Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धूमधाम से निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पचेंडा रोड स्थित मनोकामना पूर्ण पावन धाम श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा फाल्गुन पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा प्रातः ७रू३० बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर से श्री सालासर बालाजी धाम तक पैदल चलकर निकाली गई। यह जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा विगत वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है

जिसमें सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज से अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति व विश्व शांति हेतु कामना की जाती है। आज फाल्गुन पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ व जय श्री राम ,जय श्री बालाजी के जयकारे लगाकर पैदल निकाली गई

 जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक ,मालवीय चौक ,गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचेंडा रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची जहां सभी सेवादार द्वारा अपनी-अपनी ध्वज पताका श्री बालाजी महाराज को अर्पित की तदुपरांत श्री बालाजी महाराज को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।

मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा में श्री बालाजी धाम के सेवादार दिनेश कुमार ,हिमांशु गर्ग,नीरज बंसल,अंकित बंसल ,विपुल गर्ग ,अजय मित्तल ,संदीप गुप्ता,हर्षित तायल ,वरुण गर्ग राहुल कुमार ,विकास गोयल ,अर्पित अरोरा,संजय चोपडा,दीपान्शु शर्मा नबलू,अतुल जैन,अभिषेक राठी,अमन शर्मा,शिवम शर्मा,राहुल शर्मा,मोहित कुमार आदि सेवादार शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =