Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फैक्ट्री में मिली सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगी लाश, रालोद व भाकियू का हंगामा

Muzaffarnagar News: जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह यूपी स्टील फैक्ट्री में एक सिक्योरिटी गार्ड की गोली लगी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जहां एक ओर फैक्ट्री प्रबंधन इसे आत्महत्या करार दे रहा है, वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों व रालोद व भाकियू नेताओं ने हत्या की भी आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। रालोद व भाकियू नेताओं ने फैक्ट्री परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी मोहित शर्मा हाईवे पर स्थित यूपी स्टील फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। बीती रात मोहित अपनी डयूटी पर आया था। आज सुबह मोहित की गोली लगी लाश फैक्ट्री परिसर में ही पडी मिली। घटना से फैक्ट्री में हडकंप मच गया।

सूचना पाकर मृतक के परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी। उधर, मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे रालोद तथा भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी फैक्ट्री परिसर में हंगामा करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। वह मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं

मृतक के परिजनों तथा प्रदर्शन कर रहे भाकियू व रालोद नेताओं ने मृतक की हत्या की भी आशंका जताई है। उधर, फैक्ट्री प्रबंधन इसे आत्महत्या की घटना बता रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =