अर्न्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस ने अर्न्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की सात बाइक व शस्त्र बरामद किये है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दबिश व गश्त अभियान चलाये हुए थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि दो वाहन चोर चोरी की बाइकों के साथ जा रहे है।
थाना खतौली @muzafarnagarpol द्वारा 2 अन्तर्राजीय वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्तगण द्वारा दिल्ली, बुलन्दशहर, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों पर वाहन चोरी की घटनाओं को कारित किया गया है। 7 मोटरसाईकिल (चोरी की गयी) बरामद। pic.twitter.com/umt1Ye0dZo
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 13, 2020
इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बताये गये बदमाशों को चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। पूछताछ में पकडे गये बदमाशों ने अपने नाम सुहैल पुत्र आस मौहम्मद निवासी मौहल्ला खटिकान थाना रविंद्रपुरी मेरठ व आबिद उर्फ लाल पुत्र सलीम निवासी सोतीगंज थाना सदर बाजार मेरठ बताये।
पुलिस ने पकडे गये आरोपियों की निशानदेही पर एक स्थान पर खडी चोरी की पाच बाइके और बरामद कर ली। पुलिस ने पकडे गये बदमाशों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी सात बाइके और शस्त्र बरामद किये है। पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
