उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: तमंचे की नोक पर वाइन शॉप में लूटपाट, सेल्समैनों से पूछताछ

Muzaffarnagar News: छपार थाना – बरला से बसेड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित वाइन शॉप पर शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में वाइन शॉप के सेल्समैनों से पूछताछ कर लुटेरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

घटना के बारे में वाइन शॉप के सेल्समेन प्रवीण शर्मा ने बताया कि रात को दुकान बंद होने के कुछ देर पहले पीछे से आए एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दूसरा कैंटीन में जाकर वहां असलहा दिखाकर कैश मांगने लगा, वहां से बिक्री के 11 हजार और शराब की दुकान से करीब 70 हजार लेकर बदमाश भागने लगे

दहशत फैलाने के लिए उन्होंने चलते वक़्त फायरिंग भी की। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फ़ोन किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए कई जगह वाहन चेकिंग लगवाई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

सीओ सदर यतेंद्र नागर ने बताया कि कल थाना छपार में बरला से बसेड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैन के द्वारा थाने पर आकर एक लिखित तहरीर दी गई कि उनके ठेके पर रात्रि करीब 9:30 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा लूटपाट की गई है, इस सूचना पर थाना छपार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अज्ञात बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − seven =