Muzaffarnagar News: रैड स्कीम का किया परीक्षणः एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा की दृष्टि से तैयार की गयी रैड स्कीम का किया गया परीक्षण, पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी त्यौहारों को जनपद में शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में रेड स्कीम लागू की गयी है।
रेड स्कीम का मुख्य उद्देश्य जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना, त्यौहार के समय विवाद अथवा किसी भी तरह की अराजकता फैलने, बलवे की स्थिति होने पर पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचेगे तथा प्रभावी कार्यवाही कर स्थिति को नियंत्रित करेंगे।
सुरक्षा की दृष्टि से तैयार की गयी रैड स्कीम का शहरी एवं देहात क्षेत्र में परीक्षण किया गया। रेड स्कीम परीक्षण के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न प्वाइंट पर पहुंच कर डियूटी पर लगे पुलिसबल के दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक करते हुए ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौराने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि समस्त फोर्स दंगा नियंत्रण उपकरणों से लेस रहेगी तथा अराजकता/विवाद/ बलवा/दंगा की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेगी तथा प्रत्येक छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारीगण को अवगत कराएगी साथ ही सड़कों पर हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी विधिक कार्यवाही करेंगे।
शातिर को किया गिरफ्तार, ३ एटीएम व नकदी बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद भर में क्राइम का ग्राफ बढ़ाने के लिए अपराधिक दुनिया के खिलाडियों द्वारा अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिसमें भोले भाले लोगों को फंसा कर उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए खाते से पैसे गायब किए जा रहे हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दस जनवरी को पीडिघ्त विकेन्द्रपाल निवासी केशवपुरी द्वारा अज्ञात द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर ४८ हजार रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहीं पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करने एवं धोखेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया था ।
उन्होंने बताया कि गठित की गई टीम द्वारा रविवार को एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर के कब्जे से १९,५०० रूपये एवं विभिन्न बैंकों के ३ एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए शातिर की पहचान मौ. जाहिद पुत्र नसीमुद्दीन निवासी मकान नंबर १५८ वार्ड न. ४१ नई बस्ती जमालपुरा निकट सुनेहरी मस्जिद अशोक नगर लोनी देहात थाना लोनी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी के अपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है। वहीं कानूनी कार्यवाही करते हुए शातिर अपराधी को जेल भेजा जा रहा है।

