Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रेलयात्रियों के लिए बुरी खबर, कईं ट्रेनें कईं दिन के लिए कैंसिल

Muzaffarnagar News/सहारनपुर। सहारनपुर से चलकर मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ ओर दिल्ली की ओर जाने वाली कईं ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कईं ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर देवबंद-रुड़की नई लाइन और देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके लिए रेलवे ने दो मार्च तक ब्लॉक लिया है। इस कारण सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट, जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) सहित चार ट्रेनें निरस्त रहेगी। तीन ट्रेनों को बीच रास्ते और चार ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। नौचंदी का भी संचालन 28 फरवरी तक सहारनपुर की बजाय मेरठ से होगा।

रेलवे अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि 27 फरवरी से दो मार्च तक देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चलेगा। तीन से चार घंटे का ब्लॉक लिया गया है जिसके कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड रहा है। ट्रेनें निरस्त होने, बीच रास्ते से वापस जाने और बदले रास्ते से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ गई है।

बताया जा रहा है कि सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दो मार्च तक, जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (सुपर) को 27 से 28 फरवरी तक, अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस को 27 फरवरी से एक मार्च तक, 04460-59 सहारनपुर-दिल्ली को 27 फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।

प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 28 फरवरी तक मेरठ सिटी तक चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर-मेरठ के बीच में रद्द रहेगी। फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस 27 से एक मार्च तक अंबाला तक चलेगी। दिल्ली-कालका एक्सप्रेस एक मार्च तक बीच रास्ते से वापस होगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + eleven =