समाचार (Muzaffarnagar News)
शातिर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०१ टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया। शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बुढाना के कुशल नेत्तृत्व मे थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०१ टॉप-१०/हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को ग्राम रसूलपुर दभेडी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा .३१५ बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बुढाना का टॉप-१० तथा हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं० ५०ए) अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मांगेराम थाना बुढाना, उ०नि० नीरज कुमार थाना बुढाना, है०का० वकार खान, वकार खान थाना बुढाना शामिल रहे।
सात दिवसीय योगाभ्यास कराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)डीएवी महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन एनएसएस की तीनों इकाइयों ने सुभाष नगर गांधी कॉलोनी, अलमासपुर एवं झोपड़ी मोहल्ला में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद एनएसएस इकाई द्वारा गांधी वाटिका में एक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगाचार्य मुकुल दुआ रहे। योग शिविर में योगाचार्य मुकुल दुआ द्वारा छात्रों को एकाग्रता, तनाव व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर ओमदत्त व सुश्री प्रतिभा शर्मा, जिला युवाधिकारी नेहरू युवा केंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि द्वारा छात्र छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने व युवाओं को समाज से जुड़ने तथा समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हेतु व वक्ता गुण विकसित करने हेतु विज्ञान वरदान या अभिशाप? विषय पर एक वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद- विवाद प्रतियोगिता में २० छात्रों द्वारा हिस्सा लिया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रोफेसर गरिमा जैन तथा प्रोफेसर अंजू पंवार जी रही।
प्रतियोगिता का परिणाम शिविर के समापन दिवस पर घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह, डॉक्टर रचना त्यागी और डॉक्टर चारू त्यागी के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया और बताया गया कि एनएसएस स्वयंसेवकों का सर्वप्रथम समाज के ताने बाने को समझना होगा और समाज मे फैली कुरीतियों की मूलभूत समस्याओं को जानना और उनके निवारण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के दौरान मुकुल दुआ, डॉ सतेंद्र कुमार, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉ सलोनी, डॉ योगेश कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ हरीतोष मोहन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलाई गई।
पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन की मांग को लेकर उत्तराखण्ड शहीद स्मारक।रूडकी रोड रामपुर चौराहा मुजफ्फरनगर से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च का आयोजन कर जिलाधिकारी को प्रधानमन्त्री भारत सरकार के नामज्ञापन देने का कार्यक्रम था लेकिन पैदल मार्च की स्वीकृति न होने का बहाना बना कर पुलिस ने रामपुर तिराहा रेलवे फ्लाई ओवर से पहले ही रोक दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने वहां आकर ज्ञापन लिया।
।पैदल मार्च की शुरूआत से पहले पश्चिमांचल निर्माण पार्टी पदाधिकारियों द्वारा अलग प्रदेश उत्तराखण्ड के गठन के लिए अपनी जान गंवाने वाले शहीदो की स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करश्रद्धांजलि दी।इस अवसर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित पदाधिकारियों व जनसामान्य को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य गठन के लिए हमे उत्तराखण्ड के लोगो से हमे सबक लेना चाहिए उन्होने अपने प्राणो की चिन्ता न करते हुए अपने बच्चो के भविष्य को ध्यान मे रखकर आन्दोलन किया व अलग राज्य बनाने मे सफल हुए ।आज उत्तराखण्ड विकास की दौड मे भारत मे तीसरे स्थान है।मित्रो जब १करोड लोगो मे से कुछ मुट्ठी भर लोग आन्दोलन कर अलग राज्य बनवा सकते हैं तो आठ करोड पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग क्यों नही? प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियन ने कहा कि यदि एक लाख लोग भी इकट्ठे होकर अलग राज्य गठन की मांग मे हमारा साथ देंगे तो हम अपना अलग प्रदेश बनवाने मे सफल होंगे केवल अपने आत्मबल व जज्बे के साथ हमे केन्द्र सरकार के सामने अपनी बात रखनी होगी।जब हमारे बुजुर्ग इसके लिए लडाई लड रहे हैं तो युवा क्यों नही?हमे प्रयास कर युवाओं को इस मुहीम से जोडना होगा यदि युवाओं का साथ हमे मिला तो हम अवश्य ही इस मुहीम मे कामयाब होंगे।राष्ट्रीय महासचिव वरीश अहमद ने कहा कि अलग राज्य बनने से हमारी अलग सांस्कृतिक पहचान होगी राजधानी व हाईकोर्ट नजदीक होगा।रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे स्वास्थ्य व शिक्षा के स्तर मे सुधार होगा।खेल मोर्चा अध्यक्ष बिनोद पहलवान ने कहा युवाओ को खेल के अवसर प्राप्त होंगे हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे।श्रीमति गीता सहरोन ने कहा अलग प्रदेश बनने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश न केवल भारत मे बल्कि विश्व का सबसे अच्छा प्रदेश होगा।उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर, गौरक्षा समिति अध्यक्ष नितिन बालियान, राष्ट्रीय सचिव बिनोद कुमार,राष्ट्रीय सचिव अमित राठी आदि ने सम्बोधित किया।बबलू चौधरी जाग्गाहेडी बिनोद,अशोक प्रधान लालूखेडी , प्रधान साल्हाखेडी सर्वेष शामली,शुभम शर्मा रामपुर,दीपक मेरठ,रामबीर सिंह, सुवैब, धर्मपाल सहित लगभग ३५५ सदस्यो ने भाग लिया।पैदल मार्च मे भागीदार हमारा नारा भाईचारा ,।हम सबने यह ठाना है,अलग प्रदेश बनाना है। एक ही नारा एक ही संदेश अलग प्रदेश अलग प्रदेश।अपनी बोली अपना भेष लेकर रहेंगे अलग प्रदेश।।
देश व समाज की लाइफलाइन है रोडवेज बस चालकः मनीष चौधरी
समाजसेवी टीम ने रोडवेज बस स्टैंड पर किया सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन, एआरएम व बस चालकों को सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजसेवी टीम द्वारा राष्ट्रसेवा में राष्ट्रीय ध्वज और फौजियों के सम्मान में प्रत्येक माह की १ तारीख को होने वाले सामूहिक राष्ट्रगान का रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एआरएम भुवनेश्वर कुमार व उनकी टीम भी मौजूद रहीं। राष्ट्र सेवा के इस आयोजन में एआरएम भुवनेश्वर कुमार व बस चालकों, परिचायक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्व सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि रोडवेज बस चालक हमेशा से ही अपनी जान पर खेलकर यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं, विशेषकर कोरोना काल में बेहद सराहनीय कार्य किया है, रोडवेज बस चालक व परिचायक लगातार अपनी ड्यूटी को अंजाम देने में लगे हैं। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने रोडवेज के एआरएम भुवनेश्वर कुमार व परिवहन इंचार्ज राजकुमार तोमर तथा बस चालक व परिचायक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपनी टीम के सम्मान से अभिभूत एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि उनके जीवन में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जिसमें रोडवेज चालकों को सम्मानित किया गया है, ऐसे काम के लिए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व उनकी टीम बधाई की पात्र है। इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार, एस एस आई राजकुमार तोमर, श्रीमती पूनम देवी, प्रवेश कुमारी, जेएस आई अशोक कुमार शर्मा, अमरीश त्यागी, का.स. प्र. सतीश कुमार, जितेन्द्र कुमार, आशुदीन, बीसी अनुज कुमार, निशांत राठी, सचिन कुमार, रणजीत कुमार, चालक विपिन पुंडीर, विजय कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, परिचायक आशीष कुमार व मोहन सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, भारतवीर प्रधान, कुलदीप त्यागी, प्रवीण त्यागी, नितिन कुमार, श्याम भाई, सतपाल सिंगर, शमां प्रवीन वहसैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।
डीएवी में रंगोली, जन जागरण अभियान रैली निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन सुभाष नगर, गांधी कॉलोनी, अलमासपुर एवं झोपड़ी मोहल्ला में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा गांधी वाटिका से एक जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत गांधी वाटिका से हुई जिसको महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली हनुमान चौक, कचहरी गेट से होकर वापस गांधी वाटिका पर समाप्त हुई। रैली के दौरान डॉ सुरेंद्र पाल, डॉ योगेश कुमार, डॉ सुनीता कुमारी, डॉक्टर कुलदीप सिंह, डॉक्टर चारु त्यागी, डॉक्टर रचना त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे चरण में एक रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली में १० ग्रुप एवं मेहंदी में १२ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य डॉ शशि शर्मा, प्रोफेसर राधा मोहन तिवारी, प्रोफेसर सुनीता शर्मा, प्रोफेसर मृदुला मित्तल, डॉक्टर नीति मित्तल रहे। इन प्रतियोगिताओं का परिणाम शिविर के समापन दिवस पर घोषित किया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आयुषी अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को कैसे अच्छा स्वास्थ्य रखा जाए विषय में अमूल्य जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अधिकारी डॉक्टर चारु त्यागी द्वारा सभी स्वयंसेवकों को समाज में समरसता एवं सहयोग की भावना बढ़ाने का आह्वान किया। डॉ रचना त्यागी ने सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया और बताया गया कि एनएसएस स्वयंसेवकों का सर्वप्रथम समाज के ताने बाने को समझना होगा और समाज मे फैली कुरीतियों की मूलभूत समस्याओं को जानना और उनके निवारण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के दौरान श्री मुकुल दुआ, डॉ नवीन शर्मा, डॉ विपिन जैन, डॉ सतेंद्र कुमार, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉ सलोनी, डॉ योगेश कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ हरीतोष मोहन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलाई गई।
विकास भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सहायक आयुक्त सहकारिता और उनकी टीम द्वारा निर्वाचन के संबंध में विकास भवन सभागार में निर्वाचन अधिकारियो को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनपद की प्रारंभिक सहकारी समितियों में प्रारंभ निर्वाचन के संबंध में सहायक आयुक्त सहकारिता और उनकी टीम द्वारा विकास भवन सभागार में निर्वाचन अधिकारियो को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्वाचन से संबंधित सभी आयामों पे विस्तृत चर्चा करते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियो की शंकाओं का समाधान किया गया। प्रशिक्षण में अनुपस्थित निर्वाचन अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए ५ मार्च को आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि उक्त निर्वाचन प्रक्रिया ११ मार्च से प्रारंभ होगी।
ब्लॉक दिवस पर समस्याओं को सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड शाहपुर मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी शाहपुर राजीव कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। आज ब्लॉक दिवस में ०१ शिकायत प्राप्त हुई जिसका निस्तारण करा लिया गया।
वहीं खतौली में प्रभारी खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन कर जन सामान्य लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्रीमती शमा सिंह खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समाज कल्याण प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याणए आपूर्ति विभागए स्वास्थय विभागए ल०सिचाई विभाग पशुपालन विभाग विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारीए एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ । आज ब्लॉक दिवस मे कुल ०१ प्रकरण प्राप्त हुऐ जिसमें ०१ प्रधान मन्त्री आवास की मांग से सम्बन्धित थे जिन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
पुलिस ने वांछित को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शातिर वांछित अपराधी चढ़ा चरथावल पुलिस के हत्थे। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा का अपराधियो पर लगातार शिकंजा जारी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धारा ४२० के वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार। चरथावल पुलिस ने वांछित इरफान पुत्र हारून कुल्हेड़ी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पुलिस ने दो शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार वांछित/वारंटी/टाप १० अपराधियो व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात जनपद मु०नगर के दिशा – निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना व प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी के कुशल नेतृत्व मे थाना हाजा से टीम प्रभारी उ०नि० नरेश सिंह, का० मनीष कुमार, रवि कुमार की गठित टीम द्वारा ०२ नफर वांछित वारन्टी अभियुक्तगण वीरू उर्फ वीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, अंकित पुत्र वीरू उर्फ वीर सिंह निवासीगण ग्राम रतनपुरी थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया।
मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरितध्विधिक निस्तारण हेतु सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश । पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यापारियों से क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया । सभी को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्डध्चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश का परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने, किसी व्यापार बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा होने पर पुलिस को सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा व्यापारी बंधुओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित/विधिक निस्तारण हेतु सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । गोष्ठी में आरके यादव अग्निशमन अधिकारी एवं यातायात निरीक्षक मीरपाल तेवतिया तथा सुनील तायल स्वराज वर्मा, अमित अग्रवाल, सुरेश कुमार बारी, कृष्ण गोपाल मित्तल, सतपाल सिंह मान सहित अन्य सम्मानित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
राशन वितरण के अभिलेखों का सत्यापन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड द्वारा ब्लॉक बघरा के ग्राम काजी खेड़ा और जागा खेड़ी में राशन वितरण के अभिलेखों का सत्यापन/निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड द्वारा ब्लॉक बघरा के ग्राम काजी खेड़ा और जागा खेड़ी में राशन वितरण के अभिलेखों का सत्यापनध्निरीक्षण किया तथा अभिलेखों में वितरण के पश्चात मात्रा में घटतौली करने के निर्देश दिए गए। ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र पर सामुदायिक गतिविधि वाश-डे मे ग्राम प्रधान के साथ प्रतिभाग किया गया और ग्राम प्रधान से आंगनवाड़ी केंद्र पर होने वाले राशन वितरण केंद्र संचालन आदि पर चर्चा की गई। प्राइमरी पाठशाला काजी खेड़ा का निरीक्षण कर आवश्यक सूचनाओं को प्रेरणा एप पर अपलोड किया गया।
डोर टू डोर कूडा कलैक्शन के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा १० तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान के अंतर्गत करीमनगर, अम्बाविहार मे स्थित मदरसे की अध्यापिकाओ और छात्राओं को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के क्रम में एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा १ फरवरी से ३१ मार्च २०२३ तक चलाये जा रहे १० तक अभियान के दिशानिर्देशों के अनुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा १० तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान के अंतर्गत करीमनगर, अम्बाविहार मे स्थित मदरसे की अध्यापिकाओ और छात्राओं को १० तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गई, इस अभियान मे महिलाओ के विशेष महत्व को समझाया गया, सभी से प्रार्थना कर सहमति ली गई कि वह अपने अपने घरो मे गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग करके रखे और कूड़ा कलेक्शन वाले सफाई मित्र को अलग अलग ही कूड़ा दे, घर-घर गीले कूड़े से कैसे कम्पोस्ट खाद बनाई जाये इसकी भी जानकारी सभी छात्राओं को दी गई.।
उपरोक्त कार्यक्रम मे श्री योगेश कुमार, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर, श्री अजय चौधरी, डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन, श्री सुनिल कुमार, क्लस्टर सुपरवाइजर,आई.टी. सी.सुनहरा कल, सुनिल कुमार रीनू, प्रोजेक्ट एनालिस्टिक जियोस्टेट,श्री आकाश दीप, लिपिक स्वच्छ भारत मिशन उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मोहम्मद फैजुल रेहमान ने किया.।
धूमधाम से मनेगा श्रीगणपतिधाम मे होली महोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपति धाम मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता मे बताया कि श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति की और से फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा।
जो कि आज 01 मार्च को सायं 7 बजे केसर चन्दन होली महेश परमार, जयपुर वालो के द्वारा मंदिर प्रांगण मे आयोजित की जा रही है।
मंदिर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि धार्मिक कार्यक्रमो की श्रृखला मे 02 मार्च 2023 को सायं 6 बजे मेहन्दी उत्सव मन्दिर प्रांगण मे आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि 03 मार्च को एकादशी महोत्सव प्रात 09 बजे से निशान यात्रा आयोजित होगी। जो 09 बजे से नगर की हृदय स्थली शिवचौक से प्रारम्भ होकर झांसी की रानी, टाउन हाल रोड, मदन स्वीटस, भोपा पुल, गउशाला रोड, पीठ बाजार, बिल्दल बाजार, स्वीटस कॉर्नर, माता वाला मन्दिर से होते हुई मन्दिर पर पहुंच कर सम्पन्न होगी। निशान यात्रा मे बाबा श्याम रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। इसी संदर्भ मे 07 बजे से प्रभु इच्छा तक बाबा का जागरण होगा। जिसमें ब्रजरस अनुरागी साध्वी पुर्णिमा, भजन गायक नरेन्द्र कौशिक समचाना से पधारेंगे व भजन गायक मयंक धीमान एवं स्थानीय भजन गायकों द्वारा बाबा को रिझाया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा कि 04 मार्च को रात्रि 7 बजे से बधाई उत्सव व उसके उपरान्त भण्डारे के साथ उत्सव समापन होगा। उत्सव के दौरान बाबा का अलौकिक श्रृंगार कलकत्ता के फूलों द्वारा विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग, समाजसेवी भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल,कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, रजत राठी, नीरज गोयल, शशांक राणा, अमित अग्रवाल, अग्रिम सिंघल आदि मौजूद रहे।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार मनायेगा होली महोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की और से श्री श्याम वन्दना रंग रंगीला फाल्गुन उत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें आज बाबा को जो निशान अर्पण किये जायेंगे उनका पूजन कराया गया एवं शाम को श्याम नाम की मेंहदी उत्सव का आयोजन श्री रामलीला भ्ज्ञवन निकट नई मंडी कोतवाली मे किया जाएगा। नई मन्डी श्री रामलीला भवन मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, मनीष अग्रवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की और से आयोजित फाल्गुन उत्सव के तहत आोजित कार्यक्रमो की श्रृखला मे 02 मार्च 2023 को खाटू श्याम जी की भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें समिति द्वारा जो निशान चढवाने का संकल्प लिया गया था। बाबा श्याम की कृपा से निशान की संख्या उससे कहीं ज्यादा हो गई है। शुक्रवार 03 मार्च 2023 को भव्य निकट नई मन्डी कोतवाली में किया जायेगा। जिसमे अब कि बार पहली बार सभी श्रृद्धालुओं को अलग तरह का दरबार देखने को मिलेगा एवं पंडाल की व्यवस्था भी बिल्कुल अलग होगी। आप को दरबार देखने को मिलेगा एवं पंडाल भी व्यवस्था भी बिल्कुल अलग होगी। दरबार तक पहुंचते ही पुराने खाटू श्याम धाम की याद ताजा हो जायेगी एवं अब की बार दोनो गायक हरियाणा से आकर बाबा को रिझायेंगे।
प्रेसवार्ता में बताया कि इस बार भजन गायिका मोना मेहता फतेहाबाद एवं भजन गायक बहादुर सैनी कैथल से आयेंगे। निशान पूजन में अतिथि के रूप में शहर के वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, विशाल गर्ग एवम गणमान्य व्यक्ति तथा श्याम प्रेमी और समिति के सभी सदस्य तथा पत्रकार बन्धू सादर उपस्थित रहेंगे।
निशान यात्रा मे शिव चौक पर बाबा श्याम की आरती की जायेगी उसके बाद निशान यात्रा प्रारम्भ की जाएगी। यात्रा मे श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर सवार होंगे एवम यात्रा मे डीजे के साथ ढोल, नासिक ढोल भी होंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, राजीव गर्ग, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग, विकास अग्रवाल, रिंकू बंसल, संजीव गर्ग, राजकुमार जिंदल, अचिन जिंदल, नरेन्द्र गर्ग एवं युवा सदस्यों मे श्रेय मित्तल, प्रिंस चावला, निक्की, अनिकेत, कपिल गोयल आदि उपस्थित रहे।
होली के बाद हर जिले मे होगा महिला सम्मेलनःरामपाल मांडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव सुजीत बंजारा ने कहा कि संगठन की महिलाएं शराब बन्दी व 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग उठायेंगी। पार्टी आगामी चुनाव मे महिलाआें को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए वचनबद्ध है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक भटनागर ने कहा कि पिछली सरकारों ने पूरे प्रदेश में तहसील जिले व कमिश्नरियों की संख्या बढाकर जहां सरकार का खर्चा बढाया वहीं आरोप है कि भ्रष्टाचार को भी बढावा मिल रहा है। उन्होने कहा कि कशीघ्र ही वे अपनी युवा टीम के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मिलेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपाल मांडी ने कहा कि होली के बाद प्रदेश के हर जनपद में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाऐगे। रामपाल मांडी ने लकडसंधा निवासी अनमोल को महासचिव तथा कासिम अब्बास जैदी को यूथ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
प्रेसवार्ता में वरिष्ठ नेत्री श्रीमति मधु माहेश्वरी, राकेश त्यागी, शामली से महिला अध्यक्ष गीता के अलावा राजीव बंसल, डा.उदयपाल, रविन्द्र पूनिया, राजकुमार राणा, राजेश बंजारा, धर्मवीर बालियान आदि मौजूद रहे।
सैक्युलर फं्रट का होली मिलन 02 मार्च को
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सदभावना मंच,सैक्युलर फ्रन्ट मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारी गौहर सिददकी एवं समाजसेवी अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि सैक्युलर फ्रन्ट की और से आगामी 02 मार्च 2023 को प्रातः 10ः30 बजे रूडकी रोड स्थित स्वरूप प्लाजा मे आयोजित होगा। संस्था की और से बदरूज्जमा खान, महबूब आलम एड., शमीम कस्सार, डा.शाहवेज राव आदि व्यवस्था बनाने मे जुटे हैं।


