंद प्रकाश बिंदुओं को चालू करवाया गया निरीक्षण के दौरान मान्य पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के साथ डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी , संजय पुंडीर व उमाकांत सफाई निरीक्षकगण, दिलशाद सभासद, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
भाकियू ने किया प्रदर्शन
भोपा। भाकियू कार्यकर्ताओ ने बैंक शाखा के बाहर एकत्रित हो प्रर्दशन किया। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी बस स्टैण्ड के समीप एक बैंक पर भाकियू कार्यकर्ताओ ने किसान के खाते से 40 हजार रूपये की रकम गायब होने का आरोप लगाते हुए पीडित किसान के पैसे वापिस दिलाने की मांग की।
दूधिया का शव मिलने से सनसनी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव सहावली में आज सवेरे एक दूधियां का शव जंगल में पडा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भीड जुट गयी और पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करायी और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में भागदौड कर रही है।
सीओ नई मंडी धनजंय कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव सहावली निवासी जोगेंद्र पुत्र रामपाल दूध बेचने का काम करता था। गत सायं वह घर से दूध सप्लाई के लिए निकला था। जिसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटा। जोगेंद्र के घर वापस न लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश में भागदौड की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सीओ ने बताया कि आज सवेरे सहावली गांव से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में एक व्यक्ति का शव पडे मिला। जिसकी गला रेतकर हत्या की गयी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बीबीपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये तो मृतक की पहचान लापता जोगेंद्र के रूप में हुई। पुलिस द्वारा जानकारी पाकर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। सीओ ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आयी है पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। सीओ का कहना है कि हत्याकांड का शीघ्र ही खुलासा कर दिया जायेगा।
हादसे में युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। बाईपास पर ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नईमंडी थाना क्षेत्र में मुस्तफाबाद कट पर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और मृतक की पहचान कराई तो मृतक की पहचान ५२ वर्षीय बाबूराम सैनी पुत्र सुखवीर सैनी निवासी मुस्तफाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परीक्षण के लिये भेज दिया है।
धोखाधडी कर नकदी उडाई
मुजफ्फरनगर। एक युवक के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने हजारों की नकदी उड़ा ली, पीड़ित ने शहर कोतवाली पर तहरीर देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।
शहर कोतवाली पर दी गई तहरीर में लद्दावाला निवासी सत्यम पाल पुत्र मंगल सैन ने बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। उसने बताया कि गत दिवस उसके फोन पर उसके खाते से ४ हजार ५०० रुपये निकाल लिये जाने का मैसेज आया। पीड़ित ने बताया कि उसने न तो अपना एटीएम कार्ड किसी को दिया और न ही उसके पास कोई ओटीपी नम्बर आया। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है।
धोखा देने का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने अपने प्रेमी पर उसे छोड़कर चले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के लाडलू मंडी निवासी महिला ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात पुरकाजी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उक्त युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे मुजफ्फरनगर ले आया, जहां उक्त युवक उसे किराये के मकान में लेकर रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उक्त युवक उसे छोड़कर भाग गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेसियो ने जनसमस्या के सम्बन्ध मे राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेसियो ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।
जिला प्रशासन के नाम सौपे ज्ञापन मे बताया कि विगत 4 माह से वैश्विक माहमारी कोविड-19 के चलते रोजगार मे प्रतिकूल प्रभाव पडने के कारण लाखो मध्यम आय वर्ग के अभिभावको को अपने बच्चो की फीस जमा कराने समस्त न्यायालयो मे कार्य बन्द होने के कारण अधिवक्ता बन्धुओ की पर प्रतिकूल प्रभाव एवं मध्यम आय वर्ग को दिक्कतें हो रही हैं। जिसके चलते जिला व शहर कांग्रेस कमैटी के लोग आपसे निम्न मांग करती है। प्रदेश मे संचालित यू.पी.बोर्ड, सी.बी.एस.सी. बोर्ड, आई.सी.एस.सी. बोर्ड एवं अन्य बोर्डो के छात्रो की विगत चार माह की फीस माफ की जाए। बच्चो की डै्रस ना बदली जाए। जिला व शहर कांग्रेस कमैटी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओ को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिल्किस चौधरी, शहर अध्यक्ष जुनैद रउफ, रूची,बृजमोहन नौटियाल, वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा, श्रीमति विनोद रानी चौहान, पंडित उमादत्त शर्मा, उपेन्द्र आर्य, काजी सुल्तान, अजय चौधरी, अहसान जमीर आदि अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. ने प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर प्रदेश भर मे धरन प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।
महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ,उ.प्र. के पदेश अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय के आहवान पर पर पूरे प्रदेश मे धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित ऑगनबाडी कार्यकत्रियो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि कोरोना माहमारी के संकट से आज पूरा देश जूझ रहा है। आम जन के सामने रोजी-रोटी का संकट है ऐसे समय मे 62 वर्ष पूर्ण कर चुकी आंगन बाडियो व सहायिकाओ को सरकार उन्हे सेवा से मुक्त कर उनके मुंह से निवाला छीन रही है। चुनाव के समय सबका साथ सबका विकास और बहु बेटियो के सम्मान मे भाजपा मैदान मे आने का वादा पूर्ण ना कहा गया है।62 वर्ष पूर्ण कर चुकी आंगन बाडियो व सहायिकाओ को सरकार उन्हे सेवा से मुक्त कर उनके मुह से निवाला छीन रही है। पिछले 6 माह से मानदेय तक नही मिला, यदि सरकार ने अपना 62 वर्ष की आयु मे निकालने का फैसला वापिस नही लिया तो पूरे प्रदेश के साथ मु.नगर की ऑगनबाडी कार्यकत्री भी अनिश्चित कालीन हडताल पर जाएगी व सडको पर उतरकर आन्दोलन करेंगी। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा प्रजापित ने किया तथा अध्यक्षता श्रीमति मधु बसेडा ने की। इस दौरान सुधा त्यागी, संगीता राजपूत, मधु, चन्द्रकला, नीलू शर्मा,फुलमेश, अर्चना उपाध्याय, अनीता शुक्ला,जिला संरक्षक अजब सिह, सुदेश राठी, बालेश्वरी, कमलेश शर्मा, कविता,पूनम, अर्चना आदि अनेक कार्यकत्री मौजूद रही।
फीता काटकर किया पुलिस जिम शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। शरीर को स्वस्थ व उर्जावान रखने के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत जरूरी है। नित्यप्रति व्यायाम से शरीर निरोगी रहता है।
पुलिस लाईन परिसर मे पुलिस जिम एवं पुलिस कैफे के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे पूर्व डीएसपी बास्केटबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाडी धर्मसिह ने जिम मे उदघाटन अवसर पर उक्त उदगार व्यक्त किए। अंतरराष्ट्रीय खिलाडी धर्मसि और यूपी योद्धा कबडडी टीम के कोच अर्जुन सिह ने संयुक्त रूप से जिम का उदघाटन किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जेत्र व एसएसपी अभिषेक यादव सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होने कहा कि पुलिसकर्मी दिनभर भागदौड मे रहते हैं। कई बार उन पर काम का मानसिक दबाव भी रहता है। तथा अक्सर चुनौतियो का सामना करना पडता है। भागदौड भरी जिन्दगी मे कुछ वक्त शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए भी निकालना चाहिए। अतः नित्यप्रति व्यायाम शरीर के चुस्त दुरूस्त करने के लिए बेहद जरूरी है।
चोरी के माल सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त अहुज पुत्र अनिल अभिषेक पुत्र धन्नू नि0गण गांधीनगर थाना नई मण्डी मु0नगर को बालाजी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 02 पीली धातू के कान के टोप्स, 01 पर्स, 01 मोबाईल बरामद किया गया।
नशीली गोलियों के साथ पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 प्रदीप नादर द्वारा अभियुक्त अमजद पुत्र निजामुददीन उर्फ पप्पू नि0 गली नं. 3 मजिदपुर लिसाडीगेट मेरठ को गांधीनगर 50 फुटा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 800 नशे की गोलिया बरामद किया गया।
तमंचे सहित पकडा
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 प्रदीप चीमा द्वारा अभियुक्त इलियास पुत्र आस मौहम्मद नि0 भंगेला थाना खतौली मु0नगर को ग्राम भंगेला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गर्मी से हाल हुआ बेहाल
मुजफ्फरनगर। उमस भरी गर्मी से लोग सुबह से ही परेशान नजर आए। दिन में अत्यधिक धूप होने से पसीने में तरबतर रहे। कई बार आकाश में बादल दिखाई दिए, लेकिन कुछ ही देर में उड़ गए।
सुबह से ही मौसम में गर्मी रही। दोपहर में समय तेज धूप से लोगा व्याकुल हो उठे। हालत ये रही कि दिन में लोग पसीने से तरबतर रहे। उमस भरी गर्मी ने दिन भर परेशान किए रखा। दिन में कई बार आकाश में बादल छाए, लेकिन कुछ ही देर में हवा के साथ उड़ गए। लोग बारिश का इंतजार करते रह गए। शाम के समय भी आकाश में बादल दिखाई दिए। गर्मी से निजात पाने को लेकर बादलों की ओर लोग एक टक लगाकर देखते रहे। दोपहर के समय गर्मी का असर यहां बाजारों पर भी पड़ता दिखाई दिया। कम संख्या में ही लोग दोपहर में बाजार में निकले। गर्मी से कुल मिलाकर लोगों का हाल बेहाल रहा। घरों से निकलने से भी लोग कतराते रहे और सुबह व शाम के समय ही जरूरी कामकाजों के लिए निकले।
सड़कों में गड्ढो से मिली निजात
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी शहर की सबसे पुरानी पॉश कालोनी है। पचैंडा रोड हनुमान मंदिर से लेकर सरवट रेलवे फाटक तक गांधी कालोनी की मुख्य सड़क है। जिस पर गली नंबर सात से लेकर गली नंबर २४ तक कालोनी बसी है। ये सड़क ही इस कालोनी की मुख्य सड़क है। साथ ही भोपा रोड, पचेंडा रोड से सरवट, रुड़की रोड जाने के लिए भी इस मार्ग से राहगीर और बड़े वाहन गुजरते हैं। बीते कई माह से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। गली नंबर १७ एसडी कन्या इंटर कॉलेज के सामने से लेकर सरवट फाटक तक तो सड़क खत्म हो चुकी थी। जलभराव में गड्ढों का भी पता नहीं चलता था और राहगीर चोटिल होते थे। सड़क को लेकर कालोनी वासी परेशान थे। एसडी इंटर कॉलेज से लेकर सरवट फाटक तक सड़क का निर्माण किया गया साथ ही अन्य स्थानों पर सड़क को गड्ढे मुक्त किया गया है।
प्राचीन मंदिर में हुई महाआरती
मुजफ्फरनगर। रामनगरी अयोध्या में राम जन्म स्थान पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन्दिर निर्माण के लिऐ भूमी पूजन कर मन्दिर निर्माण का शुभारम्भ करने की शुभबेला के अवसर पर स्वराज्यपुरा समीति द्वारा स्थापित प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मन्दिर हनुमान चौक पर रात्री में महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथी नगर विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में स्वत्रंत प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल रहे जिनके द्वारा हनुमान जी महाराज की आरती की गई इस शुभ अवसर पर भाजपा पशिचम क्षेत्र समिती के सदस्य राजीव गर्ग,श्रीमोहन तायल,मण्डल अध्यक्ष रोहित तायल,रक्षित राजपूत,पूर्व सभासद मितिका गर्ग भी उपस्थित रहे सभी अतिथियो मन्दिर परिसऱ में समिती अध्यक्ष सुनील गर्ग ,गोपाल मित्तल,संजय गर्ग,संजीव सिंघल द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया महाआरती कार्यक्रम में नगर व क्षेत्र के सैकडो पुरुष व महिलाओ श्रद्वालूओ ने भाग लिया इस शुभ अवसर पर मन्दिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया आतिशबाजी की गई दीपक जलाये गये लडडू का प्रशाद वितरण किया गया आरती कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील गर्ग,महामंत्री गोपाल मित्तल,कोषाध्यक्ष संजीव सिंघल,संजय गर्ग,दीपक मित्तल,शिवकुमार टांक,पडित सच्चिदानंद,पडिंत अमित,पडिंत विक्की, मितिका गर्ग,पूर्णिमा गर्ग,अम्बरीश गर्ग उपस्थित रहे
शातिरों को दबोचा
चरथावल। चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह व उनकी टीम द्वारा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है चरथावल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दो चौकी इंचार्जों ने चरथावल थाने के दो हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन अपराधी वे सक्रिय गौकशो को अलग-अलग स्थानों से अवैध असलाह व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में दधेडु चौकी इंचार्ज राजकुमार ने निर्धना रोड ईदगाह के पास से मुखबिर की सूचना पर ग्राम निर्धना निवासी आलेनबी को अवैध असलाह व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है आलेनबी चरथावल थाने का हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी तथा सक्रिय गौकश है कुछ दिन पूर्व वह मुठभेड़ में घायल होकर जेल गया था वह पूर्व में भी २५ हजार का इनामी भी रह चुका है इसके अलावा कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने भी मुखबिर की सूचना पर चरथावल थाने के हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन अपराधी तथा सक्रिय गौकश नसीम निवासी चरथावल को भी चौकड़ा नहर पुल से गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए है।पकड़े गए दोनों आरोपियों को दर्जनों-दर्जनों मुकदमे है।

