उत्तर प्रदेश

Etawah News: नेशनल हाईवे 2 के ओवर ब्रिज के नीचे पक्का बाग इलाके में पुलिस के हत्थे चढ़े दो गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी

Etawah News:  पुलिस ने दो ऐसे वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। दोनों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

इटावा जिले के इकदिल क्षेत्र के पक्का बाग ओवर ब्रिज के नीचे से इकदिल पुलिस ने दो इनामी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन पर कई धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। पकड़े गए अपराधियों के बारे में इकदिल पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 2 के ओवर ब्रिज के नीचे पक्का बाग इलाके में दो इनामी अभियुक्त खड़े हैं जिसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

इकदिल पुलिस के द्वारा 10-10 हजार के गैंगस्टर एक्ट के अपराधी पकड़े जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि इकदिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो कि हाथरस जनपद के रहने वाले हैं। पकड़े गए अपराधियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए जनपद की पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − four =