Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: घर में घुस कर पीड़िता को किया धमकी वाला प्रपोज़ -आई लव यू बोल, वर्ना तेरे भाई को मार दूंगा

Muzaffarnagar News: चार बच्चों के पिता पर युवती ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता ने यह भी कहा कि आरोपी ने धमकी दी है कि आई लव यू बोल, वर्ना तेरे भाई को मार दूंगा. युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मंसूरपुर थाना क्षेत्र  की रहने वाली पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि चार बच्चों का पिता उसके घर में जबरन घुसा आया और कहने लगा कि वो उससे प्यार करता है. युवती ने जब इसका विरोध किया तो वो कहने लगा कि आई लव यू बोल, वर्ना तेरे भाई को मार दूंगा. आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा कि उसकी मां का काफी पहले निधन हो चुका है. घर में बीमार पिता और एक छोटा भाई है. उसने कहा कि आरोपी इश्तेकार काफी समय से उसे परेशान कर रहा था. वो उसके खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत कर चुकी है. लेकिन, आस-पड़ोस के लोग मान सम्मान का हवाला देकर समझौता करा देते हैं. इससे उसका मन बढ़ गया और वो उसका लगातार पीछा करने लगा.

युवती को अकेला पाकर इश्तेकार उसके घर में घुस आया और धमकी देते हुए कहने लगा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं. इस दौरान वो उससे छेड़छाड़ करने लगा. जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ मारपीट करते हुए कहा कि या तो आई लव यू बोल वर्ना तेरे भाई को मार दूंगा.फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर कर दी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + three =